Latest Updates
-
Light Digestive Lauki Sabzi Recipe: कम मसालों में बनाएं सेहतमंद और स्वादिष्ट सब्जी -
Param Ekadashi 2026: 10 या 11 जून, कब है परम एकादशी? नोट करें सही डेट और पारण का समय -
माचा नहीं हल्दी, केल नहीं मोरिंगा: विदेशी सुपरफूड्स से कहीं ज्यादा ताकतवर हैं भारत के ये 5 देसी खजाने -
आप भी तो नहीं खा रहे केमिकल से पके आम? ऐसे करें असली-नकली की पहचान, जानें सेहत को होने वाले नुकसान -
Silao Style Crispy Khaja Recipe: घर पर बनाएं बिहार की मशहूर परतदार मिठाई -
Electricity Price Hike: यूपी की जनता को झटका! 10% बढ़ा फ्यूल सरचार्ज, जानें कम बिल लाने के 5 अचूक उपाय -
Guru Gochar 2026: 2 जून को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे देवगुरु बृहस्पति, ये 4 राशियां होने वाली हैं अमीर -
क्या होता है वेपर हीट ट्रीटमेट? वो टेक्नोलॉजी जिसके टेस्ट में फेल होने पर जापान ने बैन किए भारतीय आम -
Healthy Iron Rich Aloo Palak Recipe: लंच के लिए बनाएं आयरन से भरपूर स्वादिष्ट सब्जी -
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'!
Aaj Ka Rashifal 22nd August: कर्क राशि वालों को मिलेगी आज अच्छी खबर, इन राशियों के भी खुलेंगे भाग्य
आज आपके जीवन में कौन से बदलाव आने वाले हैं, अगर आप जानने के लिए उत्सुक हैं तो पढें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। अतीत में किए हुए किसी निवेश का अच्छा फायदा हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी दफ्तर में आज खुशखबरी मिल सकती है। आपकी तरक्की होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च ना करें।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या हो रही है तो उसे अनदेखा ना करें। आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान भी हो सकता है। कार्यस्थल पर आपको पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने काम करने की सलाह दी जाती है। मुमकिन है जल्द ही आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिले।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 12 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
जीवनसाथी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। ऐसे में आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। आज खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 4:55 से रात्रि 8 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो सारी नाराजगी भूलकर आप अपने प्रिय को प्यार से मनाने का प्रयास करें। इस तरह की बातें आपके रिश्ते को कमजोर कर सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। इधर-उधर की बातों पर ध्यान ना दें और अपने काम पर फोकस करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप कोई पुराना पारिवारिक कर्ज खत्म करने में सफल रहेंगे और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। दफ्तर में आप तेजी से अपने सभी कार्य पूरे करेंगे। बॉस आपकी उर्जा और आत्मविश्वास देखकर काफी भी प्रभावित नजर आएंगे। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:35 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आपको अपने बड़ों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। अगर आपकी नौकरी अस्थाई है तो आपकी चिंता बढ़ सकती है, पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। निजी जीवन की परेशानियों को अपने काम पर हावी ना होने दें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6:30 से रात्रि 9:05 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपकी किसी समस्या का समाधान होगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आज आप उनके साथ अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए यदि आप लंबे समय से प्रयास कर रहे हैं तो आज आपकी मेहनत सफल होगी। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा रहेगा। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8:10 से दोपहर 12:10 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आज आप कोई भी महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। आपका प्रमोशन होने की भी संभावना है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। सुख-सुविधाओं की चीजों पर जरूरत से ज्यादा धन खर्च करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में पारदर्शिता रखें। आपको झूठ का सहारा लेने से बचना होगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको कई दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आप खुद पर भरोसा रखें और मन लगाकर काम करें। घर का माहौल शांत रहेगा। हालांकि आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है नहीं तो वे अपने मार्ग से भटक सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए आपको समय पर भोजन करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव लाइफ हो या मैरिड लाइफ आप अपने साथी के साथ बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको अपने रिश्ते में एक नयापन महसूस होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज आप पैसों से जुड़ा कोई लेन-देन भी करेंगे। कार्यस्थल पर आपको संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 5 से रात्रि 9:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छे धन की प्राप्ति हो सकती है और आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। जीवनसाथी के साथ आप अधिक समय बिताने का प्रयास करें। मुमकिन है आज आपके प्रिय भावनात्मक रूप से कुछ कमजोर महसूस करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications