Latest Updates
-
Dahi Handi 2026: 5 या 6 सितंबर, कब है दही हांडी? जानें क्यों और कैसे मनाते हैं ये पर्व -
Janmashtami 2026: धन, प्रेम विवाह और संतान प्राप्ति के लिए जन्माष्टमी पर करें ये अचूक उपाय, पूरी होगी मनोकामना -
Happy Krishna Janmashtami 2026 Wishes: नंद के घर खुशियां आईं...जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर तुलसी तोड़ सकते हैं या नहीं? जानें क्या हैं धार्मिक नियम -
Janmashtami 2026: जन्माष्टमी पर घूमने के लिए बेस्ट हैं ये 7 जगहें, दिखेगा कृष्ण भक्ति का खास रंग -
Janmashtami 2026: कृष्ण जन्माष्टमी पर इन आसान तरीकों से सजाएं अपना पूजा घर, यहां देखें 10 डेकोरेशन आइडियाज -
World Coconut Day 2026: सूखा या ताजा नारियल, सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद? जानें दोनों में अंतर -
Hal Shashthi Vrat Katha: हरछठ यानी ललही छठ व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, नहीं तो अधूरी मानी जाएगी पूजा -
Hal Shashti 2026 Wishes: मां की ममता...ललही छठ पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Krishna Janmashtami 2026: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कब है, 4 या 5 सितंबर? जानें सही तारीख और पूजा का शुभ मुहूर्त
Aaj Ka Rashifal 21st February: इन 4 राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा बड़ा सुधार, होगी आज धन की प्राप्ति
अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आज का दिन कैसा गुजरेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
यदि संपत्ति से जुड़ा कोई मामला कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपका जिद्दी स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। भावनात्मक रूप से आपके प्रिय आज काफी कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। ऐसे में आपको काफी थकान महसूस होगी। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:19
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। आपको सुस्ती और आलस्य महसूस हो सकता है। ऐसे में किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना अपने दिन की शुरुआत हल्के-फुल्के व्यायाम से करें। इसके अलावा आपको व्यर्थ की चिताओं से भी दूर रहने की जरूरत है। व्यापार में आपके कार्य आगे बढ़ेंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप की समस्या का समाधान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। किसी करीबी की ओर से धन लाभ संभव है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 10:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप सामाजिक क्षेत्र में कार्यत हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपना मनपसंद कार्य मिल सकता है। ऐसे में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। आज आप पिकनिक, मूवी, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण आपके बीच गलतफहमी हो सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:1
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। खासतौर पर विदेश जाकर पढ़ाई करने के इच्छुक जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी कर सकते हैं। दफ्तर में जल्दबाजी में अपना कोई भी काम ना करें। यदि आपसे कोई लापरवाही होती है तो आपको सबके सामने शर्मिंदा होना पड़ सकता है व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित हैं तो आज उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आपकी चिंता दूर होगी।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। करियर-कारोबार में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। लंबे समय बाद आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपने काम पूरे करेंगे। आज उच्च अधिकारियों का भी सानिध्य आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके किसी कार्य में बाधा आने की संभावना है , लेकिन दिन के दूसरे हिस्से में आपकी यह समस्या दूर होगी। आपको बॉस धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप खुले दिल से खर्च ना करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 9:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आर्थिक मामलों को लेकर आज आप काफी सजग रहेंगे। हो सकता है किसी अनुभवी व्यक्ति से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिले। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों के लिए उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलना बेहद फायदेमंद रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे मुनाफा की प्राप्ति हो सकती है। विशेष रूप से यदि आप लोहे की कारोबारी हैं तो आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं लेकिन आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों की बड़ी तरक्की हो सकती है, लेकिन आप पर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ेगा। घर का माहौल अच्छा रहेगा। हो सकता है आपको घर के सदस्यों की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज मिले। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
दफ्तर में यदि आपसे कोई गलती होती है तो उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी करने से बचें नहीं तो आज बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अनावश्यक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। कानूनी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप अपनी आमदनी से संतुष्ट नहीं है तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप सही दिशा में प्रयास करेंगे तो जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो परिजनों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। खासतौर पर बड़ों के साथ आप आदर और सम्मान से पेश आएं। इसके अलावा भाई बहनों के साथ भी आपको टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहेगा। यदि आप जरूर से ज्यादा खर्च करेंगे तो आपकी जमा पूंजी भी हाथ से निकल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को कोई शुभ सूचना मिल सकती है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज सितारे आपके पक्ष में रहेंगे और आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अजनबी लोगों पर ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। हो सकता है आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी जाए। आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने का की प्रबल संभावना है। यदि आप नया मकान, दुकान आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। माता-पिता का स्नेह मिलेगा। आज भाई बहनों के साथ भी आप मौज मस्ती करेंगे। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बेहतर होगा आप अच्छी तरह से तैयारी करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। हालांकि आज आपको काफी कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। हंसी मजाक में कही हुई आपकी कोई बात उनके दिल को ठेस पहुंचा सकती है। सेहत का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। खासतौर पर अगर आपको डायबिटीज की समस्या है लापरवाही के कारण आपकी तबीयत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 2:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को कोई अच्छा अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप कुछ नई तकनीकों को अपना कर अपने काम को आगे बढ़ाने का प्रयास करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप कठिन कार्य भी बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज बच्चों के लिए आप जमकर शॉपिंग आदि भी करेंगे। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को आराम पर अधिक ध्यान देनी की आवश्यकता है। हो सके तो वे किसी अच्छे डॉक्टर से भी सलाह लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो ज्यादा चिंता करने की आपकी आदत आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डाल सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:45 से 8:45 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications