Latest Updates
-
बारिश के मौसम में सर्दी-खांसी और गले की खराश से हैं परेशान तो आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिलेगी तुरंत राहत -
Sawan 2026 Shivling Puja Vidhi: शिवलिंग पर सबसे पहले क्या चढ़ाना चाहिए? जानिए सावन में जलाभिषेक का सही तरीका -
Radhika Ambani Look: लंदन में Dior की सिंपल सी ड्रेस पहन छाईं राधिका अंबानी, लेकिन कीमत सुन उड़ जाएंगे आपके होश -
Sawan First Somwar 2026: सावन का पहला सोमवार आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और व्रत के जरूरी नियम -
Happy Sawan Somwar 2026 Wishes: शिव का नाम...सावन के पहले सोमवार पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामनाए संदेश -
बारिश के मौसम में तेजी से बढ़ रहा है वायरल फीवर का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय -
Friendship Day Wishes For Best Friend: इन संदेशों के जरिए बेस्ट फ्रेंड को दें फ्रेंडशिप डे की बधाई -
Happy Friendship Day 2026 Wishes: तेरी मेरी यारी...इन संदेशों के साथ दोस्तों को दें फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं -
आगरा की अवनी गुप्ता ने Miss Supranational 2026 में बढ़ाया भारत का मान, कॉर्पोरेट जॉब छोड़ बनाई टॉप 12 में जगह -
सावन में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, एक्सपर्ट से जानें सावन में क्या खाएं और क्या नहीं
Aaj Ka Rashifal 24th July: मकर राशि वाले आज वाहन का प्रयोग सावधानी से करें, बाकि जानें अपने दिन का हाल
कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
घर के बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको किसी नए कार्य की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आपको अपने सही फैसलों के अच्छे नतीजे मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बिगड़ सकता है। छोटी सी बात पर आपके बीच कहासुनी होने की संभावना है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी के साथ आज आप सैर सपाटे पर भी जा सकते हैं। आप भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा करेंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय: दोपहर 12:55 से 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज आप काफी तरोताजा और ऊर्जावान रहेंगे। आप किसी खेल प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्द कर्जों से मुक्ति पाने के लिए आपको खर्चों में कटौती करनी होगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
वैवाहिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। जीवनसाथी का एक अलग ही रूप आपको देखने को मिलेगा। आज घर में आप छोटी मोटी पार्टी का भी आयोजन कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। हालांकि आपको कोई भी आर्थिक लेने जल्दबाजी में ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या हो सकती है। खराब सेहत का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ेगा। आपको खुद का ध्यान रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करें। आपकी फिसली हुई जुबान उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपका कोई बनता हुआ काम बीच में अटक सकता है। हालांकि आपकी यह समस्या अस्थायी है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर ताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:20 से 8:55 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
विद्यार्थियों को यदि शिक्षा से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको अपने गुरुजनों से बात करने की आवश्यकता है। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। अपना कोई भी काम आप अधूरा ना छोड़ें। किसी कारणवश जीवनसाथी घर से दूर रहेंगे। ऐसे में आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा। आप काफी बेहतर महसूस करेंगे। भविष्य में आर्थिक तंगी से बचने के लिए आज आप कुछ महत्वपूर्ण फैसले भी ले सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले लोगों को अच्छा फायदा हो सकता है। आज आपके हाथ कोई बड़ी डील लगेगी। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:17
शुभ समय: दोपहर 3:15 से शाम 7 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आपके जीवन में कोई सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। आप कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के साथ आपसी संबंध बेहतर होगी। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। यदि हाल ही में आपने अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव किए हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव आज आपको देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: सुबह 6:45 से 8:45 तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि आज आप लंबी यात्रा करने वाले हैं तो आपको सावधान रहने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आज आप वाहन का प्रयोग भी समझकर करें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। आमदनी से अधिक खर्च करने की गलती ना करें। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:35 से रात 8:35 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आप अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि बिना सोचे समझे आज आप कोई भी बड़ा खर्च ना करें। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या दूर होगी और आज आप काफी अच्छा महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ बिना सोचे समझे कोई भी वादा ना करें अन्यथा इस बात का बुरा असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। काम से जुड़ी लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। आपकी यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण रहने वाली है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications