Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Aaj Ka Rashifal 25th March: बेहद शुभ रहेगा आज इन राशियों का दिन, क्या है आपके भाग्य में
दैनिक राशिफल के माध्यम से आप अपने आज के दिन से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं।
इससे आप अपनी असफलताओं को सफलता में बदल सकते हैं। साथ ही अपनी दिनचर्या को भी व्यवस्थित कर सकते हैं।
तो चलिए देखते हैं आज किन राशियों का भाग्य पक्ष रहेगा मजबूत।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):
व्यापारियों को कोई भी जोखिम भरा फैसला लेने से बचने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपका भारी नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को दफ्तर में काफी एक्टिव रहने की सलाह दी जाती है। हो सकता है आज आप पर काम का बोझ अधिक रहे। इसके अलावा आज आपको काम से जुड़ी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। घर के किसी सदस्य की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है। मन बेहद प्रसन्न रहेगा। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आपको पर्याप्त आराम करने की सलाह दी जाती है।
शुभ रंग:गहरा पीला
शुभ अंक:7
शुभ समय:सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):
आज आपको बहुत ही सोच समझ कर बातचीत करने की आवश्यकता है। विशेष रूप से स्वयं से जुड़ी गुप्त बातें ज्यादा किसी से शेयर न करें तो बेहतर होगा। दफ्तर में यदि किसी सहकर्मी के साथ आपका मनमुटाव हो गया है तो आप सारी नाराजगी भूलकर एक बार फिर दोस्ती का हाथ बढ़ाएं। कार्यस्थल पर वाद विवाद से बचें। व्यापार से जुड़े जातकों को मनचाहा परिणाम मिल सकता है। दिन के दूसरे हिस्से में आपको बड़ा आर्थिक फायदा होने की संभावना है। पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनके साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। पैसों के लिहाज से दिन मिश्रित परिणाम देने वाला रहेगा।
शुभ रंग:भूरा
शुभ अंक: 2
शुभ समय:दोपहर 12:30 बजे से शाम 6 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):
वैवाहिक जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ आज आपको अतिरिक्त समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके प्रिय अपने मन की बात भी आपसे साझा कर सकते हैं। दफ्तर में आपको काफी सावधान रहने की जरूरत है। कुछ सहकर्मी आपकी छवि खराब करने का प्रयास कर सकते हैं। बेहतर होगा आप सूझबूझ से काम लें। व्यापारियों को मिलेजुले मुनाफे की प्राप्ति होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन खर्चीला रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा लेकिन खानपान में आप गड़बड़ी न करें।
शुभ रंग: हल्का लाल
शुभ अंक: 9
शुभ समय:दोपहर 1:55 से शाम 6:50 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):
नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन कठिन रहने वाला है। यदि कल का कोई कार्य आपने अधूरा छोड़ा है तो उसे आज आप जरूर पूरा करने का प्रयास करें अन्यथा आपकी तरक्की में रुकावट आ सकती है। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी पुराने कोर्ट कचहरी के मामले से आपको छुटकारा मिलेगा। आज आप कुछ नई रणनीतियां भी बना सकते हैं। पैसों की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। सेहत को लेकर लापरवाही महंगी साबित हो सकती है। पुराना कोई रोग उभरने के आसार हैं।
शुभ रंग: क्रीम
शुभ अंक:21
शुभ समय:दोपहर 2:30 बजे से शाम 7:20 तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):
दफ्तर में आपको अत्याधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। रुके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए आज आप जमकर परिश्रम करेंगे। आज बॉस भी आपकी मेहनत को सराहेंगे। वहीं व्यापार से जुड़े लोगों को बड़ा आर्थिक लेनदेन करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। आपके कारोबार में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। घर की मरम्मत या साज सजावट के लिए आप कुछ धन भी खर्च करेंगे। खुद फिट रखने के लिए बेवजह के तनाव से दूर रहें। इसके अलावा आप अपनी दिनचर्या में भी बदलाव करें।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:6
शुभ समय:सुबह 9:40 से दोपहर 2:30 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):
अगर आप विद्यार्थी हैं तो आज आपकी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर आपको मिल सकती है। विशेष रूप से उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए यदि आप कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। कामकाज के मोर्चे पर दिन भाग्यशाली रहेगा। आपको अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी अच्छी रहेगी, लेकिन हिसाब किताब में गड़बड़ी के कारण आपको कुछ चिंता हो सकती है। जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरेगा। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 30
शुभ समय:शाम 4:30 बजे से रात्रि 8:05 तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):
आज का दिन आपके लिए बहुत भागदौड़ भरा रहने वाला है ऐसे में आपको स्वयं के लिए भी पर्याप्त समय नहीं मिलेगा। आपको अपनी सेहत का भी ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। सेहतमंद रहकर ही आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। कामकाज का बढ़ता हुआ बोझ आपको थका हुआ महसूस करवा सकता। हालांकि आपको अपनी इस मेहनत का उचित परिणाम जरूर मिलेगा, इसीलिए आप सकारात्मक रहें। पैसों के मामले में दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। अनावश्यक खर्चे हो सकते हैं। घर के किसी सदस्य के साथ आपकी अनबन हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 14
शुभ समय:प्रातः4:20 से दोपहर 12 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):
पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए ठीक ठाक रहने वाला है। यदि आप कर्ज या उधार लेने की सोच रहे हैं तो आज आपको आसानी से पैसा मिल सकता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा उधार या कर्ज लेने से बचें। कामकाज से जुड़े प्रयास में आपको सफलता मिलेगी। अगर आप नौकरी करते हैं तो दफ्तर में बॉस आपको कोई अच्छी खबर दे सकते हैं। वहीं व्यापारियों का रुका हुआ काम पूरा होगा और आपको आर्थिक फायदा भी हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने के कारण आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ रंग: सफेद
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 7:45 से 11 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):
यदि आप अपने घर का माहौल शांत रखना चाहते हैं तो आपको अपने बड़ों की सलाह अनुसार चलने की आवश्यकता है। यदि आप से कोई गलती हुई है तो माफी मांगकर बात को खत्म करने का प्रयास करें। रिश्तों में कड़वाहट बढ़ने न दें। दफ्तर का माहौल आज कुछ ठीक नहीं रहेगा। उच्च अधिकारियों की तरफ से काफी प्रेशर रहेगा। ऐसे में आज मन में कई तरह के नकारात्मक विचार भी आ सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को पैसों के मामले में सावधान रहना होगा नहीं तो आपके साथ धोखाखड़ी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन औसत रहने वाला है।
शुभ रंग: जामुनी
शुभ अंक: 16
शुभ समय:सुबह 7: 15 से दोपहर 2:05 तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):
पैसों के मामले में आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में आज उच्च अधिकारियों के साथ आपकी कोई महत्वपूर्ण चर्चा हो सकती है। आपकी सकारात्मकता और आत्मविश्वास आज हर किसी को प्रभावित करेगी। जल्द ही इसका उचित फायदा आपको होगा। अगर आप व्यापारी हैं और किसी भी तरह के बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो आपको अच्छी तरह से सोच समझकर अपना निर्णय लेने की सलाह दी जाती है। जीवनसाथी के बर्ताव में रूखापन रहेगा। ऐसे में आप किसी भी विवादित मुद्दे पर चर्चा करने से बचें। सेहत की बात करें तो आपको हड्डियों से जुड़ी समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 12
शुभ समय:सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):
खुद पर जरूरत से ज्यादा काम का दबाव न डालें अन्यथा आपके स्वास्थ्य में भारी गिरावट आ सकती है। काम के साथ आपकी सेहत भी उतनी ही जरूरी है। अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं तो आपकी तरक्की होने की प्रबल संभावना है। साथ ही आपकी आमदनी भी बढ़ेगी। खुदरा व्यापारियों को अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। यदि आप अपना कारोबार आगे बढ़ाने की सोच रहे हैं तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। घर का माहौल अच्छा रहेगा। अपनों के साथ आप अधिक समय व्यतीत कर पाएंगे।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 9
शुभ समय: सुबह 7:20 से दोपहर 3 बजे तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):
प्रॉपर्टी से जुड़ा काम करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही फायदेमंद रहने वाला है। आपकी कोई रुकी हुई डील पक्की हो सकती है। अगर आप नौकरी के साथ खुद का व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आज आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति होगी। पैसों के लिहाज से आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित होगा। आपकी जमा पूंजी में इजाफा हो सकता है। इसके अलावा आपको आय का नया स्त्रोत प्राप्त होने की संभावना है। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा और आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन के दूसरे हिस्से में आपको अपने मनपसंद व्यंजनों का आनंद भी उठाने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग: नारंगी
शुभ अंक: 5
शुभ समय:दोपहर 12 बजे से रात्रि 9 बजे तक



Click it and Unblock the Notifications
