Aaj Ka Rashifal 25th February: कैसा रहेगा 25 फरवरी का दिन? यहां पढ़ें आज का राशिफल

आज का दिन किन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ और किसके लिए शुभ, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए कुछ उतार चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में वृद्धि होने के कारण आपकी चिंता बढ़ सकती है। बेहतर होगा आप अपनी आमदनी के अनुसार ही खर्च करें अन्यथा भविष्य में आप पर बड़ा आर्थिक संकट आ सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही व्यस्त रहने वाला है। आपको काम के सिलसिले में दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। व्यापारियों को जल्द मुनाफा कमाने के लिए कोई भी गलत रास्ता अपनाने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में गिरावट आने का संकेत मिल रहा है। यदि आपको सेहत से जुड़ी कोई परेशानी हो रही है तो आप लापरवाही बिल्कुल ना करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:16
शुभ समय: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 25th February 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

दफ्तर में आपको कोई कठिन कार्य सौंपा जा सकता है। ऐसे में आप पूरे आत्मविश्वास और मेहनत के साथ अपना काम करेंगे। मुमकिन है आप अपना सर्वश्रेष्ठ दें। व्यापार से जुड़े जातकों को आज मनचाहा मुनाफा होगा। अगर आप निवेश आदि करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आपको घूमने फिरने का मौका मिलेगा। काफी दिनों बाद एक दूसरे के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज उनकी ओर से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:2
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको किसी चिंता से मुक्ति मिलेगी। आज आप स्वयं को बेहतर मनोदशा में पाएंगे। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आप खर्चों की लिस्ट में कुछ कटौती भी कर सकते हैं। ऐसे में आप अधिक बचत कर पाएंगे। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। आज आपके प्रिय आपको कोई बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ आपका तालमेल बेहतर होगा। अपने अच्छे प्रदर्शन के बल पर आप उनका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। व्यापार से जुड़े जातकों की आर्थिक स्थिति में उछाल आने का संकेत मिल रहा है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान रहेंगे।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:24
शुभ समय: दोपहर 3:15 से रात्रि 8:15 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आर्थिक तौर पर आप उन्नति करेंगे, साथ ही आज आप अपनी सुख सुविधाओं को बढ़ाने का भी प्रयास कर सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्ग आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। विशेष रूप से पिता का सहयोग आपको मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज आपके जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। ऐसे में आप बाहर घूमने फिरने, शॉपिंग आदि के लिए भी जा सकते हैं। दफ्तर में आपका लंबे समय से अटका हुआ कोई काम पूरा होगा। आज बॉस भी आपके प्रदर्शन से काफी संतुष्ट रहेंगे। व्यापार से जुड़े लोगों को कोई बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। अपना कारोबार आगे बढ़ने का आपका सपना जल्द ही पूरा होगा। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:14
शुभ समय: शाम 4 बजे से 7 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

यदि घर में कोई परेशानी चल रही है तो आप उसे सुलझाने में सफल रहेंगे। ऐसे में रिश्तों में आ गई कड़वाहट कम हो सकती है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को अपने पुराने किसी संपर्क से लाभ हो सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में अचानक आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपकी यह परेशानी आज दूर हो सकती है। स्वास्थ्य का मामला आज नरम-गरम रहेगा। हो सकता है आज आप काफी थका हुआ और बोझिल महसूस करें। बेहतर होगा आप आराम पर ध्यान दें।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:9
शुभ समय: शाम 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

