Latest Updates
-
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं -
Sawan Somwar Vrat 2026: क्या पीरियड्स में सावन सोमवार का व्रत रखा जा सकता है? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क
Aaj Ka Rashifal 21st September: सिंह राशि वालों का बदलेगा भाग्य, ये राशियां भी रहेंगी आज लकी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपको कुछ नयापन महसूस होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आज आपको उधार लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो खान-पान का अधिक ध्यान रखें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आज जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके साथ अधिक समय बिताने की मांग कर सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आज से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। बच्चों के साथ आज आप बहुत ही मजेदार समय बिताएंगे। दफ्तर में आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज जोखिम भरा फैसला लेना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:45 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आने की संभावना है। अचानक घर पर कुछ मेहमानों का आना हो सकता है। ऐसे में आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी। अपनों के साथ आप अपनी खुशियां बाटेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप सुख सुविधा की किसी कीमती वस्तु की भी खरीदारी कर सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:सुबह 9 बजे से रात्रि 8:45 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। यदि कुछ दिनों से आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपको कोई जिम्मेदारी भरा कार्य सौंपा जाएगा। ऐसे में आप किसी भी तरह की गलती करने से बचें। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आपको उनका प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आपके आस पास के लोग कुछ ऐसा कर सकते हैं जिससे आपको काफी झुंझलाहट महसूस होगी। ऐसे में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से दिन खर्चीला रहने वाला है। बजट से अधिक खर्च हो सकता है। दफ्तर में आपको एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक: 7
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9:25 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरी हो या व्यापार आपके लिए तरक्की के द्वार खुलेंगे। आज आपकी मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। संतान पक्ष से कष्ट संभव है। उनके स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पुराना कोई रोग परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:38
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 4 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी शिक्षा में आ रही कोई बाधा दूर होगी। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आपके प्रिय का अनियंत्रित क्रोध आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक: 6
शुभ समय:प्रातः4 बजे से दोपहर से 3 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर के किसी सदस्य की ओर से आज अच्छी खबर मिलेगी। ऐसे में आज अपनों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार लाने का प्रयास करें। उनकी छोटी-छोटी गलतियों को नजरअंदाज करना सीखें। दफ्तर में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे और इसका अच्छा फायदा भी आपको होगा। दफ्तर में आप सही समय से पहले अपने सभी काम पूरे कर पाएंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज की दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। अचानक वर्क लोड बढ़ने के कारण आपको काफी बोझिल महसूस हो सकता है। हालांकि आप आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम करें। जल्द ही आपको अच्छी सफलता मिलेगी। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:30 बजे से दोपहर 2:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ अगर आपका मनमुटाव हो गया है तो बातचीत के द्वारा अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी छोटी सी गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:प्रातः 4:20 से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications