Latest Updates
-
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो
Aaj Ka Rashifal 24th December: तुला राशि वालों को मिलेगा आज नौकरी का बढ़िया ऑफर, इनके लिए भी है कुछ खास
ग्रहों की बदली हुई चाल का आज सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आज आप यात्रा करने वाले हैं तो आपका कोई सामान चोरी या गुम हो सकता है। बेहतर होगा आप अतिरिक्त सावधानी बरतें। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप निवेश आदि करना चाहते हैं तो आपको किसी करीबी से सलाह लेने की जरूरत है। दफ्तर में पेंडिंग कार्यों का बोझ बढ़ सकता है। ऐसे में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। सेहत में सुधार आने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7:30 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही संभलकर करना होगा अन्यथा हंसी मजाक में कही हुई कोई बात किसी करीबी के दिल को ठेस पहुंचा सकती है। व्यापार से जुड़े लोग आज कड़ी मेहनत करेंगे। मुमकिन है आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम भी मिले। नौकरीपेशा जातकों को अच्छी सफलता हासिल हो सकती है। आज आपको आपका मनपसंद कार्य करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी कर सकते हैं। इसके अलावा पैसों से जुड़े हुए महत्वपूर्ण फैसले लेने के लिए दिन उचित है। जीवनसाथी का रुखा व्यवहार आपको दुखी कर सकता है। इस तरह की स्थिति में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखने की सलाह दी जाती है। सेहत के मामले में दिन ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:20 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। आज पार्टनर के साथ आप बाहर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आप अपने रिश्ते को लेकर कोई बड़ा फैसला भी लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। पढ़ाई के लिए आपको कड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। हालांकि आपको सकरात्मक रहने की जरूरत है। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता है। आपको अपने पुराने संपर्कों से लाभ हो सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आज पैसों की कमी की वजह से रुका हुआ आपका कोई काम पूरा हो सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9:05 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों को आज अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही विशेष रहेगी। आर्थिक परेशानियों के कारण मन में नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप अपनी गलतियों से सबक लें और पैसों के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग विपरीत परिस्थिति में भी आपकी हिम्मत बढ़ाएगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा मसालेदार भोजन से परहेज करना होगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
नौकरीपेशा जातकों को कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। आप अपने प्रदर्शन में सुधार लाने का प्रयास करें। यदि आप अपना सर्वश्रेष्ठ देते हैं तो जल्द ही आपकी तरक्की हो सकती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन कुछ खास नहीं रहेगा। आपका कोई बनता हुआ कार्य अचानक बिगड़ सकता है। महत्वपूर्ण व्यवसायिक निर्णय लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आज बच्चों के साथ बिताएं। पैसों की स्थिति में गिरावट आने की संभावना है। आज धन हानि हो सकती है। कमजोर स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8:55 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
नौकरी हो या व्यापार आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े लोग यदि कुछ बड़ा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको अपनी आर्थिक स्थिति पर नजर बनाकर रखने की जरूरत है। वहीं दूसरी और यदि आप अपनी नौकरी के साथ कोई और पार्ट टाइम नौकरी करना चाहते हैं तो आपको खुद पर ज्यादा दबाव डालने से बचने की सलाह दी जाती है। आप जो कर रहे हैं जहां कर रहे हैं वहीं मन लगाकर काम करें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। पैसों के मामले में दिन कठिन रहेगा। यदि आपने बैंक से लोन लिया है तो उसकी किस्त चुकाने में आपको कुछ दिक्कतें हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से 7:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। व्यापारियों को बड़ा फायदा हो सकता है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो यह समय बदलाव का है। हो सकता है आज आपको किसी बड़ी कंपनी से नौकरी के लिए ऑफर आए। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आमदनी में वृद्धि होने का संकेत मिल रहा है। निजी जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी। आज मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। घर के किसी सदस्य की ओर से आपको कोई तोहफा भी मिल सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो लापरवाही आपके लिए महंगी साबित होगी। बेहतर होगा आप सेहत के साथ खिलवाड़ ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8:20 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपके लिए काम से जुड़ी यात्रा का योग बन रहा है। आपकी यह यात्रा कुछ खर्चीली रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज आप एक साथ कई कार्य निपटाएंगे। हालांकि जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में आप गलतियां करने से बचें। पैसों के मामले में आपको भाग्य का साथ कुछ कम मिलेगा। यदि आप अपनी आमदनी बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं तो मुमकिन है आज आपके हाथ निराशा लगे। जीवनसाथी के साथ खट्टी मीठी नोकझोंक हो सकती है। अगर आप अपने प्रिय को कोई सरप्राइज देने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन उचित है। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई कार्य सौंपा है तो आप उसे प्राथमिकता दें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। पार्टनर के साथ आपका वाद-विवाद हो सकता है। मुमकिन है आज आप साझेदारी खत्म करने का भी फैसला लें। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आप अपनी आमदनी के अनुसार ही खर्च करेंगे। दूसरों के कहने पर अपने महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बच्चों के साथ बाहर घूमने फिरने का मौका मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको स्वयं पर भी ध्यान देने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 10 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आपको बहुत ही सोच समझकर अपने फैसले लेने की जरूरत है। विशेष रूप से यदि आजआपसे कोई उधार मांगता है तो आप अच्छी तरह से विचार करने के बाद ही पैसा दें अन्यथा आपका धन लंबे समय के लिए अटक सकता है। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में यह आपकी चिंता का कारण बनेगा। हालांकि आप अपनी मेहनत से अपने सभी काम समय पर पूरे करेंगे। आज आपकी ऊर्जा और सकारात्मकता आपके सहकर्मियों को भी काफी प्रभावित करेगी। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने का संकेत मिल रहा है। आजो जीवनसाथी आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में आपके बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 12:45 से शाम 4 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
अपने महत्वपूर्ण फैसले लेने में आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मन में असमंजस की स्थिति रहेगी। बेहतर होगा आप किसी करीबी से सलाह जरूर लें। व्यापार से जुड़े लोगों को यदि निवेश करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप अच्छी तरह से जांच पड़ताल अवश्य कर लें अन्यथा आप किसी चालाकी भरी योजना में फंस सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। हालांकि आप पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम पूरा करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। अचानक आई खर्चों में वृद्धि आपकी टेंशन बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 7:55 से 9 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
व्यापार से जुड़े जातकों को कुछ नई रणनीतियां बनाने की जरूरत है। यदि आप छोटी सी भी गलती करेंगे तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। जिम्मेदारियों का बोझ अधिक रहेगा। आज उच्च अधिकारियों की ओर से भी दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज घर के सदस्यों के साथ आपको किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:26
शुभ समय: सुबह 3 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











