Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
Aaj Ka Rashifal 24th September: कर्क राशि वालों के लिए लेंगे तरक्की के द्वारा, इन्हें भी मिलेगा भाग्य का साथ
कैसा रहेगा आज आपकी किस्मत का हाल, जाननें के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
कार्यस्थल पर आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। आपका गलत बर्ताव आपकी छवि खराब कर सकता है। पैसों की स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में बड़ा सुधार आएगा। आज आपके प्रिय आपको खास होने का एहसास कराएंगे। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:2
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। उनकी ओर से आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको काम करने में एक अलग ही आनंद महसूस होगा। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। अनावश्यक खर्च हो सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको समय पर भोजन करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 6 बजे से 8:15 तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। शारीरिक और मानसिक रूप से आप बेहतर महसूस करेंगे। अगर आप अपने पैतृक व्यापार से जुड़े हुए हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा। आपके अपनों को आप पर गर्व महसूस होगा। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। आपकी यह मुलाकात यादगार साबित होगी। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 5:20 से रात्रि 8 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों के लिए तरक्की का द्वारा खुलेगा। यदि हाल ही में आपने कोई निवेश किया है तो आपको अच्छा फायदा हो सकता है। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी से असंतुष्ट हैं और नौकरी बदलना चाहते हैं तो आपको बढ़िया ऑफर मिल सकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जरूरत से ज्यादा खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में तालमेल बना रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय:सुबह 7:30 बजे से 9:55 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दिखावे में ना रहें और अपनी मेहनत से कमाए हुए धन का सही उपयोग करें नहीं तो भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। जीवनसाथी का लापरवाह रवैया आपकी मुश्किलें बढ़ाएगा। आज आपके बीच टकराव हो सकता है। दफ्तर में रोजाना लेट पहुंचने की आपकी आदत आज बॉस का मूड खराब कर सकती है। बेहतर होगा आप संभलकर रहें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:22
शुभ समय:शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत के मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। आप काफी उर्जावान महसूस करेंगे। आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाने का अवसर प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपके सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। व्यापारियों को आज बड़ा आर्थिक लेन देन करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी के सहयोग से आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 8 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप विद्यार्थी हैं और उच्च शिक्षा की प्राप्ति के लिए कोई प्रयास कर रहे हैं तो आज आपको खुशखबरी मिल सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे आपको उतना अच्छा परिणाम मिलेगा। पैसों से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आपको धन की प्राप्ति होगी। इसके अलावा आप कोई पुराना छोटा-मोटा उधार भी चुका पाएंगे।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:19
शुभ समय:दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज आप एक दूसरे के साथ अधिक समय बिताना पसंद करेंगे। पैसों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई काम करने वाले हैं तो आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। दफ्तर में बॉस आपके काम से काफी प्रसन्न रहेंगे। जल्द ही इसका फल आपको उच्च पद की प्राप्ति के रूप में मिल सकता है।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय:सुबह 6:20 से 10:10 तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अपने खाली समय का सदुपयोग करें। कोई अच्छी किताब पढ़ें या फिर अपनी रुचि पर ध्यान दें। बेवजह की बातें सोचकर अपनी मानसिक शांति को भंग करने से बचें। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। बढ़ते हुए खर्चों पर रोक लगाने के लिए आज कोई कड़ा कदम भी उठा सकते हैं। घर के छोटे सदस्यों के साथ आप प्यार से पेश आने का प्रयास करें। जरूरत से ज्यादा सख्ती ठीक नहीं है।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:9
शुभ समय:दोपहर 3 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आप कामकाज में इतने व्यस्त रहेंगे कि आपको अपनों पर ध्यान देने का समय ही नहीं मिलेगा। ऐसे में आपकी यह बात उन्हें नाराज कर सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आप सुख सुविधाओं का आनंद उठाएंगे। जीवनसाथी पर बेवजह शक करने की आपकी आदत आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकती है।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:4
शुभ समय:शाम 5:35 से रात्रि 8 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आज आप किसी पुराने बिल का भुगतान करने में सफल रहेंगे। इससे आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई काम सौंपा है तो आपको समय का पूरा ध्यान रखने की आवश्यकता है। इसके अलावा आप छोटी-छोटी गलतियां करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय:शाम 5:25 से रात्रि 9:05 तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
वैवाहिक जीवन पर आपको भी ध्यान देने की आवश्यकता है। आपका लापरवाह रवैया घर का वातावरण तनावपूर्ण बना सकता है। लंबे समय से रुके हुए धन की प्राप्ति ना होने के कारण आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आपको अपने आर्थिक फैसले सोच समझकर लेने होंगे। नौकरी हो या व्यापार तरक्की प्राप्त करने के लिए आपको अपनी जिम्मेदारियों के प्रति गंभीर रहना होगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:4
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications