Latest Updates
-
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय -
Teacher's Day 2026: 5 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस? जानिए क्या है इसका इतिहास और महत्व
Aaj Ka Rashifal 25th August: नौकरी- व्यापार में इन राशियों की होगी आज बड़ी तरक्की
आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसके हाथ लगेगी निराशा, जानने के लिए पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।
मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आज आपको उधार लेना पड़ सकता है। यह सब आपके गलत फैसलों का ही नतीजा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आपको अपने व्यवहार में नरमी लाने की आवश्यकता है। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने से बचें। कार्यस्थल पर आपको पूरे जोश और ऊर्जा के साथ अपना काम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
जीवनसाथी के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा और आपकी चिंता दूर होगी। आज आप अपने प्रिय के साथ अधिक समय भी बिताएंगे। कामकाज के मोर्चे पर दिन मिलाजुला रहने वाला है। हो सकता है आपके किसी महत्वपूर्ण कार्य में बाधा भी आए। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको थकान महसूस हो सकती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:31
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक
मिथुन (मई 20 से जून 20):
आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। आप अपने साथी को पर्याप्त समय दे पाएंगे। हो सकता है आप एक दूसरे से अपने मन की बात भी साझा करें। दफ्तर में सहकर्मियों की बुराइयां करने से बचें अन्यथा आज आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। पैसों के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है। अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखकर ही खर्च करें। सेहत आपकी ठीक रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 8:50 से 10:50 तक
कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
व्यापारियों को ज्यादा लाभ कमाने के लिए शॉर्टकट रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी नौकरी अस्थाई है तो आज आपको कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। पैसों के मामले में दिन अच्छा रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी का बर्ताव आपके प्रति कुछ ठीक नहीं रहेगा। बेहतर होगा आप खुद पर काबू रखें।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 9:20 तक
सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपका आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को आज लाभ कमाने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों के सभी काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन सुखी रहेगा। हो सके तो आज आप बच्चों के साथ अधिक समय व्यतीत करने का प्रयास करें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। खराब स्वास्थ्य के कारण आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा भी आ सकती है। व्यापारियों को जोखिम भरे फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहने वाला है।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 10:30 बजे तक
तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
अगर आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो घर के सदस्यों के साथ रिश्ते में तालमेल बेहतर होगा। माता पिता के आशीर्वाद से आज आपका कोई रुका हुआ काम भी पूरा हो सकता है। ऑनलाइन बिजनेस करने वाले जातकों को आज अच्छा आर्थिक फायदा होने की प्रबल संभावना है। आपके कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा जातकों को आगे बढ़ने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक
वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
यदि लंबे समय से आप किसी पुराने कर्ज को लेकर परेशान हैं तो आज आपको इस चिंता से मुक्ति मिल सकती है। आप कर्ज को चुकाने में सफल रहेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा। अगर आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं तो आपको अपनों का पूरा समर्थन प्राप्त होगा। कार्यस्थल पर आपकी ऊर्जा और आत्मविश्वास हर किसी को प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका अच्छा नतीजा आपको मिल सकता है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 9 बजे तक
धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
व्यापार से जुड़े लोग आज यदि कोई बड़ा निर्णय लेते हैं तो आपको जल्दबाजी से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो भारी नुकसान हो सकता है। पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपको बहुत ही समझदारी से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। भावनात्मक रूप से आप काफी कमजोर महसूस करेंगे। आज किसी भी काम में आपका ज्यादा मन नहीं लगेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक
मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
घर की साज सजावट में आप कुछ बदलाव कर सकते हैं। हो सकता है सुख सुविधाओं की कुछ चीजों की भी आप खरीदारी करें। जीवनसाथी काफी अच्छे मूड में रहेंगे। उनकी ओर से आपको आपका मनपसंद तोहफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। कार्यस्थल पर आप इस तरह की बातों से बचें।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक
कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
कही सुनी बातों पर भरोसा करने से बचें अन्यथा आपका आज का दिन बेवजह की चीजों में नष्ट हो सकता है। दफ्तर में आज आप पर काम का बोझ अधिक रहेगा। ऐसे में आपको अपने सभी काम योजना के अनुसार पूरे करने की सलाह दी जाती है। इससे आप जल्दबाजी और हड़बड़ाहट से भी बचे रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में सामंजस्य बना रहेगा।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 से 10 बजे तक
मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
यदि आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको अपने खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा आप अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास में भी तेजी लाएं। व्यापार से जुड़े जातकों को जल्दबाजी में किसी भी कागज पर हस्ताक्षर करने से बचने की आवश्यकता है। आपके साथ धोखा हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ उथल पुथल रहेगी।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:32
शुभ समय: दोपहर 3:30 बजे से शाम 7 बजे तक
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।



Click it and Unblock the Notifications
