Aaj Ka Rashifal 22nd February: वृषभ राशि को मिलेगा आज प्रेम प्रस्ताव, इन राशियों का भी दिन रहेगा रोमांटिक

क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और बनेंगे आपके बिगड़े काम? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों की मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो आपके करियर को एक नई दिशा दे सकते हैं। अगर हम व्यापारी हैं और लंबे समय से आपका कोई कार्य बीच में ही अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। घर का माहौल काफी बढ़िया रहेगा। ऐसे में मानसिक रूप से आज आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। अपनों का प्रेम और सहयोग विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। जीवनसाथी के साथ आज पैसों को लेकर आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम लगाने की जरूरत है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 22nd February 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। विशेषरूप से अगर आप सिंगल हैं तो आज कोई आपके सामने अपने प्रेम का इजहार कर सकता है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप अपने वैवाहिक जीवन के सुंदर सपने संजोएंगे। आज आप भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। यदि आज पैसों से जुड़ी कोई समस्या होती है तो आप अपनी सूझ बुझ से हानि को लाभ में बदल पाएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। यदि आप लैपटॉप और कंप्यूटर का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तो अपनी आंखों की अच्छी देखभाल करें।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज जीवनसाथी का मूड कुछ खराब रहेगा। यदि आप उनके साथ घूमने फिरने की प्लानिंग कर रहे हैं तो किसी कारणवश आपकी योजना में बाधा आ सकती है। दफ्तर में आपके कभी सुचारू रूप से पूरे होंगे। आपके प्रदर्शन में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। व्यापारी यदि बड़ा निवेश करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको कुछ समय और प्रतीक्षा करने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी आपके लिए नुकसानदेह साबित होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आप कुछ परेशान रहेंगे। अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज दिन की शुरुआत आपके लिए कुछ ठीक नहीं होगी। धन हानि का संकेत मिल रहा है। ऐसे में आपकी चिंता काफी बढ़ सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय आज काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपने समय का सदुपयोग करने की आवश्यकता है। व्यर्थ की चीजों से दूर रहें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी परीक्षा के परिणाम पर पड़ेगा। व्यापारियों की तरक्की हो सकती है। आज आप कुछ नए और सही लोगों के साथ लेन देन कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है। अपना कोई भी काम आज अधूरा ना छोड़ें। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 3:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है अन्यथा वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। जीवनसाथी के साथ भी आपको अपना व्यवहार ठीक रखना होगा। आपका गुस्सैल स्वभाव आपके रिश्ते में खटास बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में आपको सतर्क रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने से बचें। दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। कामकाज के प्रति आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:39
शुभ समय: प्रातः 5:05 से 10:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। आप किसी खेलकूद में हिस्सा लेंगे। ऐसे में आप काफी तंदुरुस्त और तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आपके शादीशुदा जीवन की कोई अच्छी पुरानी याद ताजा हो जाएगी। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो पार्टनर के साथ आप किसी खूबसूरत जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि बड़ा खर्च करने से इस समय आपको बचने की आवश्यकता है। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। व्यापारियों को नई डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 5 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको अपने परिजनों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। दफ्तर में आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। उच्च अधिकारियों के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको मौज मस्ती करने का अवसर मिलेगा। आप दोस्तों या परिजनों के साथ घूमने फिरने के लिए अपनी मनपसंद जगह पर जा सकते हैं। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक भी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। लंबित परियोजना पर काम शुरू करने के लिए आज का दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। बेवजह का अहंकार आपके काम को प्रभावित करेगा, साथ ही इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ ज्यादा ही खर्चीला रहने वाला है। बेवजह की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी का समर्थन मिलेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनकी मदद भी मिल सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, खासतौर पर यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपको दुखी कर सकता है। मुश्किल हालात से उबरने में आपको उनका कुछ ज्यादा सहयोग नहीं मिलेगा। प्यार मोहब्बत की बात कर तो अपने पार्टनर पर आप किसी भी बात का दबाव डालने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए यदि आप लंबे समय से कड़ा परिश्रम कर रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। काम के साथ आप अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 4:35 से रात्रि 9:15 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। नौकरीपेशा जातक यदि नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको सोच समझकर अपना फैसला लेने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल रहेगी। घर के सदस्यों की एकता भंग हो सकती है। संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद उभरने की संभावना है। सेहत आपकी ठीक नहीं रहेगी। अनावश्यक भागदौड़ के कारण आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप आराम पर भी ध्यान दें नहीं तो आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

दफ्तर में चारों तरफ हो रही गतिविधियों के प्रति आपको सजग रहने की आवश्यकता है। कुछ लोग आपके बारे में गलत जानकारी फैलाकर आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोर्ट कचहरी का चक्कर लगाना पड़ सकता है। आपका काफी पैसा खर्च होने की भी संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही यादगार रहने वाली है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है नहीं तो पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। किसी करीबी की मदद से आप आर्थिक तंगी से बाहर आने में सफल रहेंगे। भविष्य में आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप अविवाहित हहैं तो आज आपकी मुलाकात आपके होने वाले जीवनसाथी से हो सकती है। दफ्तर में आपको काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को हाल ही में हुए अपने किसी नुकसान की भरपाई करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8:40 से दोपहर 12:50 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, February 22, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion