Latest Updates
-
दांत दर्द ने मुश्किल कर दिया है खाना-पीना? आजमाएं दादी-नानी के ये 3 घरेलू नुस्खे, मिनटों में मिलेगा आराम -
युद्ध के बीच ईरान में आया भूकंप, क्या सच हो रही है बाबा वांगा की भविष्यवाणी? -
Women's Day Wishes for Wife: इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनी जीवनसंगिनी को दें महिला दिवस की मुबारकबाद -
Eid Kab Hai 2026: भारत में किस दिन दिखेगा ईद का चांद? नोट कर लें ईद-उल-फितर की तारीख -
T20 World Cup 2026: क्या टीम इंडिया फिर रचेगी इतिहास? जानें क्या कहती है डॉ. वाई राखी की भविष्यवाणी -
क्या आप भी हैं 'सुपरवुमन सिंड्रोम' की शिकार? जानें इसका सच और बचने के तरीके -
Women’s Day Wishes For Girlfriend: नारी है शक्ति...इन संदेशों से अपनी गर्लफ्रेंड को दें महिला दिवस की शुभकामना -
Women's Day Special: 30 की उम्र के बाद महिलाएं फॉलो करें ये हेल्थ टिप्स, कई बीमारियों से होगा बचाव -
Rang Panchami 2026: रंग पंचमी पर कर लिए ये अचूक उपाय तो चमक जाएगी किस्मत, वैवाहिक जीवन रहेगा खुशहाल -
8 मार्च को ही क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और इस साल की थीम
Aaj Ka Rashifal 22nd April: मकर राशि वालों की होगी बड़ी तरक्की, इनके लिए भी बन रहा है आज लाभ का योग
अपने दिन भर से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किस्मत में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और कुछ दिनों से आप पर काम का बोझ अधिक है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। वर्क लोड कम रहने के कारण आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। ऐसे में आप अपनी किसी रुचि पर ध्यान दे पाएंगे और आपका मानसिक तनाव भी कम होगा। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें नहीं तो नुकसान हो सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज को अलग रखकर आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। मुमकिन है आप परिजनों के साथ मूवी, शॉपिंग आदि के लिए भी जाएं। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। ऐसे में घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। अगर आप बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर होगी और आप मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप अपने काम समय पर पूरे कर पाएंगे। इसके अलावा आपकी ऊर्जा हर किसी को प्रभावित करेगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। हालांकि कोई भी बड़ा काम करने से पहले आप अपने करीबियों और कुछ अनुभवी लोगों से सलाह जरूर कर लें। घर का माहौल बढ़िया रहेगा। यदि आप घर के बड़े हैं तो आज आप परिवार से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की खबर संभावना है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करने वाले हैं और पैसों की कमी की वजह से आपका काम रुका हुआ है तो आज आपकी यह परेशानी दूर होगी। जल्द ही आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा लोग दफ्तर में बॉस के गुड बुक्स में आ सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा फल आपको प्रमोशन के रूप में मिले। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप बच्चों के लिए जमकर खरीदारी करेंगे। यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो अपने प्रिय को प्यार से मनाने की कोशिश करें। गुस्से और अहंकार से बचें। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहने वाला है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। हालांकि आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। यदि लंबे समय से आप अपने प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप नई संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। घर के सदस्यों की भावनाओं को अनदेखा ना करें। आपको अपने रिश्तों को संभालने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आज आप काम से जुड़ी यात्रा करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है, लेकिन आपको बहुत ही धैर्यवान रहना होगा। जल्दबाजी में आप कोई भी निर्णय ना लें। नौकरीपेशा जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आज अचानक आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। यदि आपका काम अधूरा रह जाता है तो आपको उच्च अधिकारियों के गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने धन और समय का सही प्रबंधन करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। स्वास्थ का मामला आज कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज आपको अपने विरोधियों और शत्रुओं से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो वे आपके लिए कोई मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। दफ्तर में आप दुगनी तेजी से अपने काम पूरे करने की कोशिश करें। मुमकिन है आज आप पर वर्कलोड अधिक रहे। बेहतर होगा अपना कोई भी काम अधूरा ना छोड़े। व्यापार से जुड़े जातक बड़े लाभ के लिए छोटे फायदों को अनदेखा करने से बचें। अगर आप छोटे व्यापारी हैं तो और स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन अनुकूल है। घर का माहौल ठीक रहेगा। बड़े बुजुर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे और उनका आशीर्वाद भी आपको मिलेगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज सोच समझकर खर्च करें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहेगी। बाहरी लोगों की बातों में आकर आप कोई भी निर्णय लेने से बचें नहीं तो आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनका पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। परीक्षा में आपको जबरदस्त सफलता हासिल हो सकती है। स्वास्थ्य में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। आज आपको अपने रिश्ते में नयापन महसूस होगा। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी आज की डेट बहुत ही यादगार रहेगी। आपको अपने साथी की ओर से कोई खूबसूरत तोहफा भी मिल सकता है। कामकाज को लेकर आप ज्यादा तनाव लेने से बचें। अपना दिमाग शांत रखें और अपने लक्ष्य पर फोकस करें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। इसके अलावा पैसों के मामले में आप अपने फैसले भी सोच समझ कर लें। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आप चिकित्सा या शिक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। अगर आप विदेशी कंपनी में नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ का योग बन रहा है। मार्केट में आपकी स्थिति काफी मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आज आप खुलकर एक दूसरे से अपने मन की बात साझा करेंगे। मुमकिन है आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी बड़ी परेशानी का हल मिल जाए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आप घरेलू सुख सुविधा की किसी वस्तु की खरीदारी भी करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
माता या पिता के साथ संबंध बिगड़ सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी गलत फैसला ना लें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी महत्वपूर्ण मीटिंग की तैयारी करनी पड़ सकती है। इसके अलावा आज आपको अपने किसी अधूरे काम भी पूरा करने के लिए कड़ा परिश्रम करना पड़ेगा। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले लेने के लिए दिन अनुकूल है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई परेशानी हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:25 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज जबर्दस्त आर्थिक फायदा होने का संकेत मिल रहा है। आप कुछ नया करने की भी योजना बना सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई गलती होती है तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपना रिश्ता अच्छा रखने की कोशिश करें। दूसरों के बहकावे में ना आएं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











