Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Aaj Ka Rashifal 23rd July: इन राशियों पर रहेगी आज महादेव की विशेष कृपा
क्या आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पूरी होगी आपकी मनोकामना? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में काफी बेहतर होगा। खासतौर पर पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। आपका आर्थिक प्रयास सफल होगा और आपको धन की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को नया व्यवसायिक प्रस्ताव मिलने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में बढ़त होगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक: 10
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
काफी दिनों बाद आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज आपको कोई महत्वपूर्ण और जिम्मेदारी वाला कार्य भी सौंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। सेहत में सुधार आएगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण नजर आ रही है। पैसों को लेकर घर में वाद विवाद हो सकता है। आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके घर की एकता भंग हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहने वाला है। लंबित कार्यों का बोझ बढ़ेगा।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय:शाम 4:05 से रात्रि 9 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
अगर आप अविवाहित हैं तो आपको मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। पैसों के मामले में दिन औसत रहने वाला है। बिना सोचे समझे कोई भी खर्च ना करें। नौकरीपेशा जातक यदि तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो आपको और कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक: 11
शुभ समय:प्रातः 5:45 से 10:25 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर, एक दूसरे के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप अपने रिश्ते में एक नई ऊर्जा और नयापन महसूस करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आप अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:31
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज दिन की शुरुआत काफी अच्छी होगी। आपकी किसी बड़ी समस्या का अंत होगा। आप स्वयं को सकारात्मक ऊर्जा से घिरा हुआ पाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय दे पाएंगे।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 15
शुभ समय:दोपहर 2:15 से शाम रात्रि 8:10 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
घर में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आज आपके घर का वातावरण बहुत ही अच्छा रहेगा। आपके लिए धार्मिक यात्रा पर जाने का भी योग बन रहा है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आप अधिक बचत कर पाएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:9
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आपको मानसिक शांति की अनुभूति होगी और आप काफी सकारात्मक रहेंगे। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ होने की प्रबल संभावना है। प्यार मोहब्बत के मामले में आप काफी भाग्यशाली रहेंगे। पार्टनर का प्रेम और सहयोग मिलेगा। एक दूसरे का साथ पाकर आप काफी प्रसन्न रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 19
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 4 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको तुरंत किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लेने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। कामकाज से जुड़ा कोई भी फैसला आप जल्दबाजी में ना लें अन्यथा नुकसान हो सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक: 38
शुभ समय: सुबह 7:55 से 10:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको गुस्से और जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती नहीं तो नुकसान हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज घर के सदस्यों की ओर से आपको कोई खूबसूरत सरप्राइज मिल सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा गुलाबी
शुभ अंक: 4
शुभ समय:सुबह 8 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि कुछ दिनों से आप अपनी सेहत को लेकर परेशान हैं तो आज बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। हालांकि आपको आराम पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आप स्वयं के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। दफ्तर में बॉस के साथ आपकी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना पक्ष रखें।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 1:30 बजे से शाम 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। जीवनसाथी का रवैया आपको दुखी कर सकता है। बेहतर होगा बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेवजह की चीजों पर नष्ट करने से बचें। कामकाज का बोझ बढ़ सकता है। आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 20
शुभ समय:सुबह 8:40 से दोपहर 12:30 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications