Latest Updates
-
Restaurant Style Baby Corn Masala Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसा स्वादिष्ट बेबी कॉर्न मसाला -
Train Washroom Rule: भूलकर भी इस समय न करें ट्रेन के टॉयलेट का इस्तेमाल, वरना सफर में होगी बड़ी दिक्कत -
गर्मियों में कम बजट में घूमने के लिए बेस्ट हैं भारत की ये 9 जगहें, परिवार के साथ बनाएं ट्रिप का प्लान -
फेमस शेफ पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर: क्या पुरुषों को भी हो सकती है यह बीमारी? जानें लक्षण और बचाव -
Jackfruit Side Effects: इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए कटहल, वरना शरीर बन जाएगा बीमारियों का घर -
Amritsar Style Pindi Chole Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा चटपटा स्वाद -
Rule Change 1st June 2026: 1 जून से आम आदमी को बड़ा झटका! जानिए क्या होगा महंगा और क्या सस्ता -
Bakrid Mubarak Wishes for Saas-Sasur: बकरीद पर अपने सास-ससुर को भेजें दिल छू लेने वाले मुबारकबाद संदेश -
Desert Style Ker Sangri Recipe: राजस्थान का पारंपरिक और चटपटा स्वाद अब घर पर पाएं -
Eid Mubarak Wishes For love: ऐ चांद, तू उनको मेरा पैगाम देना...बकरीद पर पार्टनर को भेजें ये 25+ रोमांटिक मैसेज
Aaj Ka Rashifal 23rd May: बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहा है शुभ संयोग, इन राशि वालों की बंद किस्मत का खुलेगा ताला
क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे? बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। निजी हो या पेशेवर जीवन आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में ऐसा कोई कदम ना उठाएं जिससे आपकी परेशानी और बढ़ जाए। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। बेहतर होगा आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। खुद को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत रखने के लिए आपको स्वयं पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापार से जुड़े जातकों को उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका पैसा लंबे समय के लिए अटक सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। मुमकिन है आपको अपना मनपसंद कार्य सौंपा जाए। ऐसे में आप काफी कड़ी मेहनत करेंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि आप सुख सुविधा की कोई महंगी वस्तु खरीदना चाहते हैं तो आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो आज माता-पिता के साथ अधिक समय बिताने की कोशिश करें। आपको उनकी खुशियों का भी ख्याल रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:33
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आज आप काम से जुड़ी कोई यात्रा करते हैं तो उसका उचित परिणाम आपको मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आप की सामान्य से बेहतर रहेगी। हालांकि अति उत्साहित होकर आप अपने बजट से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों का दिन विशेष रहेगा। आपको पढ़ाई के प्रति किसी भी तरह की लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है। इधर उधर की बातों में अपना कीमती समय नष्ट करने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आपका मूड काफी अच्छा रहेगा और आप अपनी किसी रुचि पर ध्यान दे पाएंगे। आज आप अपना छोटा से छोटा फैसला भी पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके बीच का प्रेम और भी गहरा होगा। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कामकाज से जुड़ा प्रयास असफल होगा और जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आप मानसिक रूप से भी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:31
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आपसे कोई गलती होती है तो आप उसे खुले दिल से स्वीकार करें। बेवजह का क्रोध और अहंकार आपके लिए ठीक नहीं होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को नए ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आज आप कुछ महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। अपने घर की सुख शांति बनाए रखने के लिए आपको अपने व्यवहार में थोड़ी नरमी लाने की जरूरत है। छोटी छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके रिश्तों को कमजोर बना सकती है। स्वास्थ के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
प्रेम जीवन में स्थिरता रहेगी। आज का दिन आपके लिए प्यार और रोमांस से भरा रहेगा। यदि आप अपने साथी को कोई सरप्राइज देना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही यादगार रहने वाला है। आपके वैवाहिक जीवन की खुशियों में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। कामकाज को लेकर आप काफी व्यस्त रहेंगे। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी कम समय पर पूरे कर पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आर्थिक स्थिति आपकी बेहतर होगी। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा कर पाएंगे। दफ्तर में आपकी ऊर्जा और उत्साह हर किसी को काफी प्रभावित करेगी। आप कठिन से कठिन कार्य को भी बड़ी ही सरलता से पूरा कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके साथ ठगी हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। हो सकता है आपको माता या पिता की ओर से आपका पसंदीदा तोहफा भी मिले। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना करें। कोई भी समस्या होने पर आप तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 7:30 बजे से 11 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रिश्तों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको अपने व्यवहार में कुछ बदलाव लाने की आवश्यकता है। विशेष रूप से अपने बड़े बुजुर्गों के साथ आप विनम्रता से पेश आएं। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। धन हानि हो सकती है। दफ्तर में एक ही गलती को बार बार दोहराने से बचें अन्यथा आज आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपसे वापस ले ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को जल्दबाजी में कोई भी निवेश ना करने की सलाह दी जाती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आप एक दूसरे को पर्याप्त समय देंगे। स्वास्थ्य का मामला कमजोर रहेगा। आज पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन विवादास्पद रहेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की आवश्यकता है। अपने साथी को समझने का प्रयास करें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है। बेवजह जीवनसाथी पर शक करने की आपकी आदत आपके रिश्ते में खटास बढ़ा सकती है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। हालांकि आपको आर्थिक लेन देन से बचने की जरूरत है। दफ्तर में आप पूरे जोश और उत्साह के साथ अपना काम करने की कोशिश करें। आज आपको जो भी कार्य सौंपा जाए आप उससे मन लगाकर पूरा करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। बड़े फायदे के लिए आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4:20 से रात्रि 8:20 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आज आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को धन कमाने का अच्छा मौका मिल सकता है। आज आपकी मुलाकात आपके क्षेत्र से जुड़े किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से भी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। आपके प्रिय का उग्र स्वभाव आपके घर की शांति भंग कर देगा। इस तरह की परिस्थिति में आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज आपके आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज को अलग रखकर आप अपने पारिवारिक जीवन पर अधिक ध्यान देंगे। मुमकिन है आज आप मूवी, पिकनिक आदि के लिए भी जाएं जो विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं और प्लेसमेंट की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आपको अपनी मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप काफी समझदारी से खर्च करेंगे। ऐसे में जल्द ही आपकी सारी परेशानियां दूर हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
रोमांटिक लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आज आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। वहीं दूसरी ओर अगर आप सिंगल हैं तो आपको प्रेम प्रस्ताव मिलने की भी संभावना है। दफ्तर में आपको समय का अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ कुछ अधिक रहे। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के लिए शॉर्टकट रास्ते अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप शॉपिंग आदि पर काफी पैसा खर्च करेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको नसों से संबंधित कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:55 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications