Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 22nd December: बेहद भाग्यशाली रहेंगे आज ये 4 राशि वाले लोग, मिलेगी इन्हें जबरदस्त सफलता
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
बेवजह की बातों को लेकर चिंता करने की आपकी आदत आपका आज का दिन बिगाड़ सकती है। बेहतर होगा आप अपने कीमती समय को व्यर्थ की चीजों में नष्ट ना करें। जीवनसाथी का बर्ताव आज कुछ बदला हुआ रहेगा। आप महसूस करेंगे कि आपका प्रिय आपको नजरअंदाज कर रहे हैं। ऐसे में आपको बातचीत के द्वारा उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। दफ्तर में आपके लंबित कार्य पूरे होंगे और आपको बड़ी राहत मिलेगी। अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आज आपकी योजना कुछ आगे बढ़ सकती है। स्वास्थ्य को अनदेखा करने की गलती ना करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
अगर आप विद्यार्थी हैं और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आपको अपने गुरुजनों से बात करने की सलाह दी जाती है। आप मन लगाकर पढ़ाई करें निश्चित रूप से आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। हालांकि बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जल्द लाभ कमाने के चक्कर में कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचें। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप काफी ऊर्जावान और तरोताजा महसूस करेंगे और आप अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल भी सही जगह करेंगे। दफ्तर में आपकी मेहनत और लगन बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। मुमकिन है वे आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका दें। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा लाभ होगा। आप अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। आपको इस तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भविष्य में आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आपको उनकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। कामकाज के सिलसिले में आपको लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। मुमकिन है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिले। यदि आपने हाल ही में नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आपको बहुत ही संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। निजी हो या पेशेवर जीवन आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में ना लें अन्यथा आपकी छोटी सी गलती बड़ी समस्या का रूप ले सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे तो जल्द ही आपकी तरक्की होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज नया व्यावसायिक प्रस्ताव मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपको सफलता ना मिले, लेकिन आपको सकारात्मक रहकर अपना प्रयास जारी रखना होगा। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। कारोबार पर छाई हुई मंडी दूर होगी। इसके अलावा यदि आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का भी समाधान होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहने वाला है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। आज सहकर्मियों के साथ भी आपकी अनबन होने की संभावना है। बेहतर होगा कार्यस्थल पर आप काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखें। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। धन कमाने का कोई बढ़िया मौका हाथ से निकल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। यदि सेहत से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको खुद पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थियों का पढ़ाई से मन भटक सकता है। यदि आप इस तरह की लापरवाही करेंगे तो आपके सुंदर भविष्य का सपना अधूरा ही रह जाएगा। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। निवेश आदि से जुड़े फैसले आपको बहुत ही सोच समझकर लेने होंगे। व्यापारियों को अपने विरोधियों से संभलकर रहना होगा। आज वे आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। आज आप महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। आज आप तय समय पर अपने सभी काम पूरे का करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस आपसे नाराज हो सकते हैं। काम के साथ आपको बच्चों पर भी अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3:05 से शाम 6 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज विरोधी आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं, लेकिन आप अपनी सूझबूझ और होशियारी से उन्हें मात देने में सफल रहेंगे। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चों में कमी आएगी और आप अधिक बचत कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापारियों को आज उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो बड़ी समस्या हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। हालांकि आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने की संभावना है। बेहतर होगा आप इसके लिए पहले से ही तैयार रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यह सब आपके सही फसलों का ही नतीजा है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपकी अनबन हो सकती है। हो सकता है उनका बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक ना रहे। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आज आप अधिक सतर्क रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कुछ लोग आज आपको गलत जानकारी देकर भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। ऐसे लोगों से आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। अगर आप व्यापारी हैं और पैसों की कमी की वजह से आपके महत्वपूर्ण कार्यों में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटने से बचना होगा अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में प्रमोशन लेटर मिल सकता है। आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। आप अपना परिश्रम जारी रखें, जल्द ही आप सफलता के शिखर पर होंगे। व्यापारियों को कोर्ट कचहरी का चक्कर लगानना पड़ सकता है। बेहतर होगा इस तरह के मामलों में आप ज्यादा लापरवाही ना करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। अगर आपको हृदय से जुड़ा रोग है तो आप बेवजह की चिंता और तनाव से बचें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी मुश्किलें बढ़ सकती है। आपको अपने खर्चीले स्वभाव पर भी लगाम लगाने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। मुमकिन है दिन के दूसरे हिस्से में आपको सैर सपाटे पर जाने का भी अवसर प्राप्त हो। स्वास्थ्य से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











