Latest Updates
-
Sheetala Ashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है शीतला अष्टमी? जानिए सही डेट, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि -
Sheetala Ashtami Vrat Katha: शीतला अष्टमी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, घर में आएगी सुख-समृद्धि -
Sheetala Ashtami 2026 Wishes: मां शीतला का आशीर्वाद बना रहे...इन संदेशों के साथ अपनों को दें बसौड़ा की बधाई -
कौन हैं संजू सैमसन की पत्नी चारुलता रमेश? टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर ने लिखा भावुक पोस्ट -
रणदीप हुड्डा बने पापा, लिन लैशराम ने बेटी को दिया जन्म, इंस्टाग्राम पर शेयर की क्यूट फोटो -
Kalashtami 2026: 11 या 12 मार्च, कब है कालाष्टमी का व्रत? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
गर्मियों में वजन घटाने के लिए पिएं ये 5 ड्रिंक्स, कुछ ही दिनों में लटकती तोंद हो जाएगी अंदर -
Mangalwar Vrat: पहली बार रखने जा रहे हैं मंगलवार का व्रत तो जान लें ये जरूरी नियम और पूजा विधि -
Sheetala Saptami Vrat Katha: शीतला सप्तमी के दिन जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, मिलेगा आरोग्य का आशीर्वाद -
Sheetala Saptami 2026: कब है शीतला सप्तमी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि
Aaj Ka Rashifal 24th October: दशहरे पर इन राशियों के लिए बन रहा है शुभ संयोग, बदलेगी आज इनकी किस्मत
क्या है आज आपके भाग्य में? जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
पैसों की स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। अचानक आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। दोस्तों के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत कर पाएंगे। उनकी मदद से आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। शिक्षा से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा नुकसान आपका ही होगा। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 8:50 से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तनाव बढ़ेगा। आज आपके प्रिय आपसे कोई बड़ी मांग कर सकते हैं। ऐसे में उनका रवैया आपको परेशान करेगा। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। यदि काम से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो उसके सुलझने की प्रबल संभावना है। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को वाद विवाद से बचने की आवश्यकता है नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। रोमांटिक लाइफ में स्थिति सामान्य रहेगी। अपने पार्टनर को महसूस कराएं कि वह आपके लिए कितने खास है। जहां तक बात स्वास्थ्य की है आज का दिन कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 12:15 से 2:50 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
अगर आप व्यापारी हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो उसके लिए आज का दिन अनुकूल है। आपको अपने प्रयासों में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। त्यौहार के इस मौसम में आपको जरूरत से ज्यादा खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। पिता का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। उनकी ओर से आपको कोई बढ़िया और फायदेमंद सलाह मिल सकती है। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। हो सकता है आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय व्यतीत करें। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। स्वास्थ के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। विशेष रूप से आप लॉटरी और सट्टेबाजी से दूर रहें अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार नरम रखें। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत आपके रिश्ते को कमजोर बना सकती है। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत यादगार रहने वाला है। आपके साथी आपको शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। दफ्तर में अपने पेंडिंग कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास करें। व्यापारियों को ठीक ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:28
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्य आपके नजरिए का समर्थन करेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चीला रहने वाला है। घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं। दफ्तर में आपको जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपकी एक गलती आप पर भारी पड़ सकती है। व्यापारियों को अच्छे मुनाफे की प्राप्ति होगी। आपके कामकाज में बढ़त देखने को मिलेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अनिद्रा, सिर दर्द, थकान आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। विशेष रूप से नौकरीपेशा जातकों को अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपकी पदोन्नति हो सकती है और आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। अगर आप व्यापारी हैं और हाल ही में आपका कोई नुकसान हुआ है तो उसकी भरपाई करने का मौका आपको मिलेगा। घर का माहौल शांत रहेगा। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से भी मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। अपनों के लिए आप जमकर खरीदारी भी करेंगे। अगर सेहत की बात करें तो आपको खान-पान का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
भागदौड़ भरी दिनचर्या के कारण आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। काम के साथ आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की आवश्यकता है। नौकरी करने वाले जातकों को दफ्तर में विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। आपकी किसी गलती के कारण बड़ी लापरवाही होने की संभावना है। व्यापारियों को जल्द मुनाफा कमाने के चक्कर में गलत रास्ते अपनाने से बचने की आवश्यकता है। दूसरों के बहकावे में ना आएं बल्कि अपने फैसले आप खुद ही सोच समझकर लें। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। जीवनसाथी स्वयं को दरकिनार महसूस करेंगे। आपके प्रिय का व्यवहार भी आज कुछ बदला हुआ नजर आएगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 5:20 से 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। व्यापारी किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर दिया जाएगा। आप पूरी सकरात्मकता और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैसों से जुड़ा लेनदेन करने के लिए दिन उचित है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। अगर आप विद्यार्थी हैं और विदेश जाकर उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो आज आपको अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य आपका बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आप किसी महत्वपूर्ण मीटिंग का हिस्सा बन सकते हैं। बेहतर होगा आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझकर करें और फिजूल की बातें करने से बचें अन्यथा आपकी प्रतिष्ठा धूमिल हो सकती है। इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। आप कोई जोखिम भरा फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी। बाहरी लोगों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें अन्यथा बात बनने की जगह और बिगड़ सकती है। पैसों की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आपको सोच समझकर खर्च करने की सलाह दी जाती है। अनियमित दिनचर्या और तनाव के कारण अचानक स्वास्थ्य में गिरावट आने की संभावना है।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2:30 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। अगर आप शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी के साथ काफी दिनों बाद आप अच्छा वक्त बिताएंगे। आप अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने फिरने के लिए भी जा सकते हैं। वहीं लव बर्ड्स की भी मुलाकात बहुत ही यादगार रहने वाली है। आपके साथी ही आपसे कोई वादा भी कर सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आपके अच्छे सितारे कोई बड़ी समस्या नहीं होने देंगे। दफ्तर में बॉस आपको कोई जिम्मेदारी वाला काम सौंप सकते हैं। ऐसे में आपको ध्यानपूर्वक अपना काम करने की सलाह दी जाती है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन अनुकूल रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:5
शुभ समय: सुबह 7:25 से 11 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
शारीरिक रूप से खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए आपको शराब और धूम्रपान जैसी बुरी आदतों से दूर रहना होगा। आज आपको सुस्ती और आलस महसूस हो सकता है। ऐसे में आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर ठीक से फोकस नहीं कर पाएंगे। हालांकि आपको समझना होगा कि यह समय आपके लिए बहुत ही कीमती है इसलिए इसका सदुपयोग करें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आप अपना व्यवहार विनम्र रखें। विशेष रूप से बड़े बुजुर्गों की बातों को नजरअंदाज ना करें। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। अगर आप विद्यार्थी हैं और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
आज का दिन आपके लिए कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। यदि आपने बैंक से कर्ज या लोन लिया है तो उसकी किस्त चुकाने में आपको कुछ दिक्कतें हो सकती है। आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। जीवनसाथी के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। बेहतर होगा आप शांति से बात को सुलझाने का प्रयास करें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की तरफ से दबाव कुछ ज्यादा रहेगा। ऐसे में आपका तनाव कुछ बढ़ सकता है। बेहतर होगा आप सारी चिताओं को भूलकर अपने काम पर फोकस करें। व्यापारियों को लाभ कमाने का अवसर प्राप्त होगा। आज आपकी आर्थिक समस्या का समाधान भी हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात स्वस्थ की है तो आपको गले से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:18
शुभ समय: प्रातः 4:05 से 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











