Latest Updates
-
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 23rd February: कर्क राशि के जीवन में मचेगा बवाल, इन राशियों का दिन भी रहेगा आज बेहद कठिन
आज का दिन सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अपने वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है। एक दूसरे की कमियां निकालने की जगह आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमापूंजी में इजाफा हो सकता है। यदि लंबे समय से आप अपनी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला परिणाम देगा। हो सकता है लंबित कार्यों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहें। हालांकि आपको अपनी सेहत को नजरअंदाज ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आप एक दूसरे की भावनाओं का आदर करेंगे। आज आपके साथ ही आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। दूसरों के कार्यों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आप अपने काम पर ध्यान देंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आज आसानी से पूरे होंगे। मुमकिन है आज आप अधिक बचत भी कर पाएं। सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 10 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आपको पूरे आत्मविश्वास और हिम्मत के साथ आगे बढ़ना होगा। जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहता है। आप धैर्यवान रहें और और हर मुश्किल का सामना आप डट कर करें। दफ्तर में यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको उच्च अधिकारियों के सामने खुलकर अपना पक्ष रखने की आवश्यकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका समय और पैसा ही नष्ट होगा। यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो आज अचानक उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। ऐसे में डॉक्टर और दवाइयां पर आपका काफी पैसा भी खर्च होगा। खुद को मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आपको रोजाना ध्यान करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पारिवारिक जीवन में कुछ उथल-पुथल रहेगी। यदि आप घर के बड़े हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। आपको अपनों की खुशियों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप उनकी भावनाओं को नजरअंदाज ना करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज रोमांस आपके दिल और दिमाग पर छाया रहेगा। आप अपने पार्टनर के ख्यालों में डूबे रहेंगे और आपकी आज की डेट बहुत ही यादगार रहेगी। दफ्तर में आप आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ अपना काम करेंगे। आज बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 12:50 से 3 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
हो सकता है आज आपको लंबी यात्रा करनी पड़े। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे, लेकिन आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण और फायदेमंद रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें, जल्द ही आपकी तरक्की होगी। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। किसी घरेलू मुद्दों पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अचानक कोई खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
राजनीति से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको वह तरक्की मिलेगी जिसकी लंबे समय से आपको इच्छा थी। अपनी एक अलग पहचान बनाने में आज आप कामयाब रहेंगे। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। बेहतर होगा आप ऐसी लापरवाही ना करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय कड़वे शब्दों का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। लापरवाही के कारण आज स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 9:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा। अपने मजाकिया स्वभाव के कारण आपकी लोकप्रियता में इजाफा होगा। आज कुछ नए लोगों से भी आपका मेलजोल हो सकता है। व्यापार से जुड़े हुए जातकों का कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और आपको आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप अपने सारे लंबित कार्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप बचत पर अधिक ध्यान देंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक परेशानी खत्म होगी। बच्चों की शिक्षा पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप उनकी पढ़ाई दिखाई में मदद करेंगे तो बेहतर होगा। सेहत की बात करें तो आज आपको पेट से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज जीवनसाथी के साथ आपको अधिक समय व्यतीत करने का मौका मिलेगा। आप खुलकर अपने मन की बात भी साझा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसले जल्दबाजी में ना लेने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से किसी भी नए कार्य में अपनी किस्मत आजमाने से पहले आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। यह सब आपकी कड़ी मेहनत का ही फल है। आपके खर्चीले स्वभाव के कारण आज आपको पैसों से जुड़ी समस्या हो सकती है। मुमकिन है आपको उधार भी लेना पड़े। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। आज आप किसी पुराने लंबे चौड़े लंबित बिल का भुगतान भी कर सकते हैं। घर के सदस्यों के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। यदि आपके जीवन में कोई समस्या है तो अपने बड़े बुजुर्गों से आप खुलकर अपने मन की बात शेयर करें। हो सकता है आपकी परेशानी का हल मिल जाए। जीवनसाथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा हो सकता है। हो सकता है आपके प्रिय आपको नजरअंदाज करें। बेहतर होगा आप बातचीत के द्वारा अपने बीच की खटास को कम करने की कोशिश करें। चुप रहने से गलतफहमी और बढ़ सकती है। अगर आपको अस्थमा की शिकायत है तो मौसम में बदलाव के कारण आपकी परेशानी बढ़ सकती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:46
शुभ समय: दोपहर 12:25 से 4:05 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि हाल ही में आपने अपना कोई काम अधूरा छोड़ा है तो आज आपको बॉस की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी जोखिम उठाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको प्यार और सम्मान से पेश आने की जरूरत है। यदि आप समझते हैं की गृहस्थी की गाड़ी आप अकेले ही चला सकते हैं तो यह आपकी गलतफहमी है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आज आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। शारीरिक चुस्ती और फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:30
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज आपको काफी खाली वक्त मिलेगा। ऐसे में आप अपने कुछ अधूरे कार्यों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। यदि कुछ दिनों से घर का माहौल ठीक नहीं चल रहा है तो आज बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। माता-पिता के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। भाई या बहन को शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे में आपको उनकी उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आज रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। यदि आप छोटा-मोटा निवेश करना चाहते हैं तो उसके लिए दिन उचित है। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा चिंता करने से बचें। आप सकारात्मक रहें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यर्थ की चिंता आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 9:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहेगा। पिता की ओर से लाभ संभव है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। इधर-उधर की बातों में अपना समय नष्ट ना करें। दफ्तर में आज आप अपने सभी कम समय पर पूरे करने का प्रयास करें। इसके अलावा आपको गलतियां करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों का कोई अटका हुआ आर्थिक लेनदेन आज पूरा हो सकता है। छोटे व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो दिन उचित है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खास तोहफा मिल सकता है। ऐसे में आज का दिन आपके लिए बहुत ही उम्दा रहने वाला है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा, लेकिन आपको ज्यादा भागदौड़ ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:24
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











