Aaj Ka Rashifal 24th March: वृश्चिक राशि को मिलेगी आज काम से जुड़ी अच्छी खबर

अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है दैनिक राशिफल। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

बेकार की बातों को सोचकर अपना कीमती समय नष्ट ना करें। इस समय आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता है। बेहतर होगा आप अपने समय का सदुपयोग करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। व्यापार से जुड़े जातकों का आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की जरूरत है। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आज बॉस आपके काम की काफी तारीफ भी करेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको कंधे से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:7
शुभ समय:प्रातः 4 बजे से 9:20 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 24th March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

पैसों के मामले में आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यदि आपने शेयर बाजार में निवेश किया है तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। हो सकता है वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की मांग करें। मुमकिन है आपको अपने प्रिय की ओर से कोई बढ़िया सरप्राइज भी मिले। कामकाज से जुड़ा कोई प्रयास सफल हो सकता है। ऐसे में आप काफी निराशा हो सकते हैं। हालांकि आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। आप सही दिशा में प्रयास करें और खुद पर भरोसा रखें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:24
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

वैवाहिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। बेहतर होगा आप अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा बात आगे बढ़ सकती है। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आपके द्वारा दी हुई किसी जिम्मेदारी को वह बखूबी निभाएंगे। कामकाज की बात करें तो नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों के लिए दिन विवादस्पद रहेगा। आप किसी कानूनी चक्कर में फंस सकते हैं। दिन के दूसरे हिस्से में आपको किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:12
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी करना चाहते हैं तो आज आपके हाथ बढ़िया अवसर लग सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आज आपको काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही लाभदायक रहने वाली है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। विपरीत परिस्थिति में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आपको बड़ी सफलता दिला सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को निवेश करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। मुमकिन है भविष्य में इसका उचित परिणाम आपको मिले। घर के बड़े बुजुर्गों का पूरा समर्थन आपको मिलेगा। आज पिता की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। सेहत आपकी ठीक रहेगी। आज आप खुद पर भी ध्यान दे पाएंगे।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं और घर के बड़े हैं तो आपको अपने फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। कुछ चीजों को लेकर आप अपनी मर्जी ना चलाएं तो बेहतर होगा। दफ्तर में आपके कुछ पेंडिंग कार्य है जिन्हें आप आज ही पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा बॉस आप उसे काफी नाराज हो सकते हैं, साथ ही आपको दी हुई कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी आपसे वापस ले ली जा सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को जबरदस्त फायदा होने की संभावना है। आपकी आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आज दोस्तों के साथ मौज मस्ती करने का अवसर प्राप्त होगा। आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए जा सकते हैं। हालांकि आपको फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:2
शुभ समय: प्रातः 5:15 से 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

दफ्तर में आपके सभी काम समय पर पूरे होंगे और अपने अच्छे प्रदर्शन के बल आप उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में आप कामयाब रहेंगे। हालांकि आपको सहकर्मियों की बातों पर ज्यादा भरोसा ना करने की सलाह दी जाती है। व्यापार से जुड़े जातकों को मिलेजुले परिणाम की प्राप्ति होगी। आज ना ही आपका नुकसान होगा और ना ही कोई बड़ा फायदा। यदि आप कुछ नया करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचारकर लेने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति अनुकूल रहेगी। माता-पिता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। उनकी मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान भी हो सकता है। लव पार्टनर हो या लाइफ पार्टनर आपके रिश्ते में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:11
शुभ समय:सुबह 7 बजे 11 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आज आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। दफ्तर में आज वर्कलोड अधिक रहने की संभावना है। हालांकि आप अपनी ओर से पूरा प्रयास करेंगे, लेकिन फिर भी आपका कोई काम आज अधूरा ही रह जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धन हानि होने की संभावना है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आज आपके प्रिय आपके लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा, लेकिन आपको देर रात तक जागने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज आपकी मेहनत रंग लाती नजर आ रही है। नौकरीपेशा जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। छोटे व्यापारियों को सरकारी योजनाओं से अच्छा लाभ हो सकता है। अगर आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। जीवनसाथी की भावनाओं को अनदेखा करने से बचें अन्यथा आपके वैवाहिक जीवन की सुख शांति भंग हो सकती है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर अपने प्रिय के साथ बिताएं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप ज्यादा मीठे के सेवन से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से 2:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आपको अनचाही यात्रा करनी पड़ सकती है। ऐसे में आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आपको बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। नौकरी हो या व्यापार आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आप खुले दिल से खर्च ना करें। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आप अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना फैसला लें। संतान के भविष्य की चिंता आपको सता सकती है। बेहतर होगा आप व्यर्थ की चिताओं से दूर रहें और अपने बच्चों का सही मार्गदर्शन करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:30
शुभ समय:शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

धन संबंधित मामलों में आपको किसी भी तरह के लापरवाही नहीं करनी चाहिए नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। आज जीवनसाथी की कही हुई कोई बात आपको बुरी लग सकती है। बेहतर होगा आप अपनी भावनाओं पर काबू रखें और शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। मुमकिन है आज बॉस की नजर आप पर बनी रहे। व्यापारियों को अपने गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाती है अन्यथा वे आज आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा डाल सकते हैं। मौसम में बदलाव के कारण आपको सर्दी, जुकाम, बुखार आदि जैसी समस्याएं हो सकती है। सेहत का ख्याल रखें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

यदि आपकी कोई प्रिय और कीमती वस्तु खो गई है तो आज उसके वापस मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। यदि आप समझदारी से अपने फैसले लेंगे तो जल्द ही आपकी सारी परेशानियां खत्म होगी। आपको अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलने की जरूरत है। काम के साथ-साथ आप परिवार पर भी ध्यान दें। विशेष रूप से बच्चों के साथ समय बिताने की कोशिश करें। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बहुत ही खास रहने वाला है। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। हालांकि जवाब देने में आप जल्दबाजी ना करें। ले नौकरी हो या व्यापार आज जिम्मेदारियां कुछ अधिक रहेगी। ऐसे में आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करेंगे।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 12:20 से 2:55 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है। नौकरीपेशा जातक अगर अपनी वर्तमान नौकरी से संतुष्ट नहीं है तो नौकरी बदलने का यह समय उचित है। आपको कोई बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत रहेगी। आज आप परिजनों के लिए जमकर शॉपिंग भी कर सकते हैं। यदि जीवनसाथी आपसे नाराज है तो उन्हें मनाने के लिए दिन अच्छा है। हो सके तो अपने प्रिय के लिए घर पर ही कुछ बढ़िया प्लान करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। आज आप काफी फुर्तीले रहेंगे।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, March 24, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion