Aaj Ka Rashifal 24th April: इन राशि वालों को मिलेगा आज भाग्य का पूरा सपोर्ट, बदलेगी इनकी जिंदगी

आज 24 अप्रैल, बुधवार का दिन जहां कुछ राशि वालों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा, वहीं कुछ राशि वालों का नई चुनौतियों से सामना होगा। ऐसे में आपका दैनिक राशिफल आपके आज से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करने में आपकी मदद कर सकता है। तो आइए देखते हैं, आज कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

वैवाहिक जीवन में चल रही परेशानियों पर आपको ध्यान देने की जरूरत है। अपने प्रिय के मन की बात जाननें का प्रयास करें अन्यथा आपके रिश्ते में दूरियां बढ़ सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आपकी आज की मुलाकात काफी यादगार रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दें। खासतौर पर अगर आपकी परीक्षा आने वाली है तो आप खूब मेहनत करें। पैसों के मामले में आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आपने किसी को उधार दिया है तो आज आपका पैसा वापस मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। सेहत से जुड़ी किसी भी समस्या को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:गोल्डन
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:15 से 10:50 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 24th April 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। ऐसे में आप अपने काम पर पूरा फोकस करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अचानक बड़ा फायदा हो सकता है। हालांकि आप अपनी व्यावसायिक योजनाओं को गुप्त रखने का प्रयास करें। उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। आज घर में उत्सव सा माहौल रहेगा। अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती भी करेंगे। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तो आपको सीने में दर्द, जलन आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:36
शुभ समय: दोपहर 2:20 से शाम 4 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज माता पिता किसी बात को लेकर आपसे काफी नाराज रहेंगे। बेहतर होगा आप समझदारी का परिचय दें। अपनी गलती मानकर उनसे क्षमा मांगे और उन्हें मनाने का प्रयास करें। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। यदि आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। काफी दिनों बाद आप मन लगाकर पढ़ाई कर पाएंगे। व्यापार से जुड़े जातकों को आज काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। आप गलत तरीके से कोई भी काम करने से बचें। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहेगा। आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 11 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

नौकरीपेशा जातकों को आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपका प्रमोशन होने की प्रबल संभावना है। अगर आप नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने से बचने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। व्यस्त दिनचर्या के कारण आज आप अपनों को पर्याप्त समय नहीं दे पाएंगे। जीवनसाथी आपसे कुछ नाखुश रहेंगे। हो सके तो वीकेंड पर आप उनके लिए कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें। खुद को तरोताजा और ऊर्जावान रखने के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:30
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

कामकाज का बढ़ता हुआ प्रेशर आपको काफी चिड़चिड़ा बना सकता है। ऐसे में आज आपके आसपास के लोगों के साथ आपका वाद-विवाद होने की संभावना है। आपको खुद पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को कानूनी मामलों में अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। आपको उनकी भावनाओं को समझना होगा। यदि माता या पिता का स्वास्थ्य ठीक नहीं है तो इस समय उन्हें उचित देखभाल की जरूरत है अन्यथा लापरवाही महंगी साबित होगी। जहां तक बात आपकी स्वास्थ्य की है तो आपको थकान, कमजोरी, अनिद्रा आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 9:20 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही सुखद रहने वाला है। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा दफ्तर में आज आपके व्यवहार और वाणी की भी खूब प्रशंसा होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को आज आर्थिक फायदा होने की संभावना है। हालांकि आपको किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपके प्रिय की ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान भी कर पाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो उसका उचित परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। आज दूसरों के मामलों में ज्यादा बोलने से बचें अन्यथा व्यर्थ के झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। दफ्तर में आपको बहुत ही ध्यानपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई लापरवाही होती है तो उसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बनाएंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन ठीक रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:18
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आपके सभी काम योजना के अनुसार पूरे होंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आप किसी कठिन कार्य को बड़ी ही आसानी से पूरा कर पाएंगे। ऐसे में बॉस आपसे काफी प्रभावित नजर आएंगे। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम अटका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। माता-पिता का आशीर्वाद आपको मिलेगा। दिन के दूसरे हिस्से में दूर कहीं से कोई अच्छी खबर आ सकती है। ऐसे में आप बहुत ही प्रसन्न और उत्साहित रहेंगे। सेहत आपकी बढ़िया रहेगी।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 10:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापार से जुड़े लोगों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। काम से जुड़ा कोई प्रयास सफल होने की संभावना है। आज आपको किसी अनुभवी और प्रतिष्ठित व्यक्ति का मार्गदर्शन भी प्राप्त हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी संभलकर रहना होगा। कुछ सहकर्मी आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं। ऐसे में आप बहुत ही सूझबूझ से काम लें। पैसों के मामले में दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। यदि आप बेवजह के खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे तो आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। घर के बड़े बुजुर्गों की कोई सलाह के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी। मुमकिन है आज आप किसी बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में कामयाब रहें। अच्छी सेहत के लिए आप सिगरेट और शराब से दूरी बनाकर रखें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:44
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करते हैं तो आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप रोजाना दफ्तर लेट पहुंचते हैं तो आज आपकी यह आदत आप पर भारी पड़ सकती है। बॉस आपके खिलाफ कोई सख्त कदम उठा सकते हैं। पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। आपका पैसा अटकने की संभावना है। बेहतर होगा आप कोई भी आर्थिक लेनदेन सोच समझकर करें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग प्राप्त होगा। आज का दिन आपकी शादीशुदा जिंदगी के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। सेहत के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों से जुड़ी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही समझदारी से लेने की सलाह दी जाती है। बढ़ते हुए खर्चों को ध्यान में रखते हुए आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयासों में तेजी लाएं। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपका कोई काम पेंडिंग है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है। उच्च अधिकारी और सहकर्मियों का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हैं तो आपके बड़ों की मदद से आपको अच्छा फायदा हो सकता है। आज आप पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने व्यावसायिक फैसले लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी आपके लिए कुछ खास कर सकते हैं। आज वाहन का प्रयोग आपको बहुत ही संभलकर करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में सहकर्मियों से ज्यादा उम्मीदें ना रखें। अपना कोई भी काम आप दूसरों के भरोसे ना छोड़ें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। जल्दबाजी में लिए हुए आपके किसी गलत फैसले का नतीजा आपको भुगतना पड़ सकता है। आज जीवनसाथी काफी खराब मूड में रहेंगे। ऐसे में आपके बीच कहासुनी हो सकती है। रोमांटिक लाइफ में स्थिरता रहेगी। आप एक दूसरे के प्रति पूरी तरह से समर्पित रहेंगे। मुमकिन है आप अपने प्रेम के बंधन को विवाह के बंधन में बांधने का फैसला लें। स्वास्थ्य का मामला ठीक रहेगा, लेकिन इस बदलते हुए मौसम में आप अपना अधिक ध्यान रखें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, April 24, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion