Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 22nd June: मकर राशि वाले आज वाहन का प्रयोग करें संभलकर
कैसा रहेगा आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों को आज कोई भी महत्वपूर्ण कागजी कार्रवाई करते समय जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की आवश्यकता है अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गहरा पील
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप एक दूसरे के साथ बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय:शाम 6:15 से रात्रि 9 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नज़र आ रही है। आपको अपने बड़े बुजुर्गों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 6 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें नहीं तो स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा जीवन साथी उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 4:40 से रात्रि 8:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि लंबे समय से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। नौकरी पेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में आज का दिन बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
परिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज पिता की ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको मनचाहा परिणाम मिलेगा। आपकी मेहनत सफल होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
यदि आप भूमि, मकान, वाहन आद खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। व्यापारियों को अच्छा फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4:45 से रात्रि 8 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत सही अच्छा संकेत दे रहा है। जीवन के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। नौकरी हो या व्यापार आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:45 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आज आप पैसों से जुड़ा कोई बड़ा लेन देन करने वाले हैं तो आपको पूरी सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने से आपकी चिंता बढ़ सकती है।
शुभ रंग:गहरा नीला
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से शाम 4:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही सावधानी से करने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर रात को शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने से पहले आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:3
शुभ समय:दोपहर 3:30 बजे से शाम 7:55 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक मेहनत करेंगे उतना अच्छा फल आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा लाभ कमाने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में कलह बढ़ सकता है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों से जुड़ी चिंता गहरी होगी। आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में बॉस आप के प्रदर्शन से काफी नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आप समय रहते संभल जाएं। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आप एक दूसरे के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक: 28
शुभ समय:सुबह 9 बजे से 11 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
