Latest Updates
-
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब -
Ambubachi Mela 2026: कामाख्या मंदिर में शुरू हुआ अंबुबाची मेला, 3 दिनों तक बंद रहेंगे कपाट, जानें इसका महत्व -
Soft Dahi Paratha Recipe: घर पर बनाएं एकदम नरम और स्वादिष्ट दही का पराठा -
Aaj Ka Rashifal 22 June 2026: सोमवार को इन 5 राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा, धन लाभ के प्रबल योग -
Quick Filling Dinner Anda Paratha Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा स्वादिष्ट अंडा पराठा -
मानसून से पहले दिल्ली में डेंगू के 162 और मलेरिया के 42 मामले, कहीं आप भी न हो जाएं शिकार; जानें बचाव के उपाय -
Dhaba Style Marinade Chicken Tikka Recipe: घर पर पाएं रेस्टोरेंट जैसा स्मोकी स्वाद
Aaj Ka Rashifal 23rd June: इन राशियों की खुलेगी आज किस्मत, मिलेगा मनचाहा परिणाम
क्या है आज सभी 12 राशियों के भाग्य में? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। माता-पिता के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:17
शुभ समय: सुबह 8:20 से 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलेगा और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। काफी दिनों बाद आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग ठीक से करें अन्यथा आपके बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यही हाल ही में आपने किसी बड़े प्रोजेक्ट को सफलतापूर्वक पूरा किया है तो उसका उचित परिणाम आज आपको मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। अपनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 6:55 से रात्रि 8:15 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। आज आप एक दूसरे के साथ अपनी मनपसंद जगह पर सैर सपाटे के लिए जा सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। काम के साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही फायदेमंद रहेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता की ओर से लाभ संभव है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 12:45 से 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। आप अपने लिए शॉपिंग आदि भी करेंगे। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। उनकी ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। नौकरी हो या व्यापार आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। पुराना कोई रोक आपको परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसे पूरा करने की कोशिश करें। व्यापारियों को ठीक-ठाक हो मुनाफे की प्राप्ति होगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 2:05 से शाम 4 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। आज आप घर पर ही छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। हालांकि आपको जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचने की सलाह दी जाती है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 7:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि घर में कोई विवाह योग्य सदस्य हैं तो आज उनके लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। माता पिता के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। नौकरी करने वाले लोगों की आमदनी में वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आर्थिक नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आज आप उसे चुकाने में सफल रहेंगे। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ से रिश्ता प्रगाढ़ होगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 6:50 से 8:55 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
शेयर बाजार से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभकारी रहेगा। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications