Latest Updates
-
दिल्ली में फिर फटा AC: रिकॉर्ड तोड़ गर्मी नहीं, ये 4 बड़ी गलतियां एयर कंडीशनर को बना रही हैं ‘बम'! -
नीम करौली बाबा के 3 गुप्त नियम बदल सकते हैं आपकी किस्मत, आज ही जान लें सफल जीवन का रहस्य! -
UP Village Style Besan Cheela Recipe: घर पर बनाएं गांव जैसा पौष्टिक और स्वादिष्ट नाश्ता -
Hindi Journalism Day 2026 Wishes: हिंदी पत्रकारिता दिवस के मौके पर सभी पत्रकार दोस्तों को ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 30 May 2026: शनिवार को इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगा धन लाभ -
Restaurant Style Kadai Sabzi Recipe: घर पर बनाएं होटल जैसी चटपटी और मसालेदार सब्जी -
Blue Moon 2026: 31 मई को आसमान में दिखेगा दुर्लभ 'ब्लू मून'; जानिए इसकी खासियत, कहां और कैसे देखें -
Hindi Journalism Day: 30 मई को ही क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस? जानें इस दिन का इतिहास और महत्व -
Kumaoni Sweet Bal Mithai Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड की पारंपरिक और स्वादिष्ट मिठाई -
महिलाओं के लिए वरदान से कम नहीं है हलीम के बीज, अनियमित पीरियड्स समेत इन 5 समस्याओं को कर सकते हैं दूर
Aaj Ka Rashifal 23rd September: सेहत और पैसों के मामले में ये 3 राशियां रहें आज संभलकर
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आप अपना समय ऊर्जा सही कार्यों में लगाएंगे तो बेहतर होगा। बेवजह की चीजों से दूर रहें अन्यथा भविष्य में आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारियों की सलाह को नजरअंदाज ना करें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। पैसों के लेनदेन में सावधानी बरतें। आज पैसों से जुड़ा कोई भी महत्वपूर्ण कार्य करने के लिए दिन उचित नहीं है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन व्यस्त रहेगा। आज आपको काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा काफी थकान भरी रहने वाली है। जीवनसाथी के बर्ताव में बदलाव देखने को मिलेगा। छोटी-छोटी बातों पर आपके प्रिय को गुस्सा आ सकता है। ऐसे में आप खुद को शांत रखने का प्रयास करें अन्यथा आपके बीच कहानी हो सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। आज आप मानसिक रूप से भी मजबूत रहेंगे। दफ्तर में आज आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। मुमकिन है आज आपकी दोबारा वापसी हो। आज आप अपना सर्वश्रेष्ठ दे पाएंगे। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। काम से जुड़ी किसी समस्या का समाधान होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
जीवनसाथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में आज मानसिक रूप से कुछ उथल-पुथल रहेगी। आपको सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप शांति और प्यार से बात को सुलझाने का प्रयास करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आपका रुका हुआ दिन वापस मिल सकता है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 4 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर का वातावरण शांत रहेगा। माता-पिता के साथ आज किसी घरेलू मुद्दे पर आपकी चर्चा भी हो सकती है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। दफ्तर में सहकर्मियों के साथ टकराव संभव है। आपको अपने गुस्सैल स्वभाव पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपके कान से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:42
शुभ समय: प्रातः 5 बजे से 8:45 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज पूजा पाठ में आपका काफी मन लगेगा और आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आर्थिक रूप से आज आप किसी करीबी की मदद भी करेंगे। दफ्तर में आपका आत्मविश्वास और ऊर्जा आज हर किसी को प्रभावित करेगी। अगर आप व्यापारी हैं तो आज आप अच्छे मुनाफे की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ के मामले में आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा।
शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से 3 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज कम प्रयास में आपको अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। मन प्रसन्न रहेगा और आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। पैसों के मामले में आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपके साथ धोखाघड़ी हो सकती है। दफ्तर में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। यदि आप इस अवसर को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपकी बड़ी तरक्की होगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 9:15 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे अवसरों की प्राप्ति होगी। आप अपनी मेहनत और सूझ बूझ से बड़ी सफलता हासिल कर पाएंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। सेहत में सुधार के लिए अपने खान पान की आदतों में बदलाव करें।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से शाम 4:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े जातकों को कर्ज या उधर लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भारी नुकसान संभव है। वहीं सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपकी छोटी सी लापरवाही आप पर भारी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन विवादस्पद रहेगा। पार्टनर के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। आपको अपने शब्दों का प्रयोग संभलकर करना होगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में एक साथ कई कार्य निपटने से बचें अन्यथा आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। घरेलू जिम्मेदारियों को आप मिलकर पूरा करेंगे। आज आपके प्रिय आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन में बेहतर साबित होगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। इसके अलावा आपको धन कमाने का मौका भी मिल सकता है। कामकाज का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:27
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा आ सकती है। ऐसे में आपका तनाव बढ़ सकता है। घर के कुछ सदस्यों का बर्ताव आपके प्रति ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आज आप खर्चों में कुछ कटौती भी करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:25
शुभ समय: प्रातः4:05 से 8:05 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications