Aaj Ka Rashifal 25th May: कन्या राशि का दिन रहेगा बेहद शुभ, इनके जीवन में भी आएगी खुशियों की बहार

आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और किसका होगा नई चुनौतियों से सामना, बताएगा आपका दैनिक राशिफल।

मेष (मार्च 20 से अप्रैल 18):

व्यापार से जुड़े जातकों को अपनी व्यावसायिक योजनाओं में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। इससे आपको कुछ बेहतर परिणाम मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में उच्च अधिकारियों के सामने ठीक से पेश आने की जरूरत है। यदि आप उनकी किसी बात से सहमत नहीं है तो शांति से अपना पक्ष रखने का प्रयास करें। पैसों के मामले में दिन खर्चीला रहेगा। आज बेवजह के खर्चे हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। खासतौर पर माता-पिता के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।
शुभ रंग:पीला
शुभ अंक:11
शुभ समय: दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक

Aaj Ka Dainik Rashifal 25th May 2024 Horoscope Today In Hindi

वृषभ (अप्रैल 19 से मई 19):

आपका प्रेम संबंध मधुर रहेगा। मुमकिन है आज आप खुलकर लव पार्टनर से अपने मन की बात भी शेयर करें। पैसों की स्थिति ठीक रहेगी। आज आप पैसों से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण कार्य भी पूरा कर सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मनचाहा ट्रांसफर मिल सकता है। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ कमाने के लिए और कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप काफी थका हुआ महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप आराम पर ध्यान दें अन्यथा सेहत में गिरावट आ सकती है।
शुभ रंग:हरा
शुभ अंक:5
शुभ समय: शाम 5 बजे से 7 बजे तक

मिथुन (मई 20 से जून 20):

कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। ऐसे में आप काफी दबाव महसूस कर सकते हैं। बेहतर होगा आप कुछ दिनों का अवकाश लें और घूमने फिरने के लिए कहीं बाहर जाएं। इससे आप काफी तरोताजा महसूस करेंगे और दोबारा आपकी अच्छी वापसी भी होगी। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी काफी बढ़िया मूड में रहेंगे। मुमकिन है आज वे आपके साथ ज्यादा समय बिताने की भी मांग करें। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विशेष रूप से अगर आप उच्च शिक्षा से जुड़ा कोई प्रयास कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:आसमानी
शुभ अंक:31
शुभ समय: प्रातः 6:15 से 8:55 तक

कर्क (जून 21 से जुलाई 21):

आज आपके पास स्वयं के लिए पर्याप्त समय होगा। मुमकिन आप एकांत में रहना पसंद करें। जीवन की बारीकियों पर गंभीरता से मूल्यांकन करने के लिए दिन अनुकूल है। इससे जल्द ही आपके जीवन में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। यदि पैसों से जुड़ी कोई समस्या हो रही है तो आपको ज्यादा चिंता करने से बचने की सलाह दी जाती है। उचित समय आने पर आपकी यह परेशानी जरूर दूर होगी। नौकरी हो या व्यापार आपको अच्छे अवसर की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप इस मौके को भुनाने में सफल रहते हैं तो जल्द ही आपके सारे सपने पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। अपनों के साथ आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा। स्वास्थ के मामले में दिन सामान्य रहेगा।
शुभ रंग:ग्रे
शुभ अंक:6
शुभ समय: सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक

सिंह (जुलाई 22 से अगस्त 21):

नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। आप अच्छा सोचेंगे तो आपके साथ अच्छा ही होगा। घर के बड़े बुजुर्ग यदि आपको कोई सलाह देते हैं तो आपको उनकी बातों को नजरअंदाज करने से बचने की आवश्यकता है। कामकाज के मोर्चे पर दिन व्यस्त रहेगा। हो सकता है आप थोड़ा थका हुआ और बोझिल भी महसूस करें। दिन दूसरे हिस्से में आपको कुछ पुराने दोस्तों से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। हो सकता है आप उनसे अपने मन की बात भी साझा करें। पैसों के मामले में दिन औसत रहेगा। इस समय आपको फिजूलखर्ची से बचने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:पीच
शुभ अंक:28
शुभ समय: शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक

कन्या (22 अगस्त से 21 सितंबर):

