Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
Aaj Ka Rashifal 23rd August: इन राशि वालों पर आज मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, होगी धन की वर्षा
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की प्रबल संभावना है। आज आप निवेश आदि का भी फैसला ले सकते हैं। परिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपको अपना बर्ताव ठीक रखने की आवश्यकता है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखें। कामकाज से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपनी किसी रूचि पर ध्यान दे पाएंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी, लेकिन आपको खुले दिल से खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। कार्यस्थल पर आपको दूसरों के कार्य में ज्यादा दखलअंदाजी करने से बचने की आवश्यकता है। आप अपने काम पर ज्यादा ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 8:10 से 11:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको वाद विवाद से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा आपकी फिसली हुई जुबान आप पर भारी पड़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। आपके हाथ बढ़िया अवसर लगने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके विवाह की चर्चा हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा दूसरों के कहने पर अपने फैसले लेने से बचें। कामकाज के दृष्टिकोण से दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपकी शिक्षा में बड़ी बाधा आ सकती है, विशेष रूप से यदि आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपके हाथ आज निराशा लगेगी। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। दफ्तर में आपको कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपकी कोई अटकी हुई डील पूरी होगी। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी छोड़कर खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपके हाथ बढ़िया मौका लग सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज का दिन हंसी मजाक में गुजरेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 9:50 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सरलता से पूरे होने वाले कार्यों में भी आज रुकावटें आएंगी। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आप अपनों के साथ मेलजोल बढ़ाने का प्रयास करें। आपका गलत रवैया रिश्तो में कड़वाहट बढ़ा सकता है। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा। आपको अति उत्साहित होकर अधिक खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोजी रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे लोगों को आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी मेहनत सफल होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आपके प्रिय काफी अच्छे मूड में रहेंगे और उनका प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पर्याप्त आराम मिलेगा। ऐसे में आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:20 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
घर में किसी करीबी रिश्तेदार के आने से घर का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा। अपनों के साथ आज का दिन बहुत ही मजेदार गुजरने वाला है। आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है या फिर संपत्ति से जुड़ा कोई फायदा होने की होने के आसार हैं। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे करें। कोई भी कार्य आप कल तक के लिए ना टालें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को नई डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। इसके अलावा आपके दैनिक खर्चे भी आसानी से पूरे होंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:55 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
रोमांटिक लाइफ में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। आपके बीच दूरियां आ सकती है। आज भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। धन हानि हो सकती है। बेहतर होगा आप पैसों से जुड़ा कोई भी काम ना करें। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। हो सकता है आज वर्क लोड अधिक रहे। ऐसे में आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज आप बहुत ही रोमांटिक समय बिताएंगे। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 7:25 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
