Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 23rd December: कुंभ राशि वालों की आज बढ़ेगी मुश्किलें, ये राशि वाले भी रहेंगे अनलकी
कैसा रहेगा आपका आज का दिन शुभ या अशुभ? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको ध्यानपूर्वक अपने सभी कार्य करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे गलती होती है तो आपको उच्च अधिकारियों की नाराजगी झेलनी पड़ेगी। व्यापारियों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। बच्चों की शिक्षा आदि पर आपका काफी धन खर्च हो सकता है। अगर आप अविवाहित हैं और आपको मनचाहे जीवनसाथी की तलाश है तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): आज दिन की शुरुआत कुछ ठीक नहीं होगी। सुबह-सुबह किसी के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। बेहतर होगा आप बेकार की बातों से दूर रहें और अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान दें। दफ्तर में यदि आपका कोई काम लंबे समय से रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को निवेश करने का अच्छा मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम भविष्य में आपको मिले। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होने का संकेत मिल रहा है। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। पिता का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय उन्हें उचित देखभाल की आवश्यकता है। इसके अलावा उन्हें अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की भी जरूरत है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20): अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई बड़ी समस्या हो सकती है। ऐसे में आप अपनी पढ़ाई पर ठीक से ध्यान नहीं दे पाएंगे। मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। आपको सकारात्मक रहकर कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। जल्द ही आपकी यह परेशानी दूर होगी। व्यापार से जुड़े लोगों को आज संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। किसी भी अजनबी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। अपना कोई भी कार्य आप कल तक के लिए ना टालें। घर का माहौल शांत रहेगा। आज आपको कुछ रिश्तेदारों से मुलाकात करने का भी अवसर प्राप्त होगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21): यदि आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज आपके स्वास्थ्य में कुछ सुधार देखने को मिल सकता है। अपने खर्चों को सीमित रखें यदि आप बजट से अधिक खर्च करेंगे तो भविष्य में आपके लिए मुश्किलें बढ़ सकती है। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी यह गलती आज आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। खासतौर पर अगर आप साझेदारी में किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी का बदला हुआ बर्ताव आपको आश्चर्यचकित कर सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): घर के किसी सदस्य को आज बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। ऐसे में आप घर पर ही पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। आज आप अपनों के साथ जमकर मौज मस्ती करेंगे। व्यापारियों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय भी ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस का सानिध्य प्राप्त होगा। आपकी मेहनत और लगन जल्द ही आपको मनचाहा परिणाम देगी। पैसों के मामले में दिन बेहतर साबित होगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो जल्द ही आपको उससे मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 24
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): रोमांटिक लाइफ में प्यार और रोमांस बना रहेगा। अपने पार्टनर का साथ पाकर आज आप स्वयं काफी भाग्यशाली महसूस करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अतिरिक्त आय का स्रोत प्राप्त होने का संकेत मिल रहा है। दफ्तर में अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा फल आपको मिलने की संभावना है। मुमकिन आज बॉस आपसे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी लें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने का मौका मिलेगा। हालांकि आपको बिना सोचे समझे कोई भी कार्य करने से बचने की सलाह दी जाती है। सेहत में सुधार आने की संभावना है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई मामला यदि कोर्ट कचहरी में चल रहा है तो वकील से कानूनी सलाह लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई जोखिम भरा निर्णय लेना पड़ सकता है। आपको बड़ा निवेश करने से बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सुधार सकता है। अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार का ध्यान रखना होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको गले में दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): दफ्तर में यदि आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है तो आपको ध्यान लगाकर अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे गलती होती है तो आपका प्रमोशन रुक सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। बेहतर होगा आज पैसों से जुड़ा काम आप सोच समझकर करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपका तालमेल और भी बेहतर होगा। आज आप बच्चों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि छोटी सी भी समस्या हो रही है तो आप लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आज आप एक दूसरे को पर्याप्त समय दे पाएंगे। आपको संतान की संगति का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो वे अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। नौकरी हो या व्यापार आपको जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लेने की सलाह दी जाती है। अपने महत्वपूर्ण फैसले आप स्वयं ही सोच समझकर लें। दूसरों के बहकावे में ना आएं। ज्यादा चाय कॉफी के सेवन से बचें अन्यथा सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज परिजनों के साथ आप अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप आर्थिक लेन देन करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह कार्य बीच में अटक सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में अपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपके कठिन कार्य भी बड़ी ही सरलता से पूरे होंगे स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। अपनी नौकरी को लेकर मन में कई तरह की चिंताएं रहेंगी और आपको अंजना डर भी सता सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आप पर हावी होने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में है तो इससे आपको बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज घर में पैसों को लेकर वाद विवाद हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): आपका अनियंत्रित क्रोध आज आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आपका गुस्सेल स्वभाव रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकता है। दफ्तर में आपको एक ही गलती बार-बार दोहराने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो उच्च अधिकारी आज आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के लिए आपको कुछ नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक कुछ पुराने दोस्तों का घर आना हो सकता है। आज आपको किसी करीबी मित्र की ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











