Aaj Ka Rashifal 21st May: सिंह राशि को होगा आज बड़ा आर्थिक फायदा, पैसों के मामले में ये राशियां भी रहेंगी लकी

क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेगा आपके लिए तरक्की के द्वारा? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

दफ्तर में आप पूरी सकारात्मकता और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। मुमकिन है आज आपको आपका कोई मनपसंद कार्य करने का अवसर प्राप्त हो। ऐसे में आप काफी उत्साहित रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले से छुटकारा मिल सकता है। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना व्यावसायिक फैसला लेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 21st May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप खुद पर भी ठीक से ध्यान दे पाएंगे। मुमकिन है आज आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिले। आज जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे और आपका कुछ ज्यादा ही ख्याल रखेंगे। प्रेमी जोड़ों के लिए स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। आपके बीच गलतफहमी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे की भावनाओं को समझने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12:55 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

व्यापारियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई डील आज पक्की हो सकती है। इसके अलावा आपको आमदनी का अतिरिक्त स्रोत प्राप्त होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और लंबे समय से अपनी तरक्की के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल हो सकती है। दफ्तर में आपको खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहेगा। हो सकता है आपको कोई छोटा मोटा उधार चुकाना पड़े।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 9:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि कुछ दिनों से आपके घर का माहौल ठीक नहीं है तो आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप बात को ज्यादा बढ़ने ना दें और शांति से काम लें। जीवनसाथी का उग्र स्वभाव आपके बीच दूरियां बढ़ा सकता है। मुमकिन है आपके प्रिय के गलत शब्द आपके दिल को ठेस पहुंचाएं। अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इस समय आपको कर्ज या उधार लेने से भी बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में अपनी ऊर्जा को बेवजह की चीजों में नष्ट ना करें नहीं तो आप मुश्किल में पड़ सकते हैं। अपने महत्वपूर्ण कार्यों को आप समय पर पूरा करने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा हो सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत रहने के लिए आप योग और ज्ञान का सहारा लें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है, ऐसे में मन बेहद प्रसन्न रहेगा और आपको सकारात्मकता की भी अनुभूति होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। मुमकिन है आज आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का मौका भी मिले। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। व्यापार विस्तार की आपकी योजना सफल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आज आपको अपने प्रिय की मदद भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ अपना कोई काम आज आप पूरा कर पाएंगे। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपको किसी सहकर्मी की बात बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप इस तरह की बातों को नजरअंदाज करें और अपना पूरा ध्यान काम पर लगाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। पैसों को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही यादगार रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त होगा और आप सभी को हैरान कर देंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। अगर आप शेयर बाजार से जुड़ा काम करते हैं तो आपको बड़ा फायदा होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। घर के सदस्यों का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी आपको मिल सकती है। जल्द ही आपके वैवाहिक जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आएगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आप अपने खर्चों की लिस्ट को बढ़ने ना दें। स्वास्थ के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानी खत्म होगी और आज आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित नजर आएंगे। मुमकिन है आप भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी लें। नौकरीपेशा जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की आवश्यकता है। आप जो कर रहे हैं और जहां हैं, वहीं अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। व्यापार से जुड़े लोगों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। बड़े मुनाफे के लिए आप कोई भी काम बिना सोचे समझे ना करें तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक ठाक रहेगी। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो अचानक सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:35
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आपको अपने गुप्त शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा ना करें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके काम से नाखुश रहेंगे। वे आपके द्वारा किए गए कार्यों में कई गलतियां निकाल सकते हैं। इस तरह की लापरवाही आपकी तरक्की रोक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को झगड़े झंझट से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपका बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार आएगा। आपको अपने प्रिय के साथ प्यार और सम्मान से पेश आने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको आंखों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

प्रेमी जोड़ों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आप पूरी तरह से समर्पित रहने का प्रयास करें अन्यथा आपका रिश्ता टूटने की कगार पर आ सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों को अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आपको धन की भी प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में बॉस किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। ऐसे में आप अपनी तैयारी अच्छी तरह से करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो कमजोर इम्यूनिटी के कारण आपको कोई मौसमी बीमारी घेर सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों की तंगी को दूर करने के लिए आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। मुमकिन है जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिले। आपको एक सही आर्थिक योजना की भी आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपकी तरक्की का रास्ता खोल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। घर का वातावरण कुछ ठीक नहीं रहेगा। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या को आप अनदेखा ना करें तो बेहतर होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

यदि कोर्ट कचहरी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आपको अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है अन्यथा मुश्किल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आज आप अपने प्रतिद्वंद्वीयों को पछाड़कर काफी आगे निकल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों का दिन काफी व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। खानपान में लापरवाही के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप अपने स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, May 21, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion