Latest Updates
-
किडनी को डैमेज कर सकती हैं रोजाना की ये 5 गलत आदतें, तुरंत करें सुधार वरना पड़ेगा पछताना -
Alvida Jumma 2026: 13 या 20 मार्च, कब है रमजान का आखिरी जुमा? जानिए क्यों माना जाता है इतना खास -
कृतिका कामरा ने गौरव कपूर संग रचाई गुपचुप शादी, सुर्ख लाल साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें PHOTOS -
World Kidney Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है विश्व किडनी दिवस? जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
घर से मुस्लिम प्रेमी संग भागी महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा, केरल में रचाई शादी -
कौन हैं सायली सुर्वे? मिसेज इंडिया अर्थ 2019 ने मुस्लिम पति पर लगाए लव जिहाद के आरोप, हिंदू धर्म में की वापसी -
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की अनुमति? जानिए 13 साल से कोमा में क्यों थे -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी पर चाय पी सकते हैं या नहीं? जानें व्रत से जुड़े सभी जरूरी नियम -
Sheetala Ashtami 2026: शीतला अष्टमी के दिन झाड़ू लगाना शुभ या अशुभ? बसौड़ा पर भूलकर भी न करें ये गलतियां -
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 24th November: कन्या राशि वालों को मिलेगा आज मनचाहा फल, इन राशियों का दिन भी है कुछ खास
ग्रहों और नक्षत्रों की बदली हुई स्थिति के कारण सभी 12 राशि वालों के जीवन में कोई ना कोई बदलाव आएगा। आइए जानते हैं आज का दिन किसके लिए लेकर आएगा ढेर सारी खुशियां और किसके जीवन में मचेगा बवाल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने साथी के साथ डिनर डेट पर जा सकते हैं। हो सकता है आज वे आपको शादी के लिए प्रपोज भी करें। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। दफ्तर में यदि लंबे समय से आपके किसी कार्य में बाधा आ रही है तो आज आपकी समस्या का समाधान होगा और आप ठीक से अपने काम पर फोकस कर पाएंगे। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग भी आपको मिलेगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको मनचाहा मुनाफा प्राप्त हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको आर्थिक लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:12
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आज आप काफी कड़ा परिश्रम करेंगे और जल्द ही इसका उचित परिणाम आपको मिलेगा। अगर आप नौकरी करते हैं और लंबे समय से मनचाहे ट्रांसफर का इंतजार कर रहे हैं तो आज आपकी इच्छा पूरी हो सकती है। सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत लोगों को सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। आज आप किसी कीमती वस्तु की खरीदारी भी करेंगे। घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह और समर्थन मिलेगा। खासतौर पर माता के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। यदि भाई या बहन के विवाह में कोई बाधा आ रही है तो इस परेशानी का हल आज निकल सकता है। जल्द ही आपके घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज सेहत में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
यदि कुछ दिनों से आपके वैवाहिक जीवन में उथल-पुथल मची है तो आपको एक दूसरे पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हो सके तो अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर आप अपने प्रिय के साथ घूमने फिरने के लिए जाएं और खुलकर अपने मन की बात साझा करें। मुमकिन है इससे आपके रिश्ते में सुधार आए। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्च कम होंगे और आप अधिक बचत कर पाएंगे। यदि आप किसी पुश्तैनी संपत्ति की बिक्री करना चाहते हैं तो आपको जल्दबाजी ना करने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में आपको ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा। आप सहकर्मियों को खुद से कम समझने की गलती ना करें अन्यथा आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए लाभ का योग बन रहा है। आज आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा और आपको आर्थिक फायदा हो सकता है। सेहत को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
यदि मानसिक रूप से आप परेशान चल रहे हैं तो किसी अपने से आपको अपने मन की बात शेयर करने का मौका मिलेगा। मुमकिन है आज आपको आपकी परेशानी का हल मिल जाए। दफ्तर में आपकी लेटलतीफी आपकी मुश्किलें बढ़ा सकती है। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो समय का पूरा ध्यान रखें। व्यापारियों को आज महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों के बहकावे में ना आएं नहीं तो लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। पैसों से जुड़ी समस्या का समाधान होगा। आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। यह सब आपके सही फसलों का ही नतीजा है। आप भविष्य में भी इसी तरह समझदारी से काम लें। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। विपरीत परिस्थिति में आपके प्रिय कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 10:15 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
जल्दबाजी में और भावुक होकर आप कोई भी निर्णय लेने से बचें। आज आपको किसी अनचाही परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोग आपकी झुंझलाहट की वजह बन सकते हैं। बेहतर होगा आप ऐसे लोगों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें अन्यथा बेवजह के झंझटों में पड़कर आप अपना कीमती समय नष्ट कर बैठेंगे। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। आपको अपने रिश्तों को संभालने की जरूरत है। आपका लापरवाह रवैया आपको अपनों से दूर कर सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन औसत रहने वाला है। केवल जरूरत की चीजों पर ही खर्च करें। दफ्तर में आपको पूरी मेहनत और लगन के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है। आप अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। जल्द ही आपकी तरक्की होगी। वहीं व्यापारियों को लाभ कमाने के लिए किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, लेकिन आप इस मुश्किल को पार करने में सफल रहेंगे। सेहत का मामला कुछ कमजोर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 8 बजे से 11 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है और आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। व्यापार से जुड़े लोग किसी पुरानी योजना पर दोबारा काम शुरू कर सकते हैं। जल्द ही इसका अच्छा फायदा आपको होगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां दी जा सकती है लेकिन आप पूरी मेहनत और आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करेंगे। आज बॉस भी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। यदि किसी बात को लेकर आपके बीच मनमुटाव चल रहा है तो आज बातचीत के द्वारा आप अपने बीच की कड़वाहट को कम करने का प्रयास करेंगे। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको व्यर्थ के खर्चों पर लगाम लगाने की आवश्यकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप समय पर भोजन करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:20 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप ऐसे ही किसी कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। आपका मान सम्मान बढ़ेगा और आपके अच्छे गुणों की प्रशंसा भी होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन बेहद खर्चीला रहने वाला है। अचानक कोई बड़ा खर्च होने के कारण आपका बजट असंतुलित हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों का प्रेम और सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बिगड़ सकता है। मुमकिन है आप उनकी किसी बात से सहमत ना रहें। ऐसे में आपके बीच कहासुनी हो सकती है। इस तरह की परिस्थिति में आपको बहुत ही सूझबूझ से काम लेने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बात और बिगड़ सकती है। नौकरी हो या व्यापार जिम्मेदारियों का बोझ कुछ अधिक रहेगा। बेहतर होगा आप अपने दिन भर की योजनाएं पहले ही बना लें। स्वास्थ्य का मामला आज कुछ कमजोर रहने वाला है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है, लेकिन आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। अच्छी तरह सोच विचार कर लेने के बाद ही आप अपना फैसला लें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ेगा। आज बॉस की नजर आप पर रहेगी। हो सकता है आपकी छोटी सी गलती पर आज उनका गुस्सा बढ़ जाए। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा भी आ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आज उसके वापस मिलने की प्रबल संभावना है। स्वास्थ्य के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है। खुद को तरोताजा रखने के लिए आप पर्याप्त आराम भी करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:4
शुभ समय: सुबह 7:50 से दोपहर 12 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
कार्यक्षेत्र में जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको अपने प्रिय की उपलब्धि पर काफी गर्व महसूस होगा। आज आप जमकर उनकी जीत का जश्न भी मनाएंगे। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। अतीत में लिए हुए किसी सही फैसले का अच्छा नतीजा आपको मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में उछाल आएगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही खास रहने वाली है। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपको कड़ा परिश्रम करने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप सही दिशा में प्रयास करें। सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: प्रातः 4 बजे से 11 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
बच्चों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप उन्हें कहीं घूमने फिराने के लिए भी ले जा सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में नरमी देखने को मिलेगी। यदि आपके बीच अनबन चल रही है तो बेहतर होगा आप भी सारी नाराजगी भूलकर प्यार से अपना हाथ आगे बढ़ाएं। पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। इसके अलावा आपको पुराने किसी कर्ज से भी छुटकारा मिलेगा। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। प्यार मोहब्बत के मामले में आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आपके रिश्ते को परिजनों की मंजूरी मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
दफ्तर में आपको अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर उच्च अधिकारियों से बातचीत करते समय गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। इस तरह की बातें आपके काम और छवि को प्रभावित कर सकती है। व्यापार से जुड़े जातक यदि कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो आपके मार्ग में बाधा आ सकती है। हालांकि आपको ज्यादा चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपकी यह समस्या अस्थाई है। आर्थिक दृष्टि कौन से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेने से बचें। जीवनसाथी की भावनाओं का आदर करें। हो सके तो आज अपने प्रिय के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करें अन्यथा आपके प्रिय उपेक्षित महसूस कर सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप स्वयं को कई तरह की चिताओं से घिरा हुआ पाएंगे और इसका असर आपके शारीरिक स्वास्थ्य पर भी पड़ेगा।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 11:20 से दोपहर 2:15 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपकी मुलाकात किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति से हो सकती है। भविष्य में इस मुलाकात का उचित फायदा आपको जरूर होगा। अगर आप बेरोजगार हैं और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपको सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। इसके अलावा आप कड़ी मेहनत करें, जल्द ही आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। यदि सुख सुविधाओं की चीजों पर आप ज्यादा खर्च करेंगे तो समस्या हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। संतान के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता कुछ बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप किसी अच्छे चिकित्सक से सलाह लें। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब जैसी बुरी आदतों से बचने की जरूरत है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:16
शुभ समय: शाम 6:50 से रात्रि 9:05 तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