पैसों के मामले में आपको समझदारी से काम लेने की आवश्यकता है। आमदनी आपकी अच्छी रहेगी लेकिन बेकार की चीजों पर आपका काफी पैसा खर्च हो सकता है। ऐसे में धन संचय करने में आपको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। दफ्तर में लंबित कार्यों को लेकर आज आप काफी व्यस्त रहेंगे। बेहतर होगा आप अपने सभी काम समय पर पूरे करने का प्रयास करें नहीं तो आपकी तरक्की रुक सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों को काफी कड़ा परिश्रम करना पड़ सकता है। हालांकि आज आपको उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप कुछ बढ़िया प्लान कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिए हाथ से दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को तरक्की प्राप्त करने के लिए जी तोड़ परिश्रम करना होगा। वहीं व्यापार से जुड़े जातकों को सोच समझकर अपनी व्यावसायिक योजनाएं बनाने की आवश्यकता है। किसी भी नई परियोजना पर काम शुरू करने से पहले आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखें। जीवनसाथी के साथ आपका टकराव हो सकता है। आपको शांति से अपना पक्ष रखने की सलाह दी जाती है। गुस्से और जल्दबाजी से बात बिगड़ सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आप सिर के दर्द से परेशान रहेंगे।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। यदि आज आप काम से जुड़ी कोई यात्रा करते हैं तो वह आपका कारोबार में बढ़त की वजह बनेगी। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आज वे आपकी मेहनत पर भी गौर कर सकते हैं। जल्द ही इसका फायदा आपको होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। आज आप किसी करीबी के लिए कोई कीमती तोहफा भी खरीद सकते हैं। पिता के साथ आपका वैचारिक मतभेद हो सकता है। अपने बड़ों के साथ अपना व्यवहार विनम्र रखें। आपका जिद्दी स्वभाव अपनों को आपसे दूर कर सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन आपके लिए कुछ ठीक नहीं रहेगा। अचानक कोई पुराना रोग उभर सकता है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:22
शुभ समय: सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। आप घर की साज सजावट के लिए किसी महंगी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। रोमांटिक लाइफ में तनाव संभव है। पार्टनर के प्रति आपके मन में शक की भावना प्रकट हो सकती है। ऐसे में आपके बीच दूरियां बढ़ने की संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरीपेशा जातकों को काम से जुड़ी विदेश यात्रा करने का मौका मिलेगा। ऐसे में जल्द ही आपका करियर एक नई दिशा में आगे बढ़ेगा। व्यापार से जुड़े जातकों को हाल ही में हुए किसी नुकसान की भरपाई करने का मौका मिल सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज अच्छी सफलता मिलेगी। अगर आप बेरोजगार हैं तो आपको रोजगार मिलने की प्रबल संभावना है। व्यापार करने वाले लोगों को किसी बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन इस मुश्किल को पार करने में आप सफल रहेंगे। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ अच्छा संकेत नहीं दे रहा है। आपके साथ ठगी हो सकती है। बेहतर होगा आप जल्दबाजी में अपने आर्थिक फैसले लेने से बचें। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। बच्चों पर आपको अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

पैसों की बात करें तो आज का दिन आपको अच्छी सफलता दे सकता है। आपका बैंक बैलेंस बढ़ाने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में कलह रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपका बड़ा झगड़ा हो सकता है। आपको खुद पर काबू रखने की आवश्यकता है अन्यथा आपके घर की शांति भंग हो सकती है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हालांकि आप अपने सभी काम समय पर पूरे कर पाएंगे, लेकिन आपको खुद के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाएगा। बेहतर होगा आप अपनी निजी और पेशेवर जीवन के बीच संतुलन बनाकर चलें नहीं तो मुश्किल हो सकती है। रोमांटिक लाइफ अच्छी रहेगी। पार्टनर का भरपूर प्रेम मिलेगा, साथी ही आपके रिश्ते में रूमानियत भी बढ़ेगी।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

उत्तम स्वास्थ्य के लिए आप अच्छी दिनचर्या अपनाएं और थोड़ी बहुत कसरत भी करें। आपको योग और ध्यान का भी सहारा लेना चाहिए। नौकरीपेशा जातकों को बड़ी सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो आज का दिन आपके लिए विशेष रहेगा। व्यापारियों को अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहेंगे तो निश्चित रूप से आपकी तरक्की होगी। पारिवारिक जीवन में सुखी रहेगा। रिश्तों में सामंजस्य से बना रहेगा और घर के सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन भली प्रकार करेंगे। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपकी आमदनी बढ़ेगी।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 6:50 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Sunday, February 25, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion