Aaj Ka Rashifal 22nd November: बेहद रोमांटिक रहेगा आज इन 3 राशि वालों का दिन, जानिए क्या है आपके भाग्य में

क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी कोई मनोकामना पूरी हो सकती है। ऐसे में आपके जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव आ सकता है। कामकाज की बात करें तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपके करियर को एक नई दिशा मिलेगी। मुमकिन है आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़े। व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा लेकिन आपकी मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति उतार-चढ़ाव से भरी रहने की संभावना है। आज घर में वाद विवाद हो सकता है। हालांकि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आपको अपनी वाणी का अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 22nd November Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी। आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे।पैसों के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा धंधा में वृद्धि होगी। पैसों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिन उचित है। जीवनसाथी के साथ आपको रोमांटिक समय बिताने का अवसर प्राप्त होगा। मुमकिन है आज आप अपने प्रिय के साथ छोटी दूरी की यात्रा भी करें। दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। व्यापारियों को कोई समझौता करना पड़ सकता है। मुमकिन है आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज आपको अपने पार्टनर की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज मिल सकता है। आप उनके साथ लॉन्ग ड्राइव पर भी जा सकते हैं। काफी दिनों बाद आप एक दूसरे के साथ इतना अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन खास रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। दिखावे में ना रहें अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। आप जितना अधिक बचत पर ध्यान देंगे आपके लिए उतना ही बेहतर होगा। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ ज्यादा गप्पेबाजी ना करें। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। अगर आप व्यापारी हैं और अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचारकर लेने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:शाम 6:20 से रात्रि 8:20 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई बड़ा काम करने वाले हैं तो आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान के कारण आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। आज आपको खुशखबरी मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अगर आप सोच समझकर खर्च करेंगे तो जल्द ही आप अपनी आर्थिक परेशानियों से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। हो सकता है आपके बीच बहसबाजी भी हो। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। सेहत का मामला आज कमजोर रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 5
शुभ समय: प्रातः 4:55 से 9:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप व्यापारी हैं और आज आप कोई जोखिम उठाने के लिए तैयार हैं तो आपको इससे बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने सभी काम पूरे करने की आवश्यकता है। यदि आप जरा सी भी लापरवाही करेंगे तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। खासतौर पर अगर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है । अगर आपको डायबिटीज की समस्या है तो आप अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:21
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:45 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। आज आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ेगा। बेहतर होगा आप गुस्से और जल्दबाजी में ऐसा कोई काम ना करें जिसे लेकर बाद में आपको केवल पछतावा हो। बैंकिंग सेक्टर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। प्राइवेट हो या सरकारी नौकरी आज आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। छोटे व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। घर की मरम्मत आदि पर आज आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। सेहत में सुधार के लिए आपको खुद पर अधिक ध्यान देना होगा।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

सुख समृद्धि में वृद्धि होगी। आज आप अपनी जरूरत की कुछ बड़ी चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और प्रगाढ़ होगा। आपके महत्वपूर्ण फैसलों में आपको अपने प्रिय का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिलेगा। ऐसे में आपकी बड़ी चिंता दूर हो सकती है। दफ्तर में आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आएगी। ऐसे में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि आपकी समस्या का समाधान जल्द ही होगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आंख बंद करके किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा नहीं तो आपके साथ ठगी हो सकती है। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और इसका पूरा फायदा आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आज बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। हो सकता है आज आपको आपका मनपसंद कार्य भी सौंपा जाए। व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपको अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा मिल सकती है। मुमकिन है आज आपको अपने क्षेत्र के किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात करने का भी अवसर प्राप्त हो। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। इसके अलावा आपकी थकान भी काफी बढ़ेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको एक सही आर्थिक योजना की जरूरत है जिससे आप अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगा सके और आपका भविष्य सुरक्षित रहे। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को लाभ कमाने के लिए आज कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी रुकावट आएगी। घर का माहौल सामान्य रहेगा। हो सकता है व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आपको अपनों के साथ समय बिताने का मौका ना मिले। यदि आपको पहले से ही कोई बीमारी है तो आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें नहीं तो मुश्किल हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको अपनी आया और व्यय के बीच संतुलन बनाकर चलना होगा। इसके अलावा यदि आपको पैसा कमाने का कोई मौका मिलता है तो आप जल्दबाजी में निर्णय न ललें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में फंस सकते हैं। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। आज बॉस भी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का बढ़िया मौका मिल सकता है। खुदरा व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। आपके कामकाज में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। वे आपका आदर करेंगे और आपकी बातों का भी मान रखेंगे। आज आप उनके भविष्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आज आप भविष्य से जुड़ी कुछ योजनाएं बना सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

खानपान में गड़बड़ी के कारण आज सेहत में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। दफ्तर में आपको खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की आवश्यकता है। बॉस और उच्च अधिकारियों को प्रसन्न करने के लिए आप एक साथ कई कार्य निपटाने से बचें। इससे आपके प्रदर्शन में गिरावट आएगी, साथ ही इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। बड़ा लाभ कमाने के लिए आपको अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव करने की सलाह दी जाती है। घर के कुछ सदस्य आपसे नाखुश रहेंगे। हो सकता है वे आपके किसी बात से सहमत ना हों। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी और शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। बेवजह के खर्च हो सकते हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने वाला है। आपको जबरदस्त फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। मां लक्ष्मीकी कृपा आप पर बनी रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। मुमकिन है वे आपके लिए आपका मनपसंद तोहफा भी खरीदें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, November 22, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion