Latest Updates
-
Dhaba Style Rich Paya Curry Recipe: घर पर बनाएं ढाबे जैसा लाजवाब स्वाद -
रात में अच्छी और गहरी नींद के लिए सोने से पहले करें ये 5 योगासन, अनिद्रा से मिलेगी राहत -
Soft Melt in Mouth Dahi Bhalla Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसा नरम और स्वादिष्ट दही भल्ला -
चाय पीने से पहले पानी पीना चाहिए या बाद में? 99% लोग करते हैं ये गलती, जानें क्या है सही तरीका -
World Schizophrenia Day 2026: क्या होता है सिजोफ्रेनिया? जानें इस बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज -
Rajasthani Village Style Besan Kadhi Recipe: पारंपरिक स्वाद वाली कढ़ी अब घर पर बनाएं -
Nautapa 2026: 25 मई से शुरू हो रहा नौतपा, भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए जरूर अपनाएं ये असरदार उपाय -
कॉफी से चेहरा कैसे साफ करें? कॉफी में मिलाकर लगाएं ये 5 चीजें तो निखर उठेगी त्वचा -
Traditional Rajasthani Bajra Roti Recipe: सर्दियों के लिए सेहतमंद और स्वादिष्ट रोटी बनाने का आसान तरीका -
Brother's Day 2026 Wishes: बचपन की शरारतें...ब्रदर्स डे पर अपने भाई को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
Aaj Ka Rashifal 23rd May: कुम्भ राशि वालों को मिलेगी आज कोई अच्छी खबर, कैसा रहेगा आपका दिन?
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसकी बढ़ेगी मुश्किलें, यह आप अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से जान सकते हैं। इससे आप अपनी समस्याओं का समाधान कर सकते हैं।
साथ ही अपनी असफलता को सफलता में भी बदल सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आज किसे मिलेगी अपार सफलता और किसके हाथ लगेगी निराशा।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कामकाज को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न करें। आप अपने सभी कार्य समय पर पूरे करने की कोशिश करें। आज बॉस की नज़र आप पर बनी रहेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त होगा। आपके कारोबार में जल्द ही सकारात्मक बदलाव देखने कोमिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का स्नेह और समर्थन मिलेगा। यदि आपको किडनी से जुड़ी समस्या है तो आप समय-समय पर डॉक्टर से सलाह लेते रहें।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 7 बजे तक
वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन कोई बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। अचानक आपका ट्रांसफर होने की संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा पैसा लेने से बचने की सलाह दी जाती है। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण व्यवसायिक फैसले लेने से बचें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। जल्दी कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। अगर बात स्वास्थ्य की करें तो आज कोई पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक: 35
शुभ समय: सुबह 7:15 से दोपहर 2 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। किसी बात को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। ऐसे में पिता के साथ आपको अपने मन की बात साझा करने का मौका मिल सकता है। आप खुले दिल से अपनी बात कहने का प्रयास करें। हो सकता है आपकी समस्या का समाधान आपको मिल जाए। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन सामान्य रहने वाला है। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा आप कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 5
शुभ समय: शाम 6:45 से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज परिजनों के साथ हंसी मजाक करने का अवसर प्राप्त होगा। इसके अलावा आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ने की संभावना है, लेकिन आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे। दफ्तर में आप एक समय पर एक ही काम निपटाने की कोशिश करें। जरूरत से ज्यादा खुद पर काम का दबाव न डालें और एक साथ कई कार्य करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आपके कामकाज में बढ़त होगी। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है। इस तरह की परिस्थिति में आपको सूझ बूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखने का प्रयास करना चाहिए। व्यापारियों को कोई भी आर्थिक लेनदेन करते समय अधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। बेवजह के अहंकार से बचें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपको कर्ज या उधार लेना पड़ सकता है। सेहत में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 24
शुभ समय: प्रातः 4:20 से दोपहर 3 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
राजनीति से जुड़े के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी सफलता मिल सकती है और आपकी स्थिति मजबूत होगी। कामकाज को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहने वाले हैं। लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप नए वस्त्र, आभूषण आदि जैसी चीजों की खरीदारी भी कर सकते हैं। बच्चों के साथ आपको अधिक समय बिताने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखें जिन्हें हमेशा दुखी रहने की आदत हो। इनकी नकारात्मकता आपके जीवन पर भी बुरा असर डाल सकती है। अच्छा सोचें और सकारात्मक रहने का प्रयास करें। दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है क्योंकि उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। पैसों के मामले में आप किसी भी तरह की लापरवाही न करें। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक: 20
शुभ समय: सुबह 10:50 से शाम 4:20 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज आप छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। दोस्तों और परिजनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। व्यापारियों को निवेश करने का मौका मिल सकता है। मुमकिन है इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिले। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आज आप सभी का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको आंखों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक: 18
शुभ समय: सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
मौसम में बदलाव के कारण अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है। ऐसे में आपके दिनभर की योजनाओं में भी बाधा आ सकती है। कामकाज को लेकर यदि कुछ समय से आप परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। आप एक बार फिर पूरे जोश और उत्साह के साथ वापसी कर सकते हैं। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको परेशान कर सकता है। आज आपकी बीच कहासुनी भी हो सकती है।
शुभ रंग: आसमानी
शुभ अंक: 44
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि आप उच्च अधिकारियों के किसी फैसले से सहमत नहीं है तो आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़े ग्राहकों के साथ डील करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ते रहें। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 36
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो कुछ गंभीर घरेलू मुद्दों पर आपको सोच विचार करने की आवश्यकता है नहीं तो रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। दफ्तर में कंपटीशन बढ़ सकता है। ऐसे में आप अपना छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करने की कोशिश करें। व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। अच्छी सेहत के लिए आप बेवजह की चिंता से दूर रहें और समय पर भोजन करें।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय: प्रातः 4:25 बजे से दोपहर 2 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो अपने घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें। आपको निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। सहकर्मियों के साथ ही आपका तालमेल बेहतर हो सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज जल्दबाजी में कोई भी डील पक्की करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान संभव है। सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications