Latest Updates
-
क्या आपने कभी खाया है 'हरामजादा' और 'गधा' आम? मिलिए Mango की उन 14 किस्मों से जिनके नाम हैं सबसे अतरंगी -
Mother's Day 2026 Wishes for Bua & Mausi: मां जैसा प्यार देने वाली बुआ और मौसी को भेजें मदर्स डे पर ये संदेश -
Periods Delay Pills: पीरियड्स टालने वाली गोलियां बन सकती हैं जानलेवा, इस्तेमाल से पहले जान लें ये गंभीर खतरे -
वजन घटाने के लिए रोज 10K कदम चलना सबसे खतरनाक, एक्सपर्ट ने बताए चौंकाने वाले दुष्परिणाम -
Maharana Pratap Jayanti 2026 Quotes: महाराणा प्रताप की जयंती पर शेयर करें उनके अनमोल विचार, जगाएं जोश -
Shani Gochar 2026: रेवती नक्षत्र में शनि का महागोचर, मिथुन और सिंह सहित इन 5 राशियों की लगेगी लॉटरी -
Aaj Ka Rashifal 9 May 2026: शनिवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, धन लाभ के साथ चमकेंगे सितारे -
Mother Day 2026: सलाम है इस मां के जज्बे को! पार्किंसंस के बावजूद रोज 100 लोगों को कराती हैं भोजन -
Aaj Ka Rashifal 08 May 2026: शुक्रवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें अपना भाग्यशाली अंक और रंग -
Mother’s Day 2026: इस मदर्स डे मां को दें स्टाइल और खूबसूरती का तोहफा, ये ट्रेंडी साड़ियां जीत लेंगी उनका दिल
Aaj Ka Rashifal 24th May: कैसा रहेगा 24 मई, शुक्रवार दिन? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल यहां
आज आपके जीवन में कौन से उतार चढ़ाव आएंगे, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल। यहां आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र से संबंधित सारी जानकारियां प्राप्त होगी। तो आइए देखते हैं।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
अगर आप साझेदारी में व्यापार करते हैं तो आपको अपने पार्टनर पर नज़र बनाकर रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन पुराने किसी पारिवारिक कर्ज को खत्म करने का दबाव आप पर बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा। आपको अपने प्रिय का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के मामले में दिन ठीक ठाक रहेगा।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 9:50 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आपका अडियल रवैया अपनों को दुखी कर सकता है। आज आपके दोस्त भी आप से काफी नाखुश रहेंगे। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। जल्द ही आप परिणय सूत्र में बंध सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। दफ्तर में आप एक नहीं बल्कि दो मीटिंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। आज उच्च अधिकारियों की ओर से आपको काम से जुड़े कुछ सुझाव भी मिलेंगे। बेहतर होगा आप उनकी बातों पर गौर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। पैसों को लेकर ज्यादा चिंता करने से बचें। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन उतार चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:31
शुभ समय: दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आप अपने कुछ व्यक्तिगत बातें शेयर कर सकते हैं। आपके प्रिय की मदद से आपकी किसी समस्या का समाधान भी हो सकता है। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको और कड़ी मेहनत करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आपको अपने खर्चों का लेखाजोखा भी ठीक से रखना होगा। दफ्तर में सहकर्मियों पर ज्यादा भरोसा करने से बचें। यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें ज्यादा इधर उधर ना करें। व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहेगा। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:29
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों को सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपको अपने सही फैसलों का अच्छा नतीजा मिल सकता है। अगर आप किसी नए कारोबार में अपनी किस्मत आजमाने की योजना बना रहे हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों की तरक्की होने की संभावना है। आपको उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, साथ ही कुछ नए अधिकार भी मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। आज माता पिता के साथ आप अधिक समय बिताएंगे। जीवनसाथी को पर्याप्त समय देने की कोशिश करें। उन्हें महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास हैं। आर्थिक स्थिति आप की सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की जरूरत है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 6:20 से 8:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
आज आप एकांत में समय बिताना पसंद करेंगे। मुमकिन है अपने खाली समय में आप अपने भविष्य को लेकर कुछ योजनाएं भी बनाएं। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं और नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में रुकावट आ सकती है। आपका आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है। घर के सदस्यों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। खासतौर पर अपने बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 4 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
बीती बातों को याद करके पछताने की जगह अगर आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ध्यान देंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। बेवजह की चिंता आपका स्वास्थ्य भी बिगाड़ सकती है। पैसों के मामले में आपको संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। यदि आज आपसे कोई उधार मांगता है तो आप उन्हें नजरअंदाज करने की कोशिश करें। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप अपना दिमाग शांत रखें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करें। जल्द ही आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही विशेष रहने वाला है। अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:40
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो अपना बायोडाटा भेजने के लिए आज का दिन अनुकूल है। जल्द ही आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। अगर आप अपना कारोबार विदेश में फैलाने की योजना बना रहे हैं तो आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हो सकता है आप अपने खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी करें। घर का माहौल शांत रहेगा। आज परिजनों के साथ आप किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको देर रात तक जागने से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। यदि आपके साथी किसी कारणवश आपसे नाराज हैं तो आज आपके बीच की सारी दूरियां खत्म हो सकती है। बेहतर होगा आप अपने साथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। काम के सिलसिले में आपके जीवनसाथी आपसे दूर रहेंगे। ऐसे में आप उन्हें काफी मिस करने वाले हैं। आर्थिक स्थिति आपकी बढ़िया रहेगी। आज आप खुले दिल से खर्च करेंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन सामान्य रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
आपका मजाकिया स्वभाव आपकी लोकप्रियता बढ़ाएगा। आपका मेलजोल कुछ नए लोगों से हो सकता है। दफ्तर में बॉस आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। विपरीत परिस्थितियों में भी आसानी से काम कर पाने की आपकी कला आज उन्हें काफी प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। अगर आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आपको ज्यादा जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग आपको भ्रमित करने का प्रयास कर सकते हैं। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आपका बजट असंतुलित हो सकता है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:47
शुभ समय: सुबह 7:20 से 9 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
यदि कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में उथल पुथल मची है तो सारे गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे को सराहने के लिए आज का दिन अनुकूल है। बेहतर होगा आप अपने प्रिय की ओर प्यार से अपना हाथ बढ़ाएं। पैसों के मामले में दिन अच्छा संकेत दे रहा है। अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। अगर आप नौकरीपेशा हैं और दफ्तर में काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी इस परेशानी का हल निकल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले पुराने लंबित कार्यों को पूरा करने की जरूरत है अन्यथा आप पर बोझ बढ़ सकता है, साथ ही मार्केट में आपकी छवि भी खराब हो सकती है। स्वास्थ्य को नजरअंदाज ना करें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5:15 से रात्रि 8:15 तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
यदि घर में कोई बुजुर्ग सदस्य है तो उनकी सेहत का अधिक ध्यान रखें नहीं तो उनका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। दफ्तर में उच्च अधिकारी आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वे आपकी तारीफ भी कर सकते हैं। ऐसे में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना है। आज आपको लाभ कमाने का अच्छा मौका भी मिल सकता है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। बेवजह की बातों से दूर रहें अन्यथा बाद में आपके हाथ केवल पछतावा लगेगा। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:9
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज आपको मौज मस्ती और अपने मनपसंद कार्यों को करने का मौका मिलेगा। ऐसे में आप इस अवसर का भरपूर फायदा उठाएंगे। पैसों की बात करें तो आपको जल्दबाजी में कोई भी आर्थिक फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है। विशेष रूप से आप निवेश आदि करने से बचें। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा। अतीत में लिए हुए किसी व्यावसायिक फैसले का उचित परिणाम आपको मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है। यदि आज आप से कोई गलती होती है तो इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर पड़ेगा। स्वास्थ्य आपका नरम गरम रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:21
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications