Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 21st October: सिंह राशि वालों का दिन रहेगा बेहद सुखद, इन राशियों को भी मिलेगा मनचाहा परिणाम
आज का दिन जहां कुछ लोगों के जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आएगा, वहीं कुछ की मुश्किलें बढ़ेगी। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके भाग्य में क्या है तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
केवल ख्याली पुलाव पकाने से आपको सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए आपको कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। यदि आप कामकाज से जुड़े किसी भी बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो उस पर अमल करने के लिए यह समय उचित है। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ नोंक झोंक होने की संभावना है। हालांकि आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की जरूरत है। इस राशि के विद्यार्थियों को आज अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कुछ ऐसे जरूरी कार्य हैं जिन्हें आपको आज ही निपटने का प्रयास करना चाहिए अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी भी मामले में आप लापरवाही ना करें। आपको अपने फैसले बहुत ही समझदारी से लेने होंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज आप सरलता से अपने सभी कार्य पूरे कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय माता-पिता के साथ बिताएं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो आपको सभी को साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। बात जब अपनों की आती है तो आपको क्रोध और अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिलेगा। आपके जीवनसाथी की समझदारी आपको काफी प्रभावित करेगी। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। काफी दिनों बाद आज पार्टनर के साथ मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। दफ्तर में आपके सभी काम तय समय पर पूरे होंगे। आज बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापारियों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:44
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 12 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आज आपको किसी जरूरतमंद की मदद करने का अवसर प्राप्त हो तो आप अपनी क्षमता अनुसार सहायता जरुर करें। हो सकता है आपकी वजह से किसी की बड़ी समस्या का समाधान हो जाए। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिले। पिता के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको बहुत ही शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखना होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:38
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपको कोई कठिन कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। हालांकि आपको पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों को जोखिम भरे निर्णय लेने से बचने की आवश्यकता है नहीं तो नुकसान संभव है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से की जगह शांति से काम लेने की आवश्यकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी समस्या का अंत हो सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और साझेदारी में किसी कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ेगी। पैसों के लिहाज से दिन ठीक रहेगा। हालांकि आपको आर्थिक लेनदेन से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आपको डायबिटीज की समस्या है तो अपने खान-पान का आप विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप थका हुआ और बोझिल महसूस कर रहे हैं तो आपको अपनी व्यस्त दिनचर्या में से अपने लिए समय निकालना सीखना होगा। आपको अपनी खुशियों का भी ध्यान रखने की जरूरत है। नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। विशेष रूप से अगर आप नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आपकी कोई बड़ी डील पक्की हो सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के किसी सदस्य की ओर से आपको तोहफा भी मिल सकता है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 7 बजे से 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे खास दिनों में से एक हो सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके प्रिय आपसे बहुत प्रेम करते हैं। ऐसे में आप कुछ भावुक भी हो सकते हैं। दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण कार्य के बीच में अटकने से आपको कुछ परेशानी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपकी इस समस्या का समाधान होगा। व्यापारियों को कोई भी नया व्यावसायिक प्रस्ताव जल्दबाजी में स्वीकार करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से दिन ठीक-ठाक रहेगा। खर्च करने से पहले अपनी जेब का ध्यान रखें। स्वास्थ आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय: दोपहर 1:20 से 3:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज धन हानि होने की संभावना है, इसलिए पैसों के मामले में आपको संभलकर रहना होगा। नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी ना होने दें बल्कि अपने आपको आशावादी बनाने का प्रयास करें। घर के बड़े बुजुर्गों की ओर से आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है जो भविष्य में आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी से बचें। इस तरह की बातें आपके काम को भी प्रभावित कर सकती है। व्यापारियों को आज वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो मानसिक तनाव बढ़ाने के कारण आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 10:40 से दोपहर 1 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कामकाज के लिहाज से दिन उम्दा है। आप हर चुनौती का सामना डटकर करेंगे और एक विजेता की तरह उभरेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी, जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। मुमकिन है आज आपके प्रिय आपसे काफी नाराज रहें। बच्चों की शिक्षा से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें तो बेहतर होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य से बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तले भुने या मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों से जुड़े मुद्दे को लेकर आज आपकी किसी से बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। आपका अनियंत्रित क्रोध आपको मुसीबत में डाल सकता है। दफ्तर में अपना छोटा से छोटा काम भी आप ध्यानपूर्वक करें। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। अधिक भागदौड़ के कारण आज स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज जीवनसाथी आपकी वह तारीफ कर सकते हैं जो आप हमेशा से सुनना चाहते हैं। एक दूसरे के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपको वह शोहरत और पहचान मिलेगी जिसके लिए आप लंबे अरसे से मेहनत कर रहे हैं। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आपको सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु प्राप्त हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई खुशखबरी मिलेगी जो आपका उत्साह बढ़ा देगी। आज किसी अपने के साथ अपनी खुशियां बांटने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 4:10 से 7:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











