Latest Updates
-
Aaj Ka Rashifal 27 May 2026: मिथुन और तुला राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Padmini Ekadashi 2026 Wishes: नारायण का नाम...पद्मिनी एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Quick Weeknight Mutton Keema Recipe: कम समय में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा लाजवाब स्वाद -
डॉन 3 छोड़ने पर Ranveer Singh को FWICE ने किया बैन, क्या अब बॉलीवुड में काम नहीं कर पाएंगे 'धुरंधर' एक्टर? -
Budh Gochar 2026: 29 मई को बुध का मिथुन राशि में गोचर, इन 5 राशियों की खुलने वाली है बंद किस्मत -
Homemade Crispy Golgappa Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे चटपटे गोलगप्पे -
Kamla Ekadashi Wishes In Sanskrit: पद्मिनी एकादशी पर अपनों को भेजें दिव्य संस्कृत शुभकामनाएं -
'चक दे इंडिया' एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 69 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
गर्मियों में क्यों आता है ज्यादा गुस्सा? जानें इसके पीछे का साइंस और माइंड को कूल रखने के 10 आसान तरीके -
क्या तरबूज का सफेद हिस्सा खा सकते हैं? कब्ज और वेट लॉस समेत इन 5 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा
Aaj Ka Rashifal 21st March: सेहत को लेकर आज ये राशियां रहेंगी परेशान, पैसों की स्थिति में भी आएगी गिरावट
दैनिक राशिफल दिनभर में होने वाली सारी शुभ-अशुभ घटनाओं की जानकारी देता है। यह ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। तो चलिए देखते हैं आज सभी 12 राशियों की किस्मत के सितारे क्या कहते हैं।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर के वातावरण में सुधार देखने को मिलेगा। आप घर के किसी छोटे सदस्य की गलती को माफ करेंगे और बड़प्पन दिखाएंगे। इससे आपके रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। कामकाज को लेकर आज आप कुछ तनाव में रहेंगे। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। इसके अलावा आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आने की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। इसके अलावा आपकी कमजोरी भी बढ़ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा। आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को भी आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। किसी के भी मामले में आप हस्तक्षेप करने से बचें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के मामले में आप जरा की लापरवाही न करें नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम शाम 7:10 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ राहत लेकर आ सकता है। वर्क लोड कम रहेगा, साथ ही आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आज आप अपनी रुचियों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर लंबे समय से आप खुद के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आप अपने प्रिय के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी तरोताजा और फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय न लें तो बेहतर होगा। घर हो या कार्यस्थल आज इस बात का विशेष ध्यान रखें। घर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। दफ्तर में आपके प्रदर्शन से बॉस काफी संतुष्ट नजर आएंगे। साथ ही उनकी तारीफ आपका आत्मविश्वास भी बढ़ाएगी। शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। उम्मीद के अनुसार परिणाम न मिलने के कारण आपको काफी निराशा हो सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हो सके तो आज आप आराम पर अधिक ध्यान दें।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 6:45 से 10:25 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
विधार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। टीवी और मोबाइल से दूरी बनाकर रखें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। यदि समय रहते आप अपने खर्चों पर काबू नहीं करेंगे तो भविष्य में आपको बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है। आपकी फिसली हुई जुबान आपकी नौकरी खतरे में डाल सकती हैं। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी उत्साहित रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में आपको उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। बेवजह की बहसबाजी या टकराव से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव की है तो उसके अच्छे नतीजे आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ वाद विवाद से बचें नहीं तो आपके घर की शांति भंग हो सकती है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको कोई शुभ सूचना मिल सकती है जिससे मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। आपके सभी कार्य आज आपकी योजना के अनुसार पूरे होंगे। मानसिक रूप से आज आप काफी मजबूत रहेंगे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत रंग लाएगी। आपके कामकाज में सकारात्मक बदलाव आएंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना महंगा पड़ सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आज एक साथ आपको कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। इसके अलावा आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज काफी संभलकर रहना होगा। आपके साथ धोखा घड़ी हो सकती है। जरूरत से ज्यादा किसी पर भी भरोसा न करें। पैसों के लिहाज से दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन बढ़ते हुए खर्च से आपकी मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी का स्वास्थ आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
विदेशी कंपनियों से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होगा। अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो ऐसे मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बच्चों का जिद्दी स्वभाव आज आपको काफी परेशान कर सकता है। बेहतर होगा आप उन्हें प्यार से समझाने का प्रयास करें, ज्यादा सख्ती से पेश न आएं। काम का दबाव बढ़ सकता है, ऐसे में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। अगर आप सकारात्मक रहेंगे और शांत दिमाग से अपना काम करने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता हासिल होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है। जरा सी चूक भारी नुकसान की वजह बन सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो क्रोध और तनाव से बचें।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा और आपके प्रेम में भी वृद्धि होगी। अगर आप विद्यार्थी है और विदेश जाकर उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आपकी मेहनत सफल होगी। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए अपने बजट से ज्यादा खर्च न करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी परेशानी को अनदेखा न करें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यरत हैं तो आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले और आपके मार्ग में बाधा आ रही है तो आपकी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में प्रेम और अपनापन बढ़ेगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कुछ खास कर सकते हैं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications