Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 22nd April: इन राशियों के जीवन में मचेगी आज उथल पुथल, क्या कहते हैं आपके सितारे?
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने पारिवारिक जीवन, आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित महत्वपूर्ण बातें जान सकते हैं।
इससे आप अपनी दैनिक योजनाएं पहले ही बना सकते हैं और अपनी असफलताओं को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो आइए आपके दैनिक राशिफल के माध्यम से जानते हैं कि आज का दिन आपके जीवन में कौन सा नया मोड़ लेकर आने वाला है।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। काफी समय बाद आप अपने पारिवारिक जीवन पर ठीक से ध्यान दे पाएंगे। आप अपने घर की साज सजावट में कुछ बदलाव करने का भी फैसला ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य कर सकते हैं। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी पुराने मामले को लेकर आज आप काफी परेशान रहेंगे। अपने वकील से सलाह लेने के लिए समय उचित है। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज वे आपके प्रदर्शन से ज्यादा खुश न रहें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपकी कड़ी मेहनत का उचित परिणाम आज आपको मिलने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय:सुबह 8:15 बजे से शाम 6 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मौसम में बदलाव के कारण आज आपकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आज आप कामकाज को अलग रखकर आराम पर ध्यान दें। जीवनसाथी पर आपको अपना भरोसा मजबूत रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह की बातों को लेकर शक करने की आपकी आदत के कारण आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में पुराने मित्रों से मुलाकात संभव है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:44
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। दफ्तर में बॉस आपको कोई बहुत ही बड़ा और जिम्मेदारी वाला कार्य दे सकते हैं। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल अच्छा रहेगा। पिता की ओर से आर्थिक लाभ संभव है। आज आपको उनका मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:13
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप राजनीति से जुड़े हुए हैं तो आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। विरोधी सक्रिय रहेंगे। विषम परिस्थितियों में भी आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। विदेशी कंपनियों से जुड़ा व्यापार करने वाले लोगों को आज आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसी कागजी काम के अटकने से आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। दिन के दूसरे हिस्से में आपको जीवनसाथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मानसिक रूप से आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
संतान पक्ष से कष्ट संभव है। आज उनकी सेहत को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। दफ्तर में अपने महत्वपूर्ण कार्य करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी न करें। जरा सी लापरवाही आपकी सारी मेहनत बर्बाद कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होगा। अगर आप किसी बदलाव के विषय में विचार कर रहे हैं तो अपने करीबियों से सलाह जरूर लें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से आप स्वयं के लिए भी समय निकालें नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि घर के सदस्यों के बीच मनमुटाव चल रहा है तो आज सारे गिले-शिकवे दूर होंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। हालांकि अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को आप बेवजह नष्ट करने से बचें। दफ्तर में आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बनने का अवसर मिलेगा। आपका आत्मविश्वास और उत्साह बॉस को प्रभावित कर सकता है। व्यापरियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:प्रातः 4:15 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दैनिक आवश्यकताओं की कुछ जरूरी चीजों की आप खरीदारी भी करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। यदि आपको कोई सलाह देते हैं तो आप उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती न करें। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन व्यस्त रहेगा। आज आप पर वर्क लोड अधिक रहने की संभावना है। सेहत के प्रति लापरवाही महंगी पड़ सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:35
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। व्यापारी अगर किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य करना पड़ सकता है। हालांकि आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर सफलतापूर्वक अपना काम पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे और आपके लिए कोई उपहार भी लेकर आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत की बात करें तो आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 10:35 से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज आप धर्म-कर्म के कार्यों से जुड़ सकते हैं। आपको कुछ जरूरतमंदों की मदद करने का भी मौका मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने के आसार हैं। दफ्तर में आपकी कोई महत्वपूर्ण फाइल गुम हो सकती है जिसके कारण आपके कार्य में बाधा आएगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो जरूरत से ज्यादा पैसे लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। सेहत को लेकर सजग रहें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कार्यक्षेत्र में आज आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। आज आप काफी सकारात्मक और उत्साहित रहेंगे। अगर लंबे समय से आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। जल्द ही आपकी सारी आर्थिक परेशानियां दूर होंगी। जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप भविष्य की योजनाएं भी बना सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आप कल तक के लिए ना टालें। व्यापार से जुड़े जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भरी रहने वाली है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है। आज आप कोई पुराना उधार भी चुका पाएंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:23
शुभ समय: दोपहर 3:25 से शाम 5 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











