Aaj Ka Rashifal 21st March: कर्क राशि वालों की बढ़ेगी आमदनी, इन राशियों का दिन भी रहेगा बेहद शुभ

आज किन राशियों पर बरसेगी ईश्वर की कृपा और पूरी होगी किसकी मनोकामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आर्थिक मामलों में यदि आप स्वयं ही समझदारी से अपने फैसले लेने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। दूसरों के कहने पर ऐसे निर्णय लेने से बचें। कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। अगर आप साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपके मार्ग में आ रही बाधा दूर होगी। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग आप बहुत ही सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान आज किसी अपने की भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 21st March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ अपना बर्ताव ठीक रखने की जरूरत है। बेवजह का अहंकार अतीत में किए हुए परिश्रम पर पानी फेर सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आप कैंडल लाइट डिनर के लिए भी जाएं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से यदि आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप ज्यादा इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें अन्यथा इसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। ऐसे में आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का पूरा प्रयास करेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों के मामले में संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप छोटी सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको सारे कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी। दफ्तर में काम के अलावा आप अपने आसपास की गतिविधियों पर भी नजर बनाकर रखें। आपके गुप्त शत्रु आपके लिए कोई मुसीबत खड़ी करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापारियों को मनचाहे मुनाफे की प्राप्ति होगी। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी के साथ बहसबाजी से बचें। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। आप अपने बीच के मसलों को शांति से बैठकर सुलझाने की कोशिश करें। अगर आपको अर्थराइटिस की समस्या आए तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है, लेकिन आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। व्यापारी यदि अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कोई बदलाव करना चाहते हैं तो उसके लिए समय उचित है। आज आपको कोई नया व्यावसायिक प्रस्ताव भी मिल सकता है। पैसों के मामले में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा धन कमाने का भी मौका आपके हाथ लग सकता है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत से जुड़ी की समस्या हो सकती है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दूसरों की बातों पर ध्यान ना देकर आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट ना करें। सामाजिक क्षेत्र में कार्यत लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। ऐसे में आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ किसी भी तरह का खिलवाड़ ना करें। विरोधी सक्रिय रहेंगे और आज वे आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकते हैं। आपको संभलकर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

इस राशि केविद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। परीक्षा में आपका प्रदर्शन काफी शानदार रहेगा। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम जरूर मिलेगा। अपनी वाणी और व्यवहार के बल पर आज आप लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। घर और या कार्यस्थल आज आपकी खूब प्रशंसा होगी। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए यदि लंबे समय से आप परिश्रम कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। आज आप परिजनों के साथ अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन आपको बासी या बाहर के भजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 6 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। खासतौर पर अगर आप नौकरी करते हैं और किसी पार्ट टाइम जॉब की तलाश कर रहे हैं तो आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों पर आज जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहेगी। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे और खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। यदि आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। यदि आपको हृदय से जुड़ी बीमारी है तो आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 7:20 से 11:30 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। वे आपकी उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन अगर किसी कारणवश अटका है तो आज आपके हाथ में आपका प्रमोशन लेटर हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के लिए आप छोटे मुनाफों को अनदेखा करने से बचें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आपके पार्टनर की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपके दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य आपका ठीक-ठाक रहने की संभावना है। आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करने की जरूरत है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:36
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है। आपकी लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज खर्चे कुछ कम होंगे। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन कुछ हट सकता है। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है। मौसम में बदलाव के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। विशेष रूप से नवविवाहित जोड़ों के जीवन में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे, साथ ही आपको धन की प्राप्ति भी हो सकती है। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें या फिर दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें नहीं तो आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी अनुभवी व्यक्ति से कुछ अच्छे सुझाव मिल सकते हैं। मुमकिन है यह भविष्य में आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से 11:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

किसी पुराने मित्र से अचानक आपकी मुलाकात हो सकती है। ऐसे में आज आपकी कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। विद्यार्थियों को आज अपनी पढ़ाई से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विशेष रूप से यदि आप अपने मनपसंद कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको छुटकारा मिल सकता है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है, साथ ही आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। नौकरीपेशा जातक यदि बदलाव की योजना बना रहे हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। सेहत के लिहाज से दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, March 21, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion