Latest Updates
-
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर
Aaj Ka Rashifal 21st January: मिथुन राशि वाले आज गुस्से और जल्दबाजी से बचें, इन राशियों को भी नहीं मिलेगा क
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): व्यापार से जुड़े लोग आज कोई भी जोखिम उठाने से बचें नहीं तो समस्या हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य बहुत ही ध्यानपूर्वक करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। पैसों से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। संतान की शिक्षा पर आज आपका कुछ पैसा भी खर्च होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि कुछ दिनों से पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 5 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो अपनों की सलाह पर चलना आपके लिए बेहद फायदेमंद रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। यदि आप नया वाहन आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। अगर भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस समस्या का समाधान हो सकता है। जल्द ही आपके घर में शुभ कार्य संपन्न होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): आज आपके लिए लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करने वाले लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान संभव है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो अपना छोटा से छोटा काम भी आप जल्दबाजी में ना करें। आपकी लापरवाही के कारण आज बड़ा नुकसान हो सकता है। घर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में विवाद होने की संभावना है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें नहीं तो आपके रिश्ते बिगड़ सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपको अपना रिश्ता अच्छे रखने की कोशिश करें। आप उनकी बातों को नजरअंदाज ना करें नहीं तो नुकसान आपका ही होगा। खासतौर पर पिता के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से कुछ हासिल नहीं होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में दवाइयों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो टीमवर्क के जरिए आप अपना काम सही समय पर पूरा कर पाएंगे। आज उच्च अधिकारी और बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा होगा। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आज आप कोई बड़ा व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। आज जीवनसाथी के साथ आपकी खट्टी मीठी नोंक झोक हो सकती है। सेहत को लेकर आपको अधिक सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर अगर आपको डायबिटीज की शिकायत है तो खान-पान में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपके बीच कोई गलतफहमी होने की संभावना है। बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की समस्याओं को कम करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट में जलन, एसिडिटी, अपच आदि जैसी समस्याओं से दो-चार होना पड़ सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ नए लोगों से आपका मेलजोल बढ़ेगा जो भविष्य में आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा। कार्यस्थल पर आप अपनी मेहनत और लगन के बल पर उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर कर सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। घर के वातावरण में कुछ सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप भी अपने व्यवहार का ध्यान रखें। रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आपके पार्टनर आज आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। स्वास्थ्य कुछ बेहतर रहेगा। हालांकि आपको व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को झगड़े झंझट से बचने की सलाह दी जाती है। यदि पार्टनर के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आप समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपको अपने प्रदर्शन में भी सुधार लाने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए आज का दिन उचित नहीं है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपनों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य मैं उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): दफ्तर में आप बढ़िया प्रदर्शन करेंगे और उसका उचित परिणाम भी आपको मिलेगा। आज बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के हाथ बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। अगर आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी की ओर से कोई अच्छी खबर मिलेगी। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी मुलाकात किसी खास से हो सकती है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज काम से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। लंबे समय बाद आप अपने काम पर ठीक से फोकस कर पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के प्रयासों में आपको सफलता मिलेगी। आज दोस्तों के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त होगा। आज आप पिकनिक, मूवी आदि के लिए भी जा सकते हैं। हालांकि कुछ ऐसे महत्वपूर्ण कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटने का प्रयास करना होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। दान पुण्य के किसी अच्छे कार्य में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को पूरा करने में आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपका ओवर कॉन्फिडेंस आपको शर्मिंदा कर सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। भविष्य में इसका अच्छा रिटर्न आपको मिलने की प्रबल संभावना है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। भाई बहनों के साथ आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो इस बदलते मौसम में आपको अपना विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): माता-पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़ेगी। अगर आपने हाल ही में नौकरी ज्वाइन की है तो आपको आज कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। आपके कारोबार में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको बेवजह की चिताओं से दूर रहना होगा। खान-पान में भी आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











