Latest Updates
-
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Sheetala Saptami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को दें शीतला सप्तमी की शुभकामना -
मंगलवार को कर लें माचिस की तीली का ये गुप्त टोटका, बजरंगबली दूर करेंगे हर बाधा -
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन'
Aaj Ka Rashifal 22nd March: कैसा रहेगा 22 मार्च, शुक्रवार का दिन? पढ़ें अपना राशिफल यहां
अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, वैवाहिक जीवन, प्रेम जीवन, नौकरी-व्यापार आदि से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज क्या है आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यातायात के नियमों का पालन आप सख्ती से करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। परिजनों के साथ आज आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिल सकता है। कामकाज की बात करें तो नौकरी हो या व्यापार आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आमदनी बढ़ाने के अपने प्रयासों में आपको तेजी लाने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको गैस, अपच, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। खासतौर पर नौकरीपेशा जातकों को बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। उच्च अधिकारियों के साथ आपका टकराव हो सकता है। ऐसे में मन काफी अशांत रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज व्यर्थ की भागदौड़ से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा केवल आपका समय ही नष्ट होगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहने की संभावना है। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें। भविष्य में आर्थिक संकट से बचने के लिए आप अपने खर्चों और आमदनी के बीच संतुलन बनाकर चलें। मानसिक तनाव बढ़ने के कारण आप काफी बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से 3:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि आज आप यात्रा करते हैं तो अपने सामान की अतिरिक्त देखभाल करें अन्यथा उनके चोरी या गुम होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों का प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। अगर आप बेरोजगार हैं और लंबे समय से रोजगार की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको किसी अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप सुख सुविधा की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
दफ्तर में काम का बोझ बढ़ने के कारण आप काफी दबाव महसूस करेंगे। बेहतर होगा आप शांत दिमाग से और एक सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने विरोधियों से संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जल्दबाजी में आज आप कोई भी काम करने से बचें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। आज आप परिजनों के साथ अतिरिक्त समय भी बिताएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको दांत में दर्द की शिकायत हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 8:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में रुका हुआ काम पूरा होने से आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े जातक यदि किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान हैं तो जल्द ही आपको इस परेशानी से छुटकारा मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। आज परिजनों के साथ आप काफी अच्छा समय बिताएंगे। पिता के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं, ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोंकझोक होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापार में बड़ा लाभ हो सकता है। आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत भी कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। बेहतर होगा आप इस अवसर को भुनाने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। बच्चों के लिए आप जमकर खरीदारी भी करेंगे। हालांकि त्यौहार के इस मौसम में आप अपने बजट को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपको सच्चे प्रेम का अनुभव होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी। आज आप दुगनी तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ धीमा रहेगा। आपके हाथ से कोई बड़ा आर्डर निकालने की प्रबल संभावना है। ऐसे में आपको काफी निराशा हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों का आज काम में ज्यादा मन नहीं लगेगा। हो सकता आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा ही रह जाए। बेहतर होगा आप इस तरह की लापरवाही करने से बचें। काम के साथ आपको अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान देने की जरूरत है। विशेष रूप से जीवनसाथी को महसूस कराएं कि वे आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आज आपको उधार लेन देन से बचने की सलाह दी जाती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है। आप छोटी सी भी लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज कहीं से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है। बेहतर होगा भविष्य में आप पैसों से जुड़े फैसले बहुत ही सोच समझकर लें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भागदौड़ भरा रहने वाला है, लेकिन आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को बॉस की शाबाशी मिल सकती है। जल्द ही आपकी तरक्की भी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आपके कारोबार में बढ़त देखने को मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज बच्चों के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 8:55 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहेगा। आपके सोचे विचारे कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको छोटे-मोटे कर्जों या उधार से भी छुटकारा मिलेगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। मुमकिन है इसका अच्छा परिणाम भविष्य में आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काम से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है। आप किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापारी कुछ नई रणनीतियां बना सकते हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों को पछाड़कर कर काफी आगे निकलेंगे। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आपकी आज की डेट बेहद खास रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आपको सजग रहने की जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक लेनदेन ना करने की सलाह दी जाती है नहीं तो धन हानि हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना चाहिए। बेवजह का टकराव आपके काम के साथ आपकी छवि को भी प्रभावित कर सकता है। घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। बेवजह के खर्च करने से बचें। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 3 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को इस समय किसी भी तरह के बदलाव से बचने की सलाह दी जाती है, साथ ही अपने पार्टनर के साथ भी झगड़े झंझट से बचें। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कोई बढ़िया अवसर लेकर आ सकता है। आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। यदि आप नया मकान वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। उच्च शिक्षा से जुड़ा प्रयास कर रहे विद्यार्थियों को आज अच्छी सफलता मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको किसी बड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है और आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आप अपने मित्रों और परिजनों से खुलकर अपने मन की बात भी साझा करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का मौका मिलेगा। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ जरूरी बदलाव भी करेंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य सौंपे जा सकते हैं। ऐसे में आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:05 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











