Aaj Ka Rashifal 22nd May: इन राशियों को मिलेगा आज मनचाहा परिणाम, खुलेंगे तरक्की के द्वार

ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई चाल का सभी राशियों पर बहुत ही गहरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसा रहेगा आपका आज का दिन तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपकी किमत में।

Aaj Ka Dainik Rashifal 22nd May Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
रोमांटिक लाइफ में कुछ उथल-पुथल रहेगी। किसी तीसरे की दखलंदाजी के कारण पार्टनर के साथ आपकि अनबन हो सकती है। बेहतर होगा आप एक दूसरे पर अपना भरोसा बढ़ाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप स्वयं के लिए किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो मौसम में बदलाव के कारण अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 11
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही रोमांटिक गुजरने वाला है। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। दफ्तर में आज उच्च अधिकारी आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप समय का पूरा ध्यान रखें। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। कानूनी मामलों में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला कोर्ट में चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। फैसला आपके पक्ष में आने की प्रबल संभावना है। आपको अपने बड़ों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। खासतौर पर पिता के साथ आपका रिश्ता और मजबूत होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अहंकार जैसी नकारात्मक भावना से बचने की सलाह दी जाती है। आपका गलत रवैया आपकी छवि खराब कर सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। पैसों की तिथि ठीक-ठाक रहेगी। आपको किसी पुराने बिल का भुगतान करना पड़ सकता है। सेहत को हल्के में न लें।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 7 बजे से

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त हो सकता है। आप कोई पुराना उधार चुकाने में भी सफल रहेंगे। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस की ओर से आपको कुछ बढ़िया सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापारियों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो जल्द आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। सेहत का मामला ठीक रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:7
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
कामकाज को अलग रखकर आज आप स्वयं के लिए पर्याप्त समय निकालने में सफल रहेंगे। आज आपको अपनी रूचियों भी ध्यान देने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। मुमकिन आज आप उनके लिए कोई खास सरप्राइज प्लान करें। दिन के दूसरे हिस्से में कुछ मेहमानों का घर आना हो सकता है। दिखावे में आप जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप शारीरिक और मानसिक रूप से बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:18
शुभ समय: सुबह 7:20 से 10:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर का माहौल अच्छा रहेगा। परिजनों का सहयोग आपको मिलेगा। भाई बहनों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप कोई बड़ी खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित नहीं है। दफ्तर में आपकी धीमी गति आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। यदि आज आपका कोई काम अधूरा रहता है तो बॉस आप से काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापारियों को मिले-जुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आपको फैटी लीवर की समस्या है तो आप अपने खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। किसी करीबी के साथ आपका झगड़ा हो सकता है। ऐसे में आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से में गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा बात काफी बढ़ सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। खर्चों में वृद्धि आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। सेहत से जुड़ी छोटी सी भी परेशानी को नजरअंदाज न करें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:14
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 22nd May Horoscope Today In Hindi

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं और आपका कोई कागजी काम काफी समय से रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। हालांकि आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे छोटी सी भी गलती होती है तो आपको दी हुई जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जा सकती है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कोई इंफेक्शन या एलर्जी हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 6:05 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पर अच्छी तरह से ध्यान दे पाएंगे। इसके अलावा आपको स्वयं के लिए भी समय मिलेगा। दोस्तों के साथ आप घूमने फिरने की भी योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। हालांकि खुले दिल से खर्च न करें। आपको इस समय बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा कर सकते हैं। खुद को सेहतमंद रखने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए वजन पर काबू रखना होगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 8:55 से 11:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है। आपका कोई पुराना राज़ जीवनसाथी के सामने उजागर होगा जिससे आपके बीच दूरियां आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको बिना सोचे समझे खर्च करने की अपनी आदत को बदलना होगा। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में भी तेजी लाएं। दफ्तर में वर्क लोड अधिक रहेगा। ऐसे में आप अपने दिनभर की योजनाएं पहले ही बना लेंगे तो बेहतर होगा। व्यापारियों के लिए आज लंबी यात्रा का बन रहा है। सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:18
शुभ समय: शाम 4:35 से 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। इधर उधर की बातों में अपना समय नष्ट न करें। इसके अलावा यदि आप परीक्षा में सफलता हासिल करना चाहते हैं तो आपको सोशल मीडिया से भी कुछ समय के लिए दूरी बनाकर रखनी होगी। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप बच्चों के लिए तोहफे आदि भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। ऐसे में आपको उनके मन की बात जानने का प्रयास करना चाहिए। सेहत में सुधार के लिए आपको पर्याप्त आराम करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 6:25 से 10:10 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
घर का माहौल सकारात्मक रहेगा। परिजनों के साथ आज आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। यदि आप इसी तरह समझदारी से काम लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक तंगी दूर होगी। दफ्तर में आपको काम के साथ अपने व्यवहार का भी ध्यान रखना होगा। ज्यादा हंसी मजाक करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:20
शुभ समय:शाम 4 बजे से रात्रि 8:45 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, May 22, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion