Aaj Ka Rashifal 25th January: इन राशि वालों के जीवन में आएगा सकारात्मक बदलाव, दूर होगी मुश्किलें

दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज से जुड़ी सारी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए देखते हैं आज क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए काफी भागदौड़ भरा रहने वाला है। कामकाज का बोझ अधिक रहेगी। हालांकि व्यस्त दिनचर्या के बावजूद आप अपनों के लिए समय निकालने में सफल रहेंगे। इस समय आपको बच्चों पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। उनका जिद्दी स्वभाव आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए औसत रहने वाला है। यदि आपने किसी को कर्ज या उधार दिया है तो आपका पैसा अटकने की संभावना है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज अचानक सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको सेहत के प्रति ज्यादा लापरवाही ना करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 25th January, 2024, Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

अगर आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको अपने साझेदार के साथ तालमेल अच्छा रखने का प्रयास करना होगा। आपके बीच की अनबन का बुरा असर आपके काम पर भी पड़ सकता है। बेहतर होगा आप इस बात का ध्यान रखें। नौकरीपेशा जातकों को मनचाहे परिणाम की प्राप्ति हो सकती है। आपकी आमदनी में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन सुकून में गुजरेगा। आपकी शादीशुदा जिंदगी की कुछ पुरानी अच्छी यादें एक बार फिर तरोताजा हो सकती है। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी। आप सुख सुविधा की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको बेवजह के क्रोध और तनाव से बचने की आवश्यकता है। विशेष रूप से यदि आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है तो आप संभलकर रहें।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:10
शुभ समय: प्रातः 6 बजे से 9 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

आज आपकी किसी बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है जिसके कारण मन प्रसन्न रहेगा और आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो दफ्तर में आपकी स्थिति मजबूत होगी। आज बॉस आपको आपकी तरक्की का संकेत दे सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा आर्थिक फायदा होगा। हालांकि आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। पैसों के लिहाज से दिन कुछ बेहतर रहेगा। आज आप अधिक बचत कर पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों से बातचीत करते समय आपको अपने शब्दों का प्रयोग सोच समझकर करने की सलाह दी जाती है नहीं तो जाने अनजाने आप उनके दिल को ठेस पहुंचा सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक:7
शुभ समय: दोपहर 1:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

यदि आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने वाले हैं तो आप अच्छी तरह से सोच विचार कर लें नहीं तो आपका भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपने प्रदर्शन में सुधार लाने की जरूरत है अन्यथा आपकी तरक्की का सपना अधूरा ही रह जाएगा। अगर आप अपनी नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आप अपनी वर्तमान नौकरी में बने रहने की सलाह दी जाती है। आप मेहनत करें और अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास करें। व्यापार से जुड़े जातकों को बड़ा लाभ कमाने के लिए किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा। खासतौर पर आप कोई भी गैर कानूनी काम करने से बचें। घर का माहौल शांत रहेगा और अपनों का समर्थन मिलेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उतार चढ़ाव से भरा रहने वाला है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 5:95 से 7:05 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

व्यापारियों को बड़ी धन राशि उधर देने से बचने की सलाह दी जाती है नहीं तो आपका नुकसान हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों को प्रभावित करने के लिए खुद पर काम का ज्यादा दबाव डालने से बचने की आवश्यकता है। आपसे छोटी-छोटी कई गलतियां हो सकती है, साथ ही आपके प्रदर्शन में भी गिरावट आएगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। यदि आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य करने वाले हैं तो किसी कारणवश आपका यह कार्य अटक सकता है। पारिवारिक जीवन में कुछ तनाव रहेगा। आज घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो तनाव और थकान के कारण आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:19
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

इस राशि के व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा संकेत दे रहा है। आपके हाथ कोई बड़ी डील लग सकती है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। वहीं नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको इससे जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपकी कहासुनी हो सकती है। हालांकि जल्द ही आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। हंसी मजाक में भी कोई ऐसी बात ना कहें जिससे आपके प्रिय की भावनाओं को ठेस पहुंचे। स्वास्थ्य का मामला आज ठीक रहेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

पारिवारिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। आज घर के बड़े बुजुर्ग आपके हित में कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। यदि कुछ समय से पैसों से जुड़ी समस्या हो रही है तो आज आपकी यह परेशानी दूर हो सकती है। आपको धन की प्राप्ति होने की संभावना है। हालांकि आप बिना सोचे समझे कोई भी खर्च ना करें तो बेहतर होगा। कामकाज के मोर्चे पर दिन अच्छा संकेत दे रहा है। आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है जिससे आपको बड़ी प्रसन्नता मिलेगी। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहकों के साथ जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे।
शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

घर का माहौल प्रफुल्लित रहेगा। परिजनों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में अतिरिक्त कार्य करने पड़ सकते हैं। हालांकि आपकी यह मेहनत व्यर्थ नहीं जाएगी। आपको इसका अच्छा फल मिलेगा। वहीं व्यापारियों को किसी भी नए कार्य को शुरू करने से पहले लंबित कार्यों को पूरा करने की सलाह दी जाती अन्यथा मार्केट में आपकी छवि खराब हो सकती है। आज अचानक कोई बड़ा खर्च हो सकता है। ऐसे में आपका बजट असंतुलित हो सकता है। स्वास्थ्य का मामला कुछ ठीक नहीं रहेगा। आपका कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक:12
शुभ समय: प्रातः 4:30 बजे से 8:50 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही भाग्यशाली रहने वाला है। अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो उसके लिए दिन अनुकूल रहेगा। कोई पुराना विवाद समाप्त हो सकता है। ऐसे में आपको बड़ी राहत मिलेगी। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को अचानक किसी महत्वपूर्ण मीटिंग के लिए बुलावा आ सकता है। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को अपने किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाना पड़ेगा। आज आपका काफी पैसा खर्च होने की भी संभावना है। अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप किसी नए व्यायाम की शुरुआत भी कर सकते हैं।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन कुछ चुनौतीपूर्ण रहने की संभावना है। आपको अपने विरोधियों की चाल को समझना होगा नहीं तो मुश्किल हो सकती है। वहीं नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ सम्मान से पेश आने की सलाह दी जाती है। आपका अहंकार आपके लिए मुसीबत की वजह बन सकता है, साथ ही अतीत में किया हुआ परिश्रम भी व्यर्थ जाएगा। पैसों की बात करें तो आज यदि आज आप धन संबंधित कोई लेन देन करने वाले हैं तो यह मामला आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। जीवनसाथी का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। एक दूसरे के प्रति आपका प्यार और सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।
शुभ रंग:गहरा लाल
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:10 से रात्रि 8:10 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

संतान की शिक्षा से जुड़ी चिंता दूर होगी। आज आप अपने बच्चों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। हो सकता है आप उनकी कोई फरमाइश भी पूरी करें। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ ज्यादा हंसी मजाक करने से बचने की सलाह दी जाती है। आज बॉस की नजर आप पर बनी रहेगी। यदि आपका कोई भी काम अधूरा रहता है तो उसका गलत नतीजा आपको भुगतना पड़ेगा। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। यदि आप स्टॉक बढ़ाने की योजना बना रहे हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचार कर लेने की आवश्यकता है। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 6:50 से 9:20 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दफ्तर में बॉस आपके प्रदर्शन से काफी प्रसन्न रहेंगे। आज वह आपकी तारीफ करेंगे और उनकी ओर से आपको कुछ अच्छे सुझाव भी मिल सकते हैं। व्यापारियों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपके हाथ कोई बड़ा ऑर्डर लगने की प्रबल संभावना है। अगर आप अपना कारोबार आगे बढ़ाना चाहते हैं या साझेदारी में किसी कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं तो जल्द आपको सफलता मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। माता-पिता आपसे बेहद प्रसन्न रहेंगे। आज जीवनसाथी काफी रोमांटिक मूड में रहेंगे। प्यार मोहब्बत के मामले में आज का दिन आपके लिए काफी खास रहने वाला है। आपके बीच का रिश्ता और भी परिपक्व होगा।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक:6
शुभ समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Thursday, January 25, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion