Aaj Ka Rashifal 25th March: होली पर चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, शुरू होंगे इनके अच्छे दिन

होली का यह शुभ दिन सभी 12 राशि वालों के लिए बहुत ही विशेष रहने वाला है। आज कुछ राशि वालों की किस्मत पलटेगी और शुरू होंगे उनके अच्छे दिन। तो आइए जानते हैं क्या कहते हैं आज आपकी किस्मत के सितारे।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

आज का दिन आपके लिए बड़ी राहत लेकर आ सकता है। आपको स्वयं के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप परिवार के साथ लाढेर सारी मौज मस्ती करेंगे। मुमकिन है आज कुछ दोस्तों और रिश्तेदारों से भी आपकी मुलाकात हो। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। दैनिक खर्च आसानी से पूरे होंगे। आज आप परिजनों के लिए कुछ जरूरी खरीदारी भी कर सकते हैं। पिता के स्वास्थ्य में बड़ा सुधार आएगा। ऐसे में उन्हें लेकर आपकी चिंता दूर होगी। जीवनसाथी का मूड काफी अच्छा रहेगा। आपके वैवाहिक जीवन की कोई पुरानी याद एक बार फिर तरोताजा हो जाएगी। स्वास्थ्य के लिए लिहाज से दिन बेहतर रहेगा। आप कुछ लजीज पकवानों का भी आनंद उठाएंगे।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक:2
शुभ समय:सुबह 10:10 से दोपहर 1 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 25th March 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आज जोश में आकर आप कोई भी निर्णय लेने से बचें अन्यथा भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के बर्ताव में कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। ऐसे में आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की सलाह दी जाती है। आप अपने प्रिय के मन की बात जाने का प्रयास करें। कामकाज को लेकर जरूरत से ज्यादा टेंशन ना लें। सकारात्मक रहे और कड़ा परिश्रम करें, जल्द ही आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। हालांकि आपको अपने बजट को ध्यान में रखकर ही खर्च करने की सलाह दी जाती है। यदि स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत है। लापरवाही महंगी साबित होगी।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:15 से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

दोस्तों और परिजनों के साथ आज का दिन बहुत ही बढ़िया गुजरेगा। काफी दिनों बाद ऐसा समय विताकर आप अच्छा महसूस करेंगे, साथ ही आपका तनाव भी कम होगा। आर्थिक प्रयास सफल होने की प्रबल संभावना है। आज आपको पैसों से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापारी यदि किसी नई परियोजना पर काम शुरू करने वाले हैं या फिर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आपको अपने किसी करीबी से सलाह मशवरा करने की जरूरत है। जल्दबाजी बिल्कुल ना करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आप जितना अधिक परिश्रम करेंगे उतना अच्छा परिणाम आपको मिलेगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक:21
शुभ समय: शाम 5:55 से 7:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

अगर आपका प्रेम प्रसंग चल रहा है तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही खास रहने वाला है। आप अपने रिश्ते को आगे बढ़ने का फैसला ले सकते हैं। मुमकिन है आपको अपने पार्टनर की भी मंजूरी मिले। वहीं इस राशि के शादीशुदा जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत ही रोमांटिक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ आप सुकून भरे पल बिताएंगे। कामकाज से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में आप किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें। खासतौर पर अगर नौकरी के साथ आप खुद का व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो आपको अच्छी तरह सोच विचारकर लेने की आवश्यकता है। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए खर्चीला रहने वाला है। आज बजट से अधिक खर्च हो सकता है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको ज्यादा तले, भुने और मसालेदार भोजन से परहेज करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:सफेद
शुभ अंक:8
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

आज आपको बहुत ही संतुलित व्यवहार करने की जरूरत है। गुस्से और जल्दबाजी में कोई भी काम ना करें अन्यथा आपके हाथ केवल पछतावा ही लगेगा। व्यापार से जुड़े लोगों को अपनी योजनाओं को गुप्त रखने की आवश्यकता है। अपने काम से जुड़ी बातें ज्यादा इधर-उधर करने से बचें। नौकरी करने वाले लोगों को आज काम से जुड़ी कोई महत्वपूर्ण खबर मिल सकती है। यदि आप विदेश जाकर नौकरी करना चाहते हैं तो आज आपको कोई बढ़िया ऑफर मिलने की प्रबल संभावना है। वैवाहिक जीवन में सुख शांति रहेगी। जीवनसाथी का प्रेम और सहयोग मिलेगा। आर्थिक तंगी से बचने के लिए आपको बचत पर अधिक ध्यान देना होगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको सिगरेट और शराब के सेवन से बचने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: सुबह 6:15 से 9:50 तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

व्यापार से जुड़े जातकों को आज पैसों से जुड़ा लेनदेन न करने की सलाह दी जाती है। यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं हो सकता है आपके मार्ग में बाधा आए, लेकिन आपको धैर्यवान रहने की आवश्यकता है। उचित समय आने पर आपकी समस्या का समाधान होगा। हंसी मजाक में भी ऐसी कोई बात ना कहें जिससे आपके अपनों के दिल को ठेस पहुंचे। इस बात का आज आपको विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। आज जीवनसाथी का मूड कुछ ठीक नहीं रहेगा। ऐसे में आप छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करने का प्रयास करें अन्यथा व्यर्थ के की बातों में आपका समय नष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:7
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

यदि पुश्तैनी संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद चल रहा है तो कोर्ट कचहरी तक जाने की जगह है आप मामले को आपस में ही सुलझाने का प्रयास करेंगे तो बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी। हालांकि आपको दूसरों को खुश करने के लिए अपने बजट से अधिक खर्च ना करने की सलाह दी जाती है। इस समय आपको एक सही वित्तीय प्रबंधन की आवश्यकता है। कामकाज के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अतीत में किए हुए परिश्रम का अच्छा परिणाम आपको मिल सकता है। अगर आप व्यापारी हैं और बैंक से कर्ज लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर छोटी सी भी लापरवाही ना करें अन्यथा आपकी सेहत में भारी गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 7:30 बजे से 11 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को आज विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसला आप बिना सोचे समझे या फिर अपने पार्टनर की सलाह के बिना ना लें तो बेहतर होगा। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहने वाला है। हो सकता है आज आप एकांत में रहना ज्यादा पसंद करें। हालांकि आपको परिजनों के साथ अधिक समय बिताने का प्रयास करना चाहिए। इससे आपके रिश्ते और भी मजबूत होंगे। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आप ज्यादा चिंता करने से बचें। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान होगा। स्वास्थ्य आपका कमजोर रहेगा। आज किसी भी काम में आपका मन नहीं लगेगा।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:20
शुभ समय: शाम 6 से रात्रि 9:15 तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

लव लाइफ आपकी अच्छी रहेगी। आज आपको अपने पार्टनर का एक अलग ही रूप देखने को मिलेगा। मुमकिन उनकी ओर से आपको कोई खूबसूरत तोहफा भी मिले। काम से जुड़ी यात्रा अचानक टल सकती है। ऐसे में आपका नुकसान होने की संभावना है। घर के छोटे सदस्यों के साथ आपको अपना व्यवहार ठीक रखने की सलाह दी जाती है। आपका गुस्सैल स्वभाव आज आपके घर की शांति भंग कर सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में दोस्तों के साथ आपको समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आप खुलकर अपने करीबी मित्र से अपने मन की बात भी साझा करेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना होगा। आप अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करें।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:15
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

विद्यार्थियों को परीक्षा में मनचाहा परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की आवश्यकता है। यदि आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आप अपने बड़ों और गुरुजनों की भी मदद ले सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को यदि कड़े परिश्रम के बावजूद उम्मीद के अनुसार परिणाम नहीं मिल पा रहा है तो आपको जल्दबाजी में कोई भी कदम ना उठाने की सलाह दी जाती है। आप अपना परिश्रम जारी रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। व्यापारियों के लिए आज का दिन औसत रहने वाला है। महत्वपूर्ण व्यावसायिक निर्णय लेने से बचें। घर का माहौल काफी अच्छा रहेगा। परिजनों के साथ आप काफी यादगार समय बिताएंगे। सेहत के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर रहेगा।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:11
शुभ समय: सुबह 10:10 से दोपहर 12:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर आप थोड़े चिंतित रहेंगे। इस समय आपके प्रिय को आपके भावनात्मक समर्थन की आवश्यकता है, साथ ही आप उनकी अच्छी देखभाल भी करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा, लेकिन आपके अच्छे सितारे सब कुछ संभाल लेंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की का योग बन रहा है। यदि हाल ही में आपने किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर काम किया है तो आपको अपनी मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को आर्थिक फायदा होने की संभावना है। आज आप कुछ नए लोगों से जुड़ सकते हैं। आज जल्दबाजी और हड़बड़ाहट में कोई भी काम ना करें अन्यथा आपको चोट लग सकती है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 8:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

दूसरों को अपने निजी मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी करने ना दें अन्यथा आपकी परेशानी और बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर आपको अपने सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रखने की कोशिश करनी चाहिए। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करना सीखें और अपने काम पर ध्यान दें। व्यापारियों को पैसों के मामले में संभलकर रहने की आवश्यकता है नहीं तो आज आप किसी चालाकी आर्थिक भरी योजना में फंस सकते हैं। आज जीवनसाथी खुलकर आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे। आपके बीच का भावनात्मक लगाव भी बढ़ेगा। अगर आप सिंगल हैं तो आज आपकी मुलाकात किसी खास व्यक्ति से हो सकती है। जल्द ही आपके प्रेम जीवन की शुरुआत होगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, लेकिन आज खानपान का विशेष ध्यान रखें।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:32
शुभ समय: प्रातः 4:15 से 7:25 तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Monday, March 25, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion