Latest Updates
-
कौन थे हरि मुरली? जिनका 27 की उम्र में हुआ निधन, चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर 50 से ज्यादा फिल्मों में किया काम -
शादी के 4 साल बाद क्यों अलग हुए हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया? एक्ट्रेस ने नहीं ली एलिमनी -
No Gas Recipes: गैस खत्म हो जाए तो भी टेंशन नहीं, ट्राई करें ये 5 आसान रेसिपी -
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे
Aaj Ka Rashifal 22nd October: ये 5 राशि वाले रहें आज थोड़ा संभलकर, सेहत और पैसों को लेकर रहेंगे परेशान
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक रूप से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण लग रहा है। खर्चों में हुई अचानक वृद्धि आपका बजट असंतुलित कर सकती है। मुमकिन है आज आपको कर्ज या उधार भी लेना पड़े। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। परिस्थिति चाहे जैसी भी हो आपको बहुत ही समझदारी भरा बर्ताव करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़े मुनाफे के चक्कर में छोटे फायदे को अनदेखा करने से बचना होगा नहीं तो आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:45
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
यदि कुछ समय से आपके वैवाहिक जीवन में तनाव चल रहा है तो आज सब कुछ शांत हो सकता है। आपके प्रिय बड़ी ही विनम्रता से अपना पक्ष रख सकते हैं। बेहतर होगा आप सारी नाराजगी भूलकर एक नई शुरुआत करें। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। यदि हाल ही में आपने नई नौकरी ज्वाइन की है तो आज आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का बढ़िया अवसर प्राप्त हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा निवेश करने का मौका मिलेगा। मुमकिन है इसका उचित परिणाम आपको मिले। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आपको धन की प्राप्ति होगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई रुका हुआ काम भी पूरा करेंगे। सेहत को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। आपकी आपसी समझ डगमगा सकती है। आपके बीच प्रेम का अभाव भी होगा। इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। जीवनसाथी का गलत बर्ताव आपको दुखी कर सकता है। आज मानसिक रूप से भी आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करेंगे। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापारियों के लिए दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। यदि आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं तो आपको अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:10 से 3:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए हैं तो एक बार उन्हें रिमांड जरूर कराएं अन्यथा आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। दफ्तर में रोजाना लेट पहुंचने की आपकी आदत आज आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। आज बॉस कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है। खासतौर पर यदि आप किसी नए कारोबार में अपना पैसा निवेश करने की सोच रहे हैं तो आपको अच्छी तरह से सोच विचार कर लेने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है आज आप डिनर डेट पर भी जाएं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के सदस्यों के बीच का तालमेल अच्छा रहेगा। आज का दिन अपनों के साथ हंसी खुशी में गुजरेगा। आपको माता-पिता का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य है तो उनके विवाह की चर्चा भी हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको पैसों से जुड़े फैसले सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। कामकाज की दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट है तो बदलाव के लिए समय उचित है। फाइनेंस से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
यदि आप नया मकान, वाहन आदि खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज आपकी योजना आगे बढ़ेगी। आपको इससे जुड़ी कोई महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। घर का माहौल सकारात्मक रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। दफ्तर में आपकी ऊर्जा बॉस को काफी प्रभावित करेगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। कम प्रयास में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ दोस्तों का घर आना होगा। स्वास्थ्य से जुड़ी छोटी सी भी समस्या को अनदेखा न करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और पढ़ाई में आपका ज्यादा मन नहीं लग रहा है तो आपको अपने बड़ों और गुरुजनों से मदद लेनी चाहिए। यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है, इसलिए इसे व्यर्थ की चीजों में नष्ट ना करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में आपको सफलता मिल सकती है। हालांकि आपको फिजूल खर्ची से बचने की आवश्यकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। आज आप सभी काम समय से पहले पूरे कर पाएंगे। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को अटके हुए मुनाफे की प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य का मामला ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 6:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। यदि कड़े परिश्रम के बावजूद आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल रहा है तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। उचित समय आने पर आपको अपनी मेहनत का फल जरुर मिलेगा। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में भावनात्मक रूप से आप कुछ कमजोर महसूस करेंगे। आप खुद पर काबू रखें। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आज आप दोस्तों के साथ शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आपको अपनी अच्छी देखभाल करनी चाहिए।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:50 से दोपहर 2:50 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं। ऐसे में आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं और अपनी आमदनी में वृद्धि चाहते हैं तो उच्च अधिकारियों से इस विषय पर बात करने के लिए दिन बढ़िया है। जीवनसाथी का खर्चीला स्वभाव आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। आज पैसों को लेकर आपके बीच कहासनी भी होगी। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपके साथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। स्वस्थ में सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। इसके अलावा पार्टनर की ओर से भी आपको सहयोग थोड़ा कम मिलेगा। ऐसे में आपके मन में कई तरह के विचार आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने काम पर फोकस करें और बेवजह की बातों से दूर रहें। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा हो सकता है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और आपको अच्छी नौकरी की तलाश है तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। घर के माहौल में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आज आप घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ दिनों से आप किसी बात को लेकर परेशान हैं तो आपको अपने मन की बात अपनों से खुलकर साझा करनी चाहिए। चुप रहने से आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे आप कोई भी आर्थिक लेन-देन ना करें तो बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपको उनका प्रेम और सहयोग मिलेगा। दफ्तर में किसी सहकर्मी के कारण आज आप थोड़ा असहज महसूस कर सकते हैं। हो सकता है वे आपके कार्यों में कुछ ज्यादा ही दखलअंदाजी करें। बेहतर होगा आप समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 10:20 से दोपहर 12 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन विवादस्पद रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी कहासनी होने की संभावना है। आपको गलत शब्दों का प्रयोग करने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन कुछ कठिन रहेगा। झूठ का सहारा लेने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आज आर्थिक रूप से आप किसी करीबी की मदद भी करेंगे। दफ्तर में आपको किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को लीड करने का अवसर दिया जा सकता है। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपको उच्च पद की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। स्वास्थ की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











