Aaj Ka Rashifal 22nd January: बेहद भाग्यशाली रहेंगे आज ये 4 राशि वाले, खुलेगा इनकी बंद किस्मत का ताला

आज का दिन किन राशियों के जीवन में लेकर आएगा सकारात्मक बदलाव और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 Aaj Ka Dainik Rashifal 22nd January Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपने बैंक से लोन लिया है तो आज आप उसे चुकाने में कामयाब रहेंगे। आपको अच्छा आर्थिक फायदा होने की भी प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए बड़ा सम्मान मिल सकता है। आपको उच्च पद की प्राप्ति भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने का संकेत मिल रहा है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आज जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होगी। ऐसे में मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है।

शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपको अपनी जुबान पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। आपके बिगड़े हुए बोल आज आपकी शादीशुदा जिंदगी में कलह बढ़ा सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। दफ्तर में आपको समय पर अपने काम पूरे करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आज बॉस का मूड खराब हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। खासतौर पर अगर आपका काम खाने पीने की चीजों का है तो आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 6:30 बजे से 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपना जिद्दी स्वभाव छोड़ने की जरूरत है। बात जब अपनों की आती है तो आपको अहंकार का त्याग करना चाहिए। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। आज अचानक कोई बड़ा खर्च होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आज आप कठिन कार्य भी सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज उनकी ओर से आपको कोई शुभ समाचार भी मिल सकता है। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।

शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): व्यापार में भारी नुकसान होने की संभावना है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए काफी कठिन रहने वाला है। बेहतर होगा आप धैर्य का दामन रहें। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। स्मार्ट वर्क के जरिए आप उच्च अधिकारियों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपके खर्चे आसानी से पूरे हो सकते हैं, साथ ही आप बचत भी कर पाएंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आपके बीच का तालमेल और भी बेहतर होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।

शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): कार्यस्थल पर आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप पीछे रह जाएंगे। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपके हाथ कोई बढ़िया मौका लग सकता है। पैसों के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा। आप अपने प्रिय से कोई वादा भी कर सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर साबित होगा। यदि आपके बीच गलतफहमी चल रही है तो आज सब कुछ सामान्य हो सकता है। हालांकि भविष्य में आपको अपने व्यवहार का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आज आप अच्छी सेहत का आनंद उठाएंगे।

शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। अचानक आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आपके स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज बॉस आपको आपका कोई मनपसंद कार्य सौंप सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च करना आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। खासतौर पर माता-पिता का पूरा समर्थन आपको मिलेगा।

शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आप टीम के साथ मिलजुल कर काम करेंगे। हो सकता है आज बॉस के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो। व्यापार से जुड़े जातक कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले को लेकर काफी परेशान रहेंगे। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आज आपको धन कमाने का कोई मौका मिलता है तो आप जल्दबाजी में निर्णय ना लें। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आपके बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप बेहतर महसूस करेंगे। हालांकि आपको देर तक भूखा ना रहने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके हाथ कोई नई डील लग सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज एक साथ आपको कई कार्य निपटाने पड़े, लेकिन आपकी ऊर्जा आज बॉस को काफी प्रभावित कर सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। उधार लेन देन करने से बचें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को उचित देखभाल की आवश्यकता है, साथ ही उन्हें आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की भी जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी थका हुआ और कमजोर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। आज आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के लिहाज से दिन कुछ बेहतर रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): व्यापार में तेजी आएगी और आज पुराने किसी नुकसान की भरपाई भी हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों की पदोन्नति होने की प्रबल संभावना है। आज आप काफी सकारात्मक और आत्मविश्वास से भरे हुए रहेंगे। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आपको लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। हालांकि कोई भी आर्थिक फैसला लेने में आप जल्दबाजी ना दिखाएं। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। आज जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुराने रोग से छुटकारा मिल सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव भी कर सकते हैं।

शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरी हो या व्यापार सफलता प्राप्त करने के लिए आपको शार्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो अतीत में किया हुआ परिश्रम व्यर्थ ही जाएगा। पैसों के मामले में आपको अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। दूसरों के बहकावे में ना आएं नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपको उनकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। अगर माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): विपरीत परिस्थितियों में भी आपको सकारात्मक रहने की आवश्यकता है। यदि आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। व्यापारियों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा आपके लिए तरक्की के द्वार खोल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप घरेलू सुख सुविधा की कोई कीमती वस्तु भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में सकारात्मक बदलाव आएगा। आपके बीच की सारी गलतफहमी दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी ऊर्जावान रहेंगे।

शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 9:50 से 11 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, January 22, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion