Latest Updates
-
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत -
गर्दन का कालापन दूर करने के लिए रामबाण हैं ये 5 देसी नुस्खे, आज ही आजमाएं -
आपके 'नन्हे कान्हा' और 'प्यारी राधा' के लिए रंगों जैसे खूबसूरत और ट्रेंडी नाम, अर्थ सहित -
15 या 16 मार्च कब है पापमोचिनी एकादशी? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Women's Day 2026: चांद पर कदम, जमीन पर आज भी असुरक्षित है स्त्री; जानें कैसे बदलेगी नारी की किस्मत -
Women’s Day 2026: बचपन के हादसे ने बदली किस्मत, अपनी मेहनत के दम पर मिताली बनीं Supermodel -
Happy Women's Day 2026: महिला दिवस पर 'मां' जैसा प्यार देने वाली बुआ, मौसी और मामी को भेजें ये खास संदेश -
Rang Panchami 2026 Wishes: रंगों की फुहार हो…रंग पंचमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Women's Day 2026 Wishes for Mother: मेरी पहली 'सुपरवुमन' मेरी मां के नाम खास संदेश, जिसने दुनिया दिखाई
Aaj Ka Rashifal 25th April: कर्क राशि वालों का आर्थिक पक्ष रहेगा मजबूत, इन्हें भी मिलेगा किस्मत का साथ
आज का दिन किन राशियों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए अशुभ, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। दफ्तर में बॉस द्वारा सौंपा हुआ आपका कोई काम आज समय पर पूरा होगा। ऐसे में इसका उचित परिणाम जल्द ही आपको मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको किसी करीबी का सहयोग प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। हालांकि काम के साथ आपको परिवार के लिए भी पर्याप्त समय निकालने की जरूरत है। मुमकिन है आज जीवनसाथी आपसे थोड़े नाखुश रहे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा। खर्चे कम होंगे। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप काफी बढ़िया महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक: 16
शुभ समय: सुबह 8 बजे शाम 7 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
नौकरीपेशा जातकों की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। अगर आप टारगेट बेस्ड काम करते हैं तो आज अपने काम को पूरा करने के लिए आपको काफी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। यदि आज आपको निवेश करने का अवसर प्राप्त होता है तो आप अच्छी तरह जांच पड़ताल करने के बाद ही अपना निर्णय लें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा। आपको उनका भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अपनी आर्थिक स्थिति को और बेहतर बनाने के लिए आपको अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लेने की सलाह दी जाती है। अच्छी सेहत के लिए आपको अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने होंगे, साथ ही आप ज्यादा तनाव लेने से बचें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 2:45 से शाम 6 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
व्यापार से जुड़े लोगों को अति आत्मविश्वास से बचने की आवश्यकता है। इस समय आपको प्रचार प्रसार पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। अगर आप नौकरी करते हैं और कुछ दिनों से दफ्तर में काम का बोझ कुछ अधिक है तो आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। वर्कलोड कम रहने की संभावना है और उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा भी हो सकती है। पैसों के मामले में दिन ठीक रहेगा। मुमकिन है दैनिक खर्चों की लिस्ट में आप कुछ कटौती भी करें। जीवनसाथी के साथ आज की शाम वाकई बहुत ही खास गुजरने वाली है। आप अपने प्रिय के साथ अपने पसंदीदा जगह पर घूमने के लिए जा सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। यदि आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो दिन अनुकूल रहेगा। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। ऐसे में आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप इसी तरह परिश्रम करें और आगे बढ़ें। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ बहसबाजी करने की जगह अपनी गलती स्वीकार कर दोबारा उसे दोहराने से बचें। बेवजह का अहंकार आपकी छवि खराब कर सकता है, साथ ही इसका बुरा असर आपकी तरक्की पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को आज मनचाहा मुनाफा हो सकता है। आप कोई महत्वपूर्ण व्यावसायिक फैसला भी ले सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। हो सके तो माता-पिता के साथ अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश करें। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:22
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 9:05 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
अगर आप व्यापार करते हैं तो आज आपका कोई काम बीच में अटकने की संभावना है। ऐसे में आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है क्योंकि आपकी यह परेशानी अस्थाई है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। रिश्तों के लिहाज से आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। इसके अलावा अपनी वाणी पर भी नियंत्रण रखें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आप अपने बजट के अनुसार ही खर्च करें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आज आपको पीठ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हल्का पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: प्रातः 5:30 बजे से 10:10 तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
घर में यदि छोटे बच्चे हैं तो आज आपको उनका विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा उन्हें चोट लग सकती हैं। पैसों के मामले में आज का दिन कुछ खर्चीला रहने वाला है। आज आप जमकर शॉपिंग आदि कर सकते हैं। कामकाज को लेकर आप ज्यादा चिंता करने से बचें। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है तो उचित समय आने पर वह अवश्य पूरा होगा। अगर आप व्यापारी हैं और आपके किसी कार्य में रुकावट आ रही है तो आपके किसी करीबी की मदद से इस समस्या का समाधान हो सकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद खास रहेगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। सेहत की बात करें तो आपको कब्ज, एसिडिटी आदि जैसी समस्याएं हो सकती है।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:35
शुभ समय: शाम 6:20 से रात्रि 8:15 तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपके प्रदर्शन में सुधार आएगा और आज उच्च अधिकारी भी आपके काम से संतुष्ट रहेंगे। व्यापारियों को आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप नए लोगों के साथ डील करने वाले हैं तो आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। पारिवारिक जीवन में स्थिति प्रतिकूल नजर आ रही है। घर के सदस्यों के बीच मतभेद गहरे हो सकते हैं। मुमकिन है आज किसी अपने का गलत व्यवहार आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचाए। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको देर तक खाली पेट रहने से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:9
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 9:50 तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। यदि हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो उसके भी दूर होने की प्रबल संभावना है। रोमांटिक लाइफ में प्रेम और उत्साह बना रहेगा। आज आपके साथी की ओर से आपको कोई खास सरप्राइज मिल सकता है। अगर आप शादीशुदा हैं तो आपके वैवाहिक जीवन की कोई अच्छी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। नौकरीपेशा जातक अपने शानदार प्रदर्शन और आत्मविश्वास के बल पर उच्च अधिकारियों का भरोसा जीतने में सफल रहेंगे। मुमकिन है आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने का मौका मिले। व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। जल्द ही आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। सेहत आपकी अच्छी रहेगी।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:45 से दोपहर 2 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
दफ्तर में आप सभी के साथ अच्छा व्यवहार करें, साथ ही अपने काम पर भी फोकस करें। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतनी बड़ी सफलता आपको मिलेगी। उच्च अधिकारियों की बातों को नजरअंदाज करने से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने में आपको कुछ दिक्कतें हो सकती है। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आज आपके प्रिय की ओर से आपको कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आप अपने रिश्ते के प्रति पूरे ईमानदार रहने की कोशिश करें। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। आपके खर्चे आसानी से पूरे होंगे। सेहत का ध्यान रखें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:20
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो काम पूरा होने के बाद आप दोबारा चेक जरूर करें। आपको गलतियां करने से बचना होगा। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही खर्चीला रहने वाला है। आपको कोई पुराना कर्ज या उधार चुकाना पड़ सकता है। अगर आप विद्यार्थी हैं तो आपको आलस्य का त्याग कर अपनी पढ़ाई पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आप काफी पीछे रह जाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक-ठाक रहेगी। आज कोई भी बड़ा खर्च ना करें। जीवनसाथी के साथ बातचीत करते समय अपने शब्दों का ध्यान रखें। आज अंजाने में ही आप अपने प्रिय के दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 9 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता बनी रहेगी। आज आप परिजनों के साथ किसी धार्मिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं। यदि पैसों से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आपकी यह चिंता दूर हो सकती है। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपकी मेहनत का श्रेय कोई और ले जाएगा। व्यापारियों का कोई रुका हुआ कागजी काम पूरा होगा। ऐसे में आज आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। दिन के दूसरे हिस्से में आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। यदि कुछ दिनों से आपकी सेहत ठीक नहीं है तो आप बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी दवा के सेवन से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
दफ्तर में आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज आपके हाथ कोई बढ़िया अवसर लग सकता है। ऐसे में आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो पार्टनर का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। आज आपके लिए काम से जुड़ी यात्रा का भी योग बन रहा है। घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की प्रबल संभावना है। आपको आय का नया स्रोत प्राप्त हो सकता है। सेहत के मामले में आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:17
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications











