Aaj Ka Rashifal 25th April: बजरंगबली की कृपा से आज इन राशियों का होगा बेड़ा पार

अपने दैनिक राशिफल के माध्यम से आप दिन भर में होने वाली सारी छोटी-बड़ी घटनाओं की जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपको अपनी दैनिक योजनाओं को भी सफल बनाने में भी मदद मिलेगी।

यहां आपको आपके पारिवारिक जीवन, वैवाहिक जीवन, आर्थिक जीवन, नौकरी, व्यापार आदि से संबंधित जानकारियां मिलेंगी, तो चलिए देखते हैं आज किन राशियों की किस्मत का चमकेगा सितारा और किसके हाथ लगेगी निराशा।

Aaj Ka Dainik Rashifal 25th April Horoscope Today In Hindi

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
परिवार के साथ आज आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। लंबे समय बाद आपको मौज मस्ती का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों की स्थिति मजबूत होगी। दफ्तर में आपके प्रदर्शन को काफी सराहा जाएगा। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने की संभावना है। आपको बड़ा आर्थिक फायदा हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने मनपसंद व्यंजनों का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: गहरा पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: शाम 5:15 से शाम 7:20 तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
पैसों के मामले में आज का दिन खर्चीला रहने वाला है, लेकिन आप अपनी सूझबूझ से सब कुछ संभालने में सफल रहेंगे। हालांकि आपको बचत पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। दफ्तर में यदि आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य अधूरा है तो आज आप उसे अवश्य पूरा करने का प्रयास करें, नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की आवश्यकता है अन्यथा लाभ के स्थान पर हानि हो सकती है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा। सेहत में सुधार आ सकता है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:15 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
मित्रों के साथ आज आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आपको उनकी ओर से कोई फायदेमंद सलाह भी मिल सकती है। पैसों को लेकर आपकी चिंता गहरी होती नजर आ रही है। रुके हुए धन की प्राप्ति न होने से आज आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं और नौकरी बदलने की योजना बना रहे हैं तो हो सकता है आज आपको कोई ऑफर मिले। व्यापारियों को ठीक-ठाक मुनाफे की प्राप्ति होगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको जंक फूड से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 31
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से शाम 4:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। उच्च अधिकारी आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा। आज आपको आर्थिक फायदा होने की भी संभावना है। पैसों की स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यह यात्रा बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगी। अगर बात आपकी सेहत की करें तो आज कोई बड़ी समस्या नजर नहीं आ रही है।
शुभ रंग: गहरा नीला
शुभ अंक:10
शुभ समय: शाम 4:30 बजे से रात्रि 9:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
घर के बड़े बुजुर्गों के साथ आप अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करें। आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की आवश्यकता है। पैसों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। कामकाज से जुड़े प्रयासों में आपको तेजी लाने की आवश्यकता है। आप जितना कड़ा परिश्रम करेंगे उतनी अच्छी सफलता आपको मिलेगी। अगर आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो जल्द ही इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। जहां तक बात सेहत की है तो आपको लापरवाही न करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
आज आप बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे। आप उनकी पढ़ाई में भी मदद कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपके बीच का तालमेल और भी बेहतर हो सकता है। दफ्तर में आपकी काबिलियत देखकर बॉस आपकी तरक्की का फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको उच्च पद की प्राप्ति हो। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। व्यापार से जुड़े जातकों को अतीत में किए हुए निवेश का उचित परिणाम मिल सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा।
शुभ रंग:बैंगनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 25th April Horoscope Today In Hindi

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पुराना कोई रोग उभरने की संभावना है। ऐसे में आपको काफी संभलकर रहने की सलाह दी जाती है। लापरवाही महंगी पड़ेगी। अगर आप विदेशी कंपनियों से जुड़ा कारोबार करते हैं तो आज का दिन आपके लिए अच्छा संकेत दे रहा है। आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों पर वर्क लोड बढ़ सकता है। हालांकि आप अपनी मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर अपने सभी कार्य तय समय पर पूरे कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। घर के किसी सदस्य के साथ आपके वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:12
शुभ समय: सुबह 8 बजे से दोपहर 12:55 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। नौकरी हो या व्यापार आज आपके हाथ निराशा लग सकती है। ऐसे में आपको सकारात्मक करने की आवश्यकता है। आप अपनी कमियों को दूर करने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपने बजट के अनुसार खर्च करने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी की सेहत में अचानक गिरावट आने से आज आपको डॉक्टर और अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ेंगे। मानसिक रूप से आज आप कुछ परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:केसरिया
शुभ अंक:20
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 3 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं और किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। अपने समय का सदुपयोग करें और बेवजह की चीजों से दूर रहें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहने वाला है। ओका बजट असंतुलित हो सकता है। दफ्तर में बॉस की गरम मिजाजी आज आपको परेशान कर सकती है। आप उनके गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़े फायदे के लिए अपनी व्यवसायिक योजनाएं सोच समझकर बनाने की आवश्यकता है। घर का वातावरण शांत रहेगा। सेहत के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 24
शुभ समय:शाम 4 बजे से 6 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
अच्छी सेहत के लिए आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप रोजाना सुबह खुली हवा में सैर करें। दफ्तर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। आज उच्च अधिकारी आपको आपका कोई मनपसंद कार्य सौंप सकते हैं। ऐसे में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपना काम करेंगे। व्यापारी यदि बड़े मुनाफे की उम्मीद कर रहे हैं तो हो सकता है आज आपके हाथ निराशा लगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा। आज माता की ओर से लाभ संभव है।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 22
शुभ समय:सुबह 7 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
इस राशि के बेरोजगार जातकों को रोजगार मिल सकती है। आज आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपकी बड़ी चिंता दूर होगी। अगर आप पहले से नौकरी कर रहे हैं तो आज का दिन कोई बड़ा बदलाव लेकर आ सकता है। आपकी तरक्की हो सकती है या फिर आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापारियों को पैसों के मामले में आपको काफी संभलकर रहने की आवश्यकता है अन्यथा धन हानि होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज आपको रोमांटिक डेट पर जाने का मौका मिलेगा। आप अपने प्रिय को महसूस कराएंगे कि वे आपके लिए कितने खास हैं। सेहत का मामला अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 9:20 से दोपहर 12:45 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
पारिवारिक जीवन में स्थितियां सामान्य होती नजर आ रही है। यदि घर का माहौल कुछ दिनों से ठीक नहीं है तो आज सुधार देखने को मिलेगा। अगर आपकी संतान विवाह योग्य है तो उनके विवाह से जुड़ा कोई भी फैसला आप बहुत ही सोच समझ कर लें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको घरेलू खर्चों में कटौती करने की आवश्यकता है। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपको कोई बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। वहीं व्यापारियों को निवेश करने का अच्छा अवसर मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। आज आपको पर्याप्त आराम मिलेगा।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक: 3
शुभ समय:दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Tuesday, April 25, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion