Aaj Ka Rashifal 25th December: इन राशि वालों पर रहेगी आज महादेव की विशेष कृपा, मिलेगा मनचाहा फल

आज का दिन किन राशि वालों के जीवन में लाएगा खुशियों की बहार और किसके जीवन में मचेगी हलचल, अगर आप जानना चाहते हैं तो पढ़ें अपना दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बहुत ही रोमांटिक रहेगा। मैरिड लाइफ हो या लव लाइफ आप अपने पार्टनर के साथ बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको अपने रिश्ते में एक नयापन महसूस होगा। दफ्तर में आपको सहकर्मियों के साथ अपना तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। बेवजह के टकराव से बचें अन्यथा इसका बुरा असर आपकी छवि पर भी पड़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को आज लाभ कमाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप घर की साज सजावट, रंगाई पुताई आदि पर धन खर्च कर सकते हैं। सेहत के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:4
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 9:45 तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 25th December Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

यदि आपने किसी से कर्ज या उधार लिया है तो उसे चुकाने में आज आप काफी हद तक सफल रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने आर्थिक फैसले बहुत ही सोच समझकर लें अन्यथा आप पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है। अगर घर में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न होती है तो आपको बहुत ही समझदारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करना होगा। आप दोनों पक्षों की बातों को सुनने के बाद ही अपना फैसला लेंगे तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। आपको कड़ा परिश्रम करने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य का मामला कुछ कमजोर रहेगा। आपकी थकान बढ़ सकती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 6:35 से 11:05 तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

रोजगार की तलाश कर रहे जातकों को आज अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। आपको मनचाही नौकरी मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार से जुड़े लोगों को अपने विरोधियों से सावधान रहना होगा अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। हो सकता है आज आपको किसी पुराने लंबे चौड़े बिल का भुगतान भी करना पड़े। वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ आपको छोटी दूरी की यात्रा करने का मौका मिलेगा। अगर आपको सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस की दिक्कत है तो आज आपकी यह परेशानी बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप सेहत के मामले में लापरवाही ना करें।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:8
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

घर के माहौल में सुधार सकता है। यदि कुछ समय से किसी बात को लेकर परिजनों के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज जीवनसाथी की मदद से आप इस मसले को सुलझाने में सफल रहेंगे और रिश्तो में आ गई दूरियां भी कम होगी। दफ्तर में आपका कोई पेंडिंग कार्य पूरा होगा। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जल्दबाजी में लिए हुए किसी फैसले का आपको गलत नतीजा भुगतना पड़ेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपने खानपान पर नियंत्रण बनाए रखना होगा अन्यथा पेट से जुड़ा कोई पुराना रोग भर सकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:55 से रात्रि 8:45 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

माता-पिता का सहयोग मिलेगा और आज उनके आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। दफ्तर में अपनी महत्वपूर्ण फाइल आपको संभालकर रखने की सलाह दी जाती है। आज आपकी कोई फाइल गुम हो सकती है। ऐसे में आपको बॉस के गुस्से का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहेगा। आज आपको लंबी दूरी की यात्रा करने से बचने की सलाह दी जाती है। पैसों के मामले में दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी आमदनी के अनुसार ही खर्च करें। स्वास्थ्य का मामला कुछ गड़बड़ रहेगा। सिगरेट और शराब के सेवन से बचें।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:29
शुभ समय: प्रातः 4:20 से 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज पढ़ाई में आपका मन कुछ कम लगेगा। बेहतर होगा आप कड़ा परिश्रम करें अन्यथा आपकी लापरवाही का असर आपकी परीक्षा पर पड़ सकता है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। बैंकिंग, मीडिया, कला, फैशन आदि से जुड़ा काम करने वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आपने हाल ही में अपनी व्यवसायिक योजनाओं में कोई बदलाव किया है तो आज आपको उसका अच्छा नतीजा मिल सकता है। घर का माहौल शांत रहेगा। बड़े भाई या बहन के साथ आप बहुत ही अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य के मामले में दिन बेहतर रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

दफ्तर में आपको काफी संभलकर रहना होगा। बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी, ऐसे में आप अपने सभी काम तय समय पर पूरे करने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा निवेश करने से बचने की सलाह दी जाती है। आप दूसरों के बहकावे में ना आएं। घर के माहौल में सुधार लाने के लिए आपको सबसे पहले आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा। छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आपकी आदत के कारण रिश्तों में दूरियां बढ़ सकती है। पैसों के मामले में दिन सामान्य से बेहतर होगा। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। आपका गलत बर्ताव आपके वैवाहिक जीवन में कलह बढ़ा सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:14
शुभ समय: दोपहर 1 से 3:15 तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। किसी परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना मिल सकती है। ऐसे में मन परेशान और दुखी रहेगा। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। भविष्य में आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों पर लगाम लगाने की सलाह दी जाती है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों की सलाह अनुसार ही चलें। यदि आप उनकी बातों को नजरअंदाज करेंगे तो नुकसान आपका ही होगा। छोटे व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज दिन भर ग्राहकों की आवाजाही लगी रहेगी। सेहत से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:26
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:20 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

आज आप किसी मौसमी बीमारी से परेशान रहेंगे। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी जमा पूंजी में इजाफा होगा। दफ्तर में यदि बॉस ने आपको कोई महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है तो उससे जुड़ी बातें आप ज्यादा इधर-उधर करने से बचें अन्यथा मुश्किल हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मिश्रित परिणाम की प्राप्ति होगी। कानूनी मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही ना करें। जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज आपके प्रिय आपको शॉपिंग आदि पर भी लेकर जा सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 8:55 से दोपहर 12 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

अगर आप व्यापारी हैं तो आज आपकी कोई बड़ी डील फाइनल होते होते लटक सकती है। हालांकि आपको ज्यादा परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि आपकी यह समस्या अस्थाई है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में बड़ा मान सम्मान मिल सकता है। आज आपकी तरक्की का भी संकेत मिल रहा है। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। हालांकि कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। आज जीवनसाथी का कुछ स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की भी आवश्यकता है। जहां तक बात आपकी सेहत की है तो आप देर रात तक जागकर काम करने से बचें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: शाम 7 बजे से रात्रि 9:15 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। अगर आप नौकरी करते हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। मुमकिन है आपको विदेश यात्रा करने का मौका मिले या फिर आपकी आमदनी में भी वृद्धि होने की संभावना है। व्यापारियों को अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। ऐसे में आपका आत्मविश्वास से बढ़ेगा और आप जमकर मेहनत करेंगे। पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। आज मां लक्ष्मी की कृपा से रुके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। बीमारियों से दूर रहने के लिए आपको नियमित दिनचर्या का पालन करना होगा।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:5
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

पैसों के मामले में दिन बेहतर रहेगा। यदि आज आप किसी करीबी से पैसों की मदद मांगते हैं तो वह आपको आसानी से मिल जाएगी। दफ्तर में यदि आप किसी उच्च पद पर कार्यत हैं तो आपको अपना व्यवहार विनम्र रखने की सलाह दी जाती है। जरूरत से ज्यादा क्रोध करने से बचें। ट्रांसपोर्ट से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान होगा और आपके काम सुचारू रूप से पूरे होंगे। आज आपको आर्थिक फायदा होने का भी संकेत मिल रहा है। पारिवारिक जीवन में स्थिति तनावपूर्ण रहेगी। आज घर के किसी सदस्य के साथ आपकी बहसबाजी हो सकती है। आज आपको आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या से दो चार होना पड़ सकता है।
शुभ रंग: गहरा हरा
शुभ अंक:27
शुभ समय: सुबह 7 बजे से 11:20 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, December 25, 2023, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion