Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Aaj Ka Rashifal 21st December: सिंह राशि वालों को मिलेगा आज पुराने कर्ज से छुटकारा
आज किन राशियों को मिलेगी अपने प्रयासों में सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में आपको आपका मनपसंद कार्य सोप जा सकता है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ अपना काम पूरा करेंगे। व्यापारियों को आज अपनी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आज आपकी कही हुई कोई बात उनके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
शारीरिक समस्याओं के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। आज आप ठीक से अपने काम पर फोकस नहीं कर पाएंगे। हो सकता है आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरे ही रह जाए। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। आपका उग्र स्वभाव घर की शांति भंग कर सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने अनियंत्रित क्रोध पर काबू रखें अन्यथा रिश्तों में समस्याएं बढ़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7:35 से 11 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
दफ्तर में उच्च अधिकारियों के अलावा सहकर्मियों के साथ भी अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आज आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसे पूरा करने के लिए आपको उनकी मदद लेनी पड़े। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा व्यापार विस्तार की योजना भी आगे बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप ऐसे स्रोत से धन अर्जित कर पाएंगे जिसके बारे में आपने सोचा ना हो। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। एक रोमांटिक शाम बिताने के लिए आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:45 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
कार्यस्थल पर आपको अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। अगर आप व्यापारी हैं और नए ग्राहकों के साथ जुड़ने वाले हैं तो आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आपको अपने मन की बात साझा करने का भी मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की आवश्यकता है। मौसम में बदलाव के कारण अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। घर के सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप उचित समय का इंतजार करें और झगड़े झंझट से बचें। नौकरी हो या व्यापार आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप कोई नया वाहन, मकान भूमि आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:05 से 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको अपने सही फसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। खासतौर पर पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर आप पूरा फोकस करें। यदि आज आपका एक भी काम अधूरा रहेगा तो भविष्य में इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। हालांकि दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको अपना पक्ष बहुत ही समझदारी से रखने की सलाह दी जाती है। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। अगर आप लंबे समय से अपने प्रमोशन के लिए मेहनत कर रहे हैं तो दफ्तर में बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके प्रिय आपके लिए कोई कीमती तोहफा खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहेगा। आज जीवनसाथी आपकी जमकर तारीफ भी करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। आपको अपने कीमती समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों के हाथ निराशा लगेगी। यदि आप बड़े फायदे की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप पर जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। व्यापारियों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में सरकारी अड़चन आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। आप एक दूसरे के साथ जितना अधिक समय व्यतीत करेंगे आपका रिश्ता उतना मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि होने की संभावना है। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए और अपने धन का सही उपयोग करने के लिए आप अपने बजट के अनुसार ही चलेंगे तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको जरूरत से ज्यादा धन उधार लेने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा उसे चुकाना आपके लिए बहुत ही मुश्किल हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आपका आत्मविश्वास और सकारात्मकता बॉस को काफी प्रभावित करेगी। अपने घर की शांति बनाए रखने के लिए आपको बाहर की टेंशन घर पर लाने से बचने की आवश्यकता है। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:55 से 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप पिकनिक, मूवी, शॉपिंग आदि के लिए जा सकते हैं। आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही इसका अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापारियों के हाथ कोई बड़ा अवसर लग सकता है। विशेष रूप से अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपके लिए तरक्की का रास्ता खुल सकता है। पैसों की स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आप पूजा पाठ, हवन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आपको अपने प्रिय की ओर से कोई कीमती तोहफा मिल सकता है। यदि संतान की शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आपको अपने सही आर्थिक फैसलों का अच्छा नतीजा मिलने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आपका कठिन कार्य समय पर पूरा होगा। आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापारियों को बड़ा आर्थिक लेन देन करने का अवसर मिलेगा। आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने पर भी विचार कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 8:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











