Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Aaj Ka Rashifal 23rd March: कन्या राशि की शादीशुदा जिंदगी रहेगी तनावपूर्ण, इनके जीवन में भी आज मचेगा बवाल
क्या आज आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और खुलेगा आपके लिए तरक्की के द्वारा? जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें अन्यथा आपके कुछ महत्वपूर्ण कार्य अधूरे ही रह जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। आपकी लापरवाही के कारण भारी नुकसान होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। दिखावे में ना रहें क्योंकि इस समय आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। घर के कुछ सदस्य आपसे थोड़े नाखुश रहेंगे। बेहतर होगा आज आप अपनी वाणी और व्यवहार का खास ध्यान रखें अन्यथा घरेलू कलह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। काम के साथ आप अपनी सेहत का भी ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9:25 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेनदेन करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान हो सकता है। यदि हाल ही में अपने किसी नए कारोबार की शुरुआत की है तो आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आज आपको अपने क्षेत्र के किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी मुश्किलें कुछ बढ़ सकती है। भविष्य में आप पैसों से जुड़ा काम सोच समझकर करें। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में आप लापरवाही ना करें नहीं तो आपको कोई गंभीर समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही सुखद रहने वाला है। आज मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी और धन कमाने का अच्छा मौका आपके हाथ लग सकता है। यदि आपने कर्ज या उधार लिया है तो आप उसे भी जल्द चुकाने में कामयाब रहेंगे। दफ्तर में आपकी ऊर्जा और उत्साह बॉस को काफी प्रभावित करेगी। आज आपको अच्छे अवसर की भी प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी के साथ आपसी तालमेल बेहतर होगा। आपके किसी महत्वपूर्ण फैसले में उनका समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:40
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। दोस्तों के साथ आप पिकनिक, मूवी आदि के लिए भी जा सकते हैं। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद रोमांटिक रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपको पहली नजर में ही प्यार का एहसास होगा। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आपको किसी कीमती वस्तु की भी प्राप्ति हो सकती है। कामकाज को लेकर ज्यादा टेंशन लेने से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप घर पर ही हवन, कीर्तन आदि का आयोजन करवा सकते हैं। आप कुछ जरूरतमंदों की मदद भी करेंगे। पैसों के मामले में दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति होने से आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। कामकाज को अलग रखकर आज आप खुद पर भी ध्यान देंगे। आप अपनी मनपसंद जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। इस राशि के बेरोजगार जातकों को अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। हालांकि आपको काफी कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। अच्छे स्वास्थ्य का आनंद उठाने के लिए आपको अपनी दिनचर्या व्यवस्थित करनी होगी, साथ ही आप अपने खान-पान का भी विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
काम में व्यस्त रहने के कारण आज आप अपने जीवन साथी को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। ऐसे में आपके बीच टकराव संभव है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की भावनाओं का आदर करें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि कोई भी बड़ा खर्च करने के लिए दिन उचित नहीं है। इसके अलावा आज आपको आर्थिक लेन देन करने से भी बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में एक ही गलती को बार-बार दोहराने से बचें अन्यथा आज उच्च अधिकारी आपसे काफी नाराज हो सकते हैं। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव भी करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सुस्ती और आलस्य से बचने के लिए आप रोजाना हल्का-फुल्का व्यायाम करें। इसके अलावा आपको अपने खान-पान की आदतों में भी बदलाव करने की सलाह दी जाती है। कामकाज को लेकर लापरवाही महंगी पड़ेगी। अगर आप तरक्की प्राप्त करना चाहते हैं तो अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। वहीं दूसरी ओर अगर आप सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा ठीक से रखना होगा। घर का माहौल शांत रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
आज आपको अपने जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मुमकिन है आप अपना किया हुआ कोई वादा पूरा ना कर पाएं। प्यार मोहब्बत की बात करें तो आज आपके साथी के व्यवहार में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आपको समझदारी दिखाने की आवश्यकता है अन्यथा आपके रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पैसों के मामले में आज आपको काफी संभलकर रहना होगा नहीं तो धन हानि होने की प्रबल संभावना है। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें अन्यथा छोटी सी बात पर राई का पहाड़ बन सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लंबी यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपका पैसा और समय नष्ट होगा। सेहत के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:15 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को आज अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। व्यापार विस्तार की योजना आगे बढ़ेगी। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। यदि आपके किसी कार्य में बाधा आती है तो उनकी मदद से आपकी समस्या का समाधान होगा। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपको खास होने का एहसास कराएगा। आज आपके प्रिय घर पर ही आपके लिए कोई बढ़िया सरप्राइज भी प्लान कर सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपकी जमापूंजी में इजाफा होगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी और आज आप चिंता मुक्त भी रहेंगे।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपके दोस्त और प्रियजन इस आर्थिक समस्या से छुटकारा पाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। यदि आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेते हैं तो घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरे आत्मविश्वास के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिती है तो आप उन्हें भी बखूबी निभाने का प्रयास करें। जल्द ही आपके लिए तरक्की का द्वारा खुलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने का अच्छा प्रस्ताव आपको मिलने की प्रबल संभावना है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:27
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
आज का दिन आपके लिए शुभ अवसर लेकर आ सकता है। काम से जुड़ी यात्रा आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपके वेतन से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को किसी पुराने कर्ज से छुटकारा मिलेगा। आज आप कोई बड़ा और महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों पर ग्रहण लगा सकती है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय पर भरोसा करें। पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अपनी मेहनत से कमाए हुए धन को बेवजह की चीजों पर नष्ट ना करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक:40
शुभ समय:सुबह 9:15 से दोपहर 12:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। कठिन विषयों को समझने में आपको दिक्कत महसूस होगी। हो सकता है अपने गुरुजनों की मदद लेने में आपको थोड़ी हिचकिचाहट महसूस हो। पैसों के मामले में आज आप किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। खासतौर पर निवेश आदि से जुड़े फैसले आपको बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। आप किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा ना करें अन्यथा आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाएगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आपको मांसपेशियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











