Latest Updates
-
Happy Holi Wishes 2026: पिचकारी में भर लिया रंग…होली पर दोस्तों और प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Holi My Dear Husband: इस होली अपने पति को भेजें ये चुनिंदा प्रेम भरे संदेश, और भी गहरा होगा आपका बंधन -
Holi Wishes in Banarasi Style: का बे, रंगवाओगे कि खाली मुसुराओगे? आपके दोस्तों-रिश्तेदारों के लिए बनारसी मैसेज -
Chandra Grahan 2026: चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
Chandra Grahan के दौरान पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें क्या कहता है शास्त्र और विज्ञान -
Holika Dahan 2026 Wishes: जले होलिका, जले अहंकार...इन संदेशों के साथ अपनों को दें होलिका दहन की शुभकामनाएं -
Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? मुंबई, जयपुर, पटना समेत कई राज्यों में हॉलिडे, देखें RBI की लिस्ट -
Holika Dahan 2026 Totke: होली की अग्नि में डाल दें ये 5 चीजें, जाग जाएगा सोया हुआ भाग्य -
Holi 2026: भारत की इन जगहों पर नहीं मनाई जाती है होली, जानें आखिर क्या है इसकी वजह -
Holi Wishes For Bhabhi: रंग बरसे भीगे चुनर वाली...अपनी प्यारी भाभी को इन संदेशों से दें होली की शुभकामनाएं
Aaj Ka Rashifal 22nd May: इन राशियों पर रहेगी आज ईश्वर की विशेष कृपा, तरक्की के साथ मिलेगा मान सम्मान
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
नौकरीपेशा जातकों को परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का रवैया आपकी परेशानी का कारण बनेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें और अपने काम पर ध्यान दें। आपको छोटी छोटी गलतियां करने से बचने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। लंबे समय से चली आ रही है आपकी मेहनत आज सफल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण हो सकता है आज आप अपनों को पर्याप्त समय ना दे पाएं। पैसों की स्थिति ठीक ठाक रहेगी। बिना सोचे समझे कोई भी बड़ा खर्च ना करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कंधे से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
ऑनलाइन बिजनेस करने वाले लोगों को थोड़ा संभलकर रहने की आवश्यकता है। यदि आप कुछ बढ़िया ऑफर्स लेकर आते हैं तो मुमकिन है आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिले। नौकरीपेशा जातकों को आज काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहने की संभावना है। किसी सहकर्मी के छुट्टी पर जाने के कारण आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आज आपके प्रिय काफी खराब मूड में रहेंगे। पैसों के मामले में आज आपको मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े किसी प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। व्यापार से जुड़े जातकों को इस समय बड़ा निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो अपने पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करें। घर का माहौल ठीक रहेगा। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय आप बच्चों के लिए निकालें। इस समय उन्हें आपके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी होगी। घर के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। हालांकि आपको अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। सहकर्मियों की कमियां निकालने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त हो सकता है, लेकिन आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बच्चों की शिक्षा आदि पर काफी धन खर्च होने की संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:44
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
यदि आज आपको किसी जरूरमंद की मदद करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप उनकी सहायता जरुर करें। हो सकता आपकी छोटी सी मदद किसी की बड़ी परेशानी दूर कर दे। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज आप तेजी से अपने सभी काम पूरे करेंगे। हो सकता है आप अपने कुछ लंबित कार्यों को पूरा करने में भी सफल रहें। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने अटके हुए मामलों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो मुश्किल हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपको कुछ राहत मिल सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपकी पद और प्रतिष्ठा दोनों में ही वृद्धि होगी। विदेश जाकर नौकरी करने का सपना देख रहे लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जल्द ही आपका यह सपना पूरा होगा। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। हालांकि आपको अति आत्मविश्वास से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। आप घर के सदस्यों के साथ आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:27
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरकारी नौकरी करने वाले लोगों पर जिम्मेदारियां अधिक रहेगी। बेहतर होगा आप अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की कोशिश करें अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले आपको अपने लंबित कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आपको अपने समझदारी भरे आर्थिक फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज आपको परिजनों के साथ हंसी मजाक करने का अवसर प्राप्त होगा। ऐसे में आपका मानसिक तनाव काफी हद तक कम होगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:42
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपका कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा और चारों ओर केवल आपके ही चर्चे होंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सुस्ती और आलस्य का त्याग करने की आवश्यकता है। आपकी आज की मेहनत आपकी तरक्की का सपना पूरा कर सकती है, इसलिए बेहतर यही होगा कि आप खूब मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ दें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की आवश्यकता है। दूसरों को प्रभावित करने के लिए ज्यादा खर्च करना आपके लिए नुकसानदायक साबित होगा। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ गड़बड़ रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने साथी का भी सहयोग प्राप्त हो। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो आज उससे जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:10 से 9:55 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
काम के साथ आप अपनों पर भी ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। घरेलू जिम्मेदारियों को नजरअंदाज ना करें। आपका लापरवाह रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके किसी कार्य से असंतुष्ट रहेंगे। हो सकता है वे आपको कुछ बदलाव का भी सुझाव दें। बेहतर होगा आप उनकी बातों को अनसुना ना करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। इसके अलावा आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। आर्थिक मामलों में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। स्वास्थ्य की बात करें तो चिंता और थकान के कारण आज अचानक आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप समय पर भोजन करें साथ ही आपको पर्याप्त आराम करने की भी आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। इसके अलावा यदि आप अपनी किसी पुरानी संपत्ति को बेचना चाहते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होने की संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। ऐसे में आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। जाने अनजाने आज आप अपने प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8:45 से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी और धन संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। यदि आपका पैसा कहीं फंसा हुआ है तो आज उसके वापस मिलने की भी प्रबल संभावना है। दफ्तर में आपके किए हुए कार्यों की खूब प्रशंसा होगी। आज बॉस आपकी तरक्की से जुड़ा फैसला भी ले सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आपके वैवाहिक जीवन की सुख शांति बनी रहेगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आप बेहद खूबसूरत जगह पर डेट के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











