Aaj Ka Rashifal 24th January: धनु राशि वाले आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें

आज 24 जनवरी, बुधवार का दिन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

 Aaj Ka Dainik Rashifal 24th January, 2024, Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18): मेष राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ कठिन रहने वाला है। आपको विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। किसी बात पर आप अपमानित हो सकते हैं। बेहतर होगा आप सोच समझकर ही अपने शब्दों का प्रयोग करें। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। यदि आप तरक्की चाहते हैं तो आपको अपना सर्वश्रेष्ठ देना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को आज लंबी यात्रा ना करने की सलाह दी जाती है। आपकी इस यात्रा से केवल आपकी थकान बढ़ेगी और आपका समय ही नष्ट होगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें।

शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 4:50 से रात्रि 9:05 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19): व्यापार में स्थिति अच्छी रहेगी। आज आपको मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने का भी विचार कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। जल्द ही आपको सारे कर्जों से मुक्ति मिलेगी। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आप घर के सदस्यों के साथ घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का मौका मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।

शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:18
शुभ समय:सुबह 7:50 से दोपहर 12 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20): जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके बीच दूरियां बढ़ा सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं और आपके मार्ग में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी इस समस्या का समाधान हो सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। आज आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अपने सभी काम पूरे करने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है। आपको खुद पर अधिक ध्यान देनी की आवश्यकता है।

शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से 2:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21): इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। यदि आप पार्टनरशिप में किसी नए कारोबार की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों की आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। वहीं अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको मनचाही नौकरी भी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपसी समझ बेहतर होगी। आप भविष्य की योजनाओं पर चर्चा भी कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो सेहत के प्रति आपको लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।

शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 5 बजे से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21): मन अशांत रहेगा और आपको नकारात्मकता की अनुभूति होगी। आप बेवजह की बातों को सोचकर अपना कीमती समय नष्ट ना करें तो बेहतर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को कोई भी बड़ा जोखिम लेने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो नुकसान संभव है। अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ दिनों से आप पर काम का बोझ अधिक है तो आज का दिन कुछ राहत लेकर आ सकता है। आपके पेंडिंग कार्य पूरे होंगे और आपको स्वयं के लिए भी समय मिलेगा। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको कर्ज और उधार लेने से बचने की सलाह दी जाती है। घर के किसी सदस्य के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। आप शांति और समझदारी से अपना पक्ष रखें।

शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय:प्रातः 4:15 से 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर): अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने साझेदार के बारे में सारी जानकारी अच्छी तरह से प्राप्त कर लेनी चाहिए। जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में ऐसा कोई काम ना करें जिससे भविष्य में आप मुसीबत में पड़ जाएं। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। आज आपको कुछ नया सीखने का भी अवसर प्राप्त हो सकता है। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। अपनों का स्नेह और समर्थन आपको मिलेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप बेहतर महसूस करेंगे।

शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:16
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22): कोर्ट कचहरी से जुड़े किसी मामले में आपको सफलता मिल सकती है। आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। यदि दफ्तर में काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। काफी दिनों बाद आपकी दोबारा वापसी होगी। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति हो सकती है। बड़ा फायदा कमाने के लिए आपको नई रणनीतियां बनाने की आवश्यकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज बच्चों के साथ आप घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। आप उनकी पढ़ाई लिखाई में भी मदद करेंगे। जीवनसाथी का प्यार भरा बर्ताव आपका तनाव कम करेगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है।

शुभ रंग:बैंगनी

शुभ अंक:11

शुभ समय:दोपहर 12:50 से 1:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20): विरोधी परास्त होंगे और आज आप कोई बड़ी जीत हासिल कर सकते हैं। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और समाज में आपकी स्थिति भी मजबूत होगी। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए समय अनुकूल है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं और हाल ही में अपने काम से जुड़ी कोई यात्रा की है तो उसका अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी कोई अटकी हुई डील आज पक्की हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।

शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय:शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर): पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। आपके परिवार में किसी नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आज अपनों के साथ आप जमकर मौज मस्ती करेंगे। आपके सभी कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। ऐसे में आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को भी लाभ कमाने का आज अच्छा मौका मिल सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। आज आप आसानी से धन संचय कर पाएंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से आप शराब पीकर गाड़ी चलाने से बचें।

शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी): आज घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न हो सकता है। अपनों के साथ आप बहुत ही बढ़िया समय बिताएंगे। खासतौर पर माता-पिता आज आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज बड़ी सौदेबाजी करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। हो सकता है उनकी ओर से आपको कोई खास तोहफा भी मिले। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा।

शुभ रंग:जामुनी
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6:45 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी): आर्थिक तंगी के कारण मन में कई तरह के नकारात्मक विचार आ सकते हैं। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान जरूर होगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज समय पर अपने सभी काम पूरे करने की जरूरत है। अगर बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है और आपका वह काम पेंडिंग है तो आप उसे जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश करें नहीं तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद गहरे हो सकते हैं। आपके प्रिय का गलत बर्ताव आज आपको काफी दुखी कर सकता है। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा।

शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 4:25 से रात्रि 8:45

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च): इस बदलते मौसम में आपको अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप किसी मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। कामकाज मोर्चे पर दिन काफी व्यस्त रहेगा। ऐसे में आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा, साथ ही आज आप अपने पारिवारिक जीवन पर भी ध्यान नहीं दे पाएंगे। हो सकता है बच्चे आपसे थोड़े नाखुश रहें। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको अपने फैसले सोच समझकर लेने होंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। हालांकि आप अपने पार्टनर से ऐसा कोई वादा ना करें जिसे पूरा करने में आप सक्षम ना हो।

शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:8
शुभ समय:सुबह 7:20 से 11:15 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Wednesday, January 24, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion