Aaj Ka Rashifal 23rd April: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार, इनकी भी दूर होगी मुश्किलें

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। ऐसे में जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। बिना सोचे समझे खर्च करने की गलती ना करें। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक फोकस करने की आवश्यकता है। अपने समय का सदुपयोग करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:2
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 1:50 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 23rd April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपको हड्डियों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है। ऐसे में आपको कैल्शियम युक्त आहार लेने की आवश्यकता है। दफ्तर में काम का बहुत कुछ अधिक रहेगा। ऐसे में आप परेशान होने की जगह एक सही योजना के अनुसार अपने काम पूरे करने का प्रयास करें। आपके सभी काम समय पर जरूर पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। मुमकिन है आज आप अपनी योजनाओं में कुछ बदलाव भी करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता का भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। यदि आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपके हाथ अच्छा अवसर लग सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

इस राशि के विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में आज अच्छी खबर मिल सकती है। आपका वेतन बढ़ सकता है, साथ ही आज आपके अच्छे प्रदर्शन को भी सराहा जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों की मेहनत सफल होती नजर आ रही है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने की संभावना है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। माता या पिता का खराब स्वास्थ्य आपकी चिंता बढ़ा सकता है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। कामकाज को लेकर आप कुछ ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। हालांकि आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही शुभ रहने वाली है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। परिजनों के साथ आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको लगातार बैठकर काम करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा पीठ या कमर से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपका आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा अचानक कोई बनता हुआ काम बीच में अटकने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने गुस्से पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। आपका अनियंत्रित क्रोध आपकी मुश्किलें बढ़ा सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। यह सब आपकी लापरवाही का ही नतीजा है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

यदि हाल ही में आपने किसी नई कंपनी में नौकरी के लिए इंटरव्यू दिया है और आप रिजेक्ट हो गए हैं तो आपको निराश होने की जगह है दोबारा कोशिश करनी चाहिए। आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपके कारोबार में वृद्धि देखने को मिलेगी। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का अहसास कराएगा। आज आप अपने प्रिय के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7:45 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। सबसे पहले बात करते हैं आपके पारिवारिक जीवन की, घर के कुछ सदस्यों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं। दफ्तर में आपकी लापरवाही के कारण बॉस का मूड खराब हो सकता है। ऐसे में आज आपको उनके गुस्से का भी सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को व्यर्थ की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज आपको लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है। आपको काफी कमजोरी महसूस होगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

दोस्तों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप खुलकर अपने प्रिय मित्र से अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। दफ्तर में आपका कोई पेंडिंग कार्य पूरा होगा। आज उच्च अधिकारियों का भी सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। यदि आप किसी नए व्यापार में अपनी किस्मत आजमाने की सोच रहे हैं तो आपको ठीक से सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको उनका सहयोग भी प्राप्त होगा। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आप अपनी आमदनी और खर्चों के बीच संतुलन बनाकर चलेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको व्यर्थ की चिताओं से दूर रहने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 9:15 से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। खासतौर पर अगर आप कपड़े के व्यापारी हैं तो आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की संभावना है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए यदि आप कुछ विशेष योजनाएं लेकर आते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको जरूर मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। आप समय से पहले अपने काम पूरे कर पाएंगे। ऐसे में आपको खुद के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा। यदि कुछ दिनों से जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो आज उनकी सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि आपको उनके साथ अधिक समय बताने की कोशिश करनी चाहिए। इस समय उन्हें अच्छी देखभाल की जरूरत है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

आज आपको कोई नई जिम्मेदारी मिले सकती है। इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। यदि आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको आज अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आपको अपने वैवाहिक जीवन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपने प्रिय को महसूस कराएं कि आपके लिए वो कितने खास हैं। स्वास्थ्य में सुधार के लिए आपको अपने खान पान की आदतों में बदलाव करने की जरूरत हैं।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। ऐसे में घर के सदस्य पूरे जोश और उत्साह के साथ एक दूसरे का सहयोग करेंगे। दफ्तर में आज आपको किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। ऐसे में आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता बॉस को काफी प्रभावित करेगी। मुमकिन है जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिले। व्यापार से जुड़े जातक को अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप इलेक्ट्रॉनिक्स, दवाइयों, खाने पीने की चीजों का व्यापार करते हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

संतान पक्ष की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। इस समय आपको उन पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दफ्तर में यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो टीमवर्क के जरिए आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। आज बॉस भी आपके काम से काफी खुश रहेंगे। व्यापारियों के लिए तरक्की का रास्ता खुलेगा। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन मिलाजुला रहेगा। बाहर के भोजन से परहेज करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, April 23, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion