Aaj Ka Rashifal 23rd October: वृश्चिक राशि वालों को मिलेगी आज बड़ी सफलता, इन राशियों की भी चमकेगी किस्मत

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आर्थिक जीवन, पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी बड़ी तरक्की हो सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप कोई बड़ी खरीदारी भी कर सकते हैं। यदि जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज देने की सोच रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस करने की सलाह दी जाती है। यदि पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लग रहा है तो आप रोजाना ध्यान का भी सहारा ले सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 23rd October Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों से जुड़ी चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आज अचानक धन की प्राप्ति होगी। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी आर्थिक तंगी दूर हो सकती है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है, लेकिन जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। दफ्तर में बॉस अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा भेज सकते हैं। ऐसे में आप पहले से ही तैयार रहें। व्यापार से जुड़े लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। विशेष रूप से यदि आप खाने पीने की चीजों का कारोबार करते हैं तो आपके कामकाज में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनके स्वास्थ्य का आप अच्छी तरह से ध्यान रखें। आज उनकी सेहत में गिरावट आने की संभावना है। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। यदि आपके प्रिय किसी बात से आप नाराज हैं तो आप उन्हें प्यार से मनाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। यदि आप अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्च करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। दफ्तर में आप सहकारियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। टीमवर्क आपको अच्छे परिणाम दे सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपको पैसों से जुड़े काम संभलकर करने की सलाह दी जाती है। आज सेहत का मामला नरम-गरम रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अतीत से जुड़ी कोई बात आज आपको परेशान कर सकती है। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने आज पर फोकस करें। नौकरीपेशा जातकों को आज दफ्तर में बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। बेहतर होगा आप सकारात्मक रहें और कड़ा परिश्रम करें। व्यापारियों के लिए दिन लाभदायक रहने वाला है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी का समर्थन प्राप्त होगा। काम से जुड़ी किसी समस्या को सुलझाने में आपको अपने प्रिय की मदद मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। खर्चों में कमी आएगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको हड्डियों से जुड़ी तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आप महसूस करेंगे कि आपकी मेहनत को नजरअंदाज किया जा रहा है। ऐसे में आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी पुराने कानूनी मामले से छुटकारा मिलेगा। हालांकि आज आपका काफी पैसा खर्च होने की भी संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। यदि वे आपको कोई सलाह देते हैं तो उनकी बातों को नजरअंदाज करने की गलती ना करें। दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आपको खुले दिल से पैसे खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ कमजोर रहने वाला है। सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से दूर रहें।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 10:15 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पेशेवर जीवन अच्छा रहेगा। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपको यात्रा करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाली है। व्यापारियों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। जीवनसाथी के बर्ताव में नमी रहेगी। आज आपके प्रिय का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। यदि आप माता या पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं तो आज आपकी यह चिंता दूर हो सकती है क्योंकि उनकी सेहत में बड़ा सुधार आएगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपके हाथों या पैरों से जुड़ी कोई तकलीफ हो सकती है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 14
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आपको किसी प्रतिष्ठित और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज उच्च अधिकारी भी आपके प्रदर्शन से संतुष्ट नजर आएंगे। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। बेहतर होगा आप अपना बजट पहले ही तैयार कर लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपके प्रिय आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी दे सकते हैं। आज का दिन आपके वैवाहिक जीवन के यादगार दिनों में से एक होगा। प्रेम जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आपके साथी का बर्ताव आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक: 34
शुभ समय: सुबह 10:50 से दोपहर 2:25 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। नौकरी हो या व्यापार आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। इसके अलावा बच्चों की शिक्षा आदि या दवाइयों पर भी आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। अगर आप अविवाहित हैं और प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके मार्ग में कोई बढ़ा सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको कोई एलर्जी या इंफेक्शन होने की संभावना है।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपको घबराहट, बेचैनी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आपको जरा संभलकर रहना होगा। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। आप अपने प्रयास जारी रखें और सकारात्मक रहें। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों को आप शिकायत का एक भी मौका ना दें। यदि काम में आपसे गलतियां होती हैं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापारियों को आज ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। बड़े फायदे के लिए आपको और कड़ा परिश्रम करने की जरूरत है। रिश्तों में प्रेम और अपनापन बना रहेगा। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

दफ्तर में यदि काम का बोझ अधिक है तो आप योजना बनाकर अपने काम पूरे करने का प्रयास करें अन्यथा समस्या हो सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लंबी यात्रा करने का मौका मिलेगा। आपकी यह यात्रा बहुत ही थकान भारी रहेगी, लेकिन इससे मिलने वाला फायदा आपकी सारी थकान दूर कर देगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जो आपका दिन बना देगी। आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आप आसानी से बचत कर पाएंगे। सेहत आपकी ठीक रहेगी। मानसिक रूप से भी आप काफी मजबूत रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:28
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

ग्रहों की स्थिति के कारण खर्चों में अचानक वृद्धि हो सकती है। ऐसे में आपकी चिंता भी बढ़ाने वाली है। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज बॉस भी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। यदि कुछ दिनों से आपका कोई काम पेंडिंग है तो उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों को किसी नई परियोजना पर काम करने का मौका मिलेगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। जीवनसाथी का गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर देगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें अन्यथा बात काफी बिगड़ सकती है। यदि कोर्ट कचहरी में संपत्ति से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आने की संभावना है। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: गहरा लाल
शुभ अंक:28
शुभ समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

शेयर मार्केट से जुड़ा काम करने वाले लोगों को आज अचानक बड़ा फायदा होगा। वहीं खुदरा व्यापारियों के लिए भी आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आमदनी में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। आज घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। ऐसे में लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। दैनिक कार्यों को पूरा करने में आपको अपने प्रिय की मदद मिलेगी। इससे आप एक दूसरे के साथ अधिक समय भी व्यतीत कर पाएंगे। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय:सुबह 8:30 बजे से शाम 6 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, October 23, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion