Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 24th August: तुला राशि वालों का दिन रहेगा शुभ, कैसा रहेगा आपकी किस्मत का हाल?
अपने दिन भर की सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। यहां आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। तो आइए देखते हैं क्या है आज आपके भाग्य में।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
परिवार के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। आप किसी धार्मिक स्थल पर भी जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। आपको फिजूलखर्ची से बचने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है तो आपको समय का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ छोटी सी बात पर कहासुनी हो सकती है। ऐसे में मानसिक रूप से आज आप अच्छा महसूस नहीं करेंगे। बेहतर होगा आप सारी चिंताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें। जल्द ही आपके बीच सबकुछ सामान्य हो जाएगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। यदि लंबे समय से आपका धन कहीं अटका है तो उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। लंबित कार्यों का बहुत बढ़ सकता है, लेकिन उच्च अधिकारियों के सहयोग से आज आप अपने सभी काम पूरे करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:50 से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको तुरंत किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी। आज जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ चिड़चिड़ापन रहेगा। ऐसे में आप विवादित मुद्दों पर चर्चा करने से बचें। दफ्तर में आपको सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज दिन की शुरुआत काफी बढ़िया होने वाली है। मानसिक रूप से आप काफी मजबूत रहेंगे और अपना छोटा से छोटा फैसला भी बहुत ही समझदारी से लेंगे। अगर आप विद्यार्थी हैं और शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही खास गुजरेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 7:50 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
दफ्तर में आपकी छोटी सी गलती बॉस का मूड खराब कर सकती है। आज आपको उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को अच्छा लाभ होगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में गिरावट आएगी। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों से सबक लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। आप जिस भी क्षेत्र में व्यापार करते हैं आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। घर के माहौल में सुधार देखने को मिलेगा। बेहतर होगा आप भी अपना व्यवहार ठीक रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 3:20 से शाम 6:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
प्यार मोहब्बत के मामले में दिन खास रहेगा। यदि आप किसी को प्रपोज करने की योजना बना रहे हैं तो आज का दिन उचित है। आपको सकारात्मक जवाब मिल सकता है। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आमदनी से अधिक खर्च ना करें। दफ्तर का माहौल गर्म रहेगा। ऐसे में आप छोटा से छोटा काम भी ध्यानपूर्वक करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:6
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
किसी बात को लेकर आज मन कुछ शांत रहेगा और आपको बेचैनी महसूस होगी। बेहतर होगा आप किसी करीबी से अपने मन की बात साझा करें। अगर आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो पार्टनर के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। व्यापार में नुकसान होने की भी संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को आज एक साथ कई कार्य निपटाने पड़ सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:15
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
संतान की ओर से आपका मन संतुष्ट रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में उन्हें कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि कुछ दिनों से आप पैसों को लेकर परेशान हैं तो आज आपकी समस्या का समाधान हो सकता है। अचानक आपको धन की प्राप्ति होने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। वर्क लोड कुछ कम रहने की संभावना है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:25 से 9:25 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
मौसमी बीमारियों से सावधान रहें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। दैनिक खर्चे पूरे करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन औसत रहेगा। आज जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:24
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आपके लिए काम से जुड़ी लंबी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा लाभदायक रहने वाली है। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से अपनी तरक्की का इंतजार कर रहे हैं तो आपको खुशखबरी मिल सकती है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो उनका पूरा समर्थन प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:2
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:15 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