नौकरीपेशा जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी तरक्की का सपना पूरा हो सकता है। साझेदारी में कारोबार करने वाले जातकों को अच्छा फायदा होगा। पार्टनर के साथ भी आपका तालमेल बेहतर होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहेगा। कम प्रयास में आपको अच्छे दिन की प्राप्ति हो सकती है। यदि घर के किसी सदस्य के साथ आपका मनमुटाव चल रहा है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो सकता है। बेहतर होगा आप अपनी वाणी और व्यवहार का ध्यान रखें। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी और आज आप ऐसे ही किसी कार्य में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। सेहत का मामला बढ़िया रहेगा।
शुभ रंग:लाल
शुभ अंक:42
शुभ समय: शाम 4:35 से 7 बजे तक

तुला (सितंबर 22 से अक्टूबर 22):

बेवजह के कार्यों में अपना समय नष्ट करने की जगह यदि आप अपने महत्वपूर्ण कार्यों पर फोकस करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। विशेष रूप से दूसरों के मामलों में ज्यादा दखलअंदाजी ना करें। आर्थिक स्थिति आपकी सामान्य से बेहतर रहेगी। आपको कर्ज और उधार देने से बचने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में तेजी से अपने काम पूरे करने की आवश्यकता है। हो सकता है आज बॉस आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे। ऐसे में आप छोटी सी भी लापरवाही ना करें। व्यापारियों का दिन सामान्य रहेगा। अच्छी सेहत के लिए आप रोजाना सुबह उठकर खुली हवा में सैर करें।
शुभ रंग:मैरून
शुभ अंक:7
शुभ समय: सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक

वृश्चिक (अक्टूबर 23 से नवंबर 20):

आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और मानसिक रूप से भी आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। दफ्तर में आप पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ अपने काम करेंगे। हो सकता है आज बॉस भी आपकी मेहनत पर गौर करें। व्यापार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ होगा। खासतौर पर अगर आप खाने पीने की चीजों से जुड़ा काम करते हैं तो आज का दिन आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में स्थिति सुखद रहेगी। घर के सदस्यों के साथ आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। पैसों से जुड़ी चिंता से आपको मुक्ति मिलेगी। यदि पैसों की कमी की वजह से आपका कोई काम रुका हुआ है तो आज उसके पूरे होने की प्रबल संभावना है।
शुभ रंग:गहरा हरा
शुभ अंक:33
शुभ समय: शाम 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक

धनु (21 नवंबर से 20 दिसंबर):

व्यापारियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आप किसी नई व्यावसायिक योजना पर काम शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन उचित है। नौकरीपेशा जातकों को उच्च अधिकारियों का सानिध्य प्राप्त होगा। आप मन लगाकर अपना काम करेंगे। हो सकता है आज आपको काम से जुड़ी छोटी दूरी की यात्रा भी करनी पड़े। अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आपको व्यर्थ के खर्चों से बचना होगा, साथ ही आपको अपनी आमदनी बढ़ाने का भी प्रयास करना होगा। पारिवारिक जीवन में स्थिति सामान्य रहेगी। जहां तक बात आपके स्वास्थ्य की है तो आज आप कुछ बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग:नारंगी
शुभ अंक:4
शुभ समय: शाम 5:30 बजे से रात्रि 8:30 बजे तक

मकर (21 दिसंबर से 19 जनवरी):

यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी या बिक्री करना चाहते हैं तो आज आपको इससे बचने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में लिया हुआ एक फैसला आपको मुसीबत में डाल सकता है। व्यापार से जुड़े लोगों को आर्थिक परेशानी हो सकती है। ऐसे में आपको धैर्य से काम लेने की सलाह दी जाती है। नौकरीपेशा जातकों को दफ्तर में क्रोध और अहंकार से बचने की सलाह दी जाती है। आप सहकर्मियों और उच्च अधिकारियों के साथ अपना व्यवहार ठीक रखें। जीवनसाथी का स्वास्थ्य कुछ कमजोर रहेगा। ऐसे में आपके दिन भर की योजनाओं में बाधा आ सकती है।
शुभ रंग:नीला
शुभ अंक:19
शुभ समय: प्रातः 5:20 से 7:20 तक

कुम्भ (20 जनवरी से 18 फरवरी):

व्यापार से जुड़े जातकों को यदि कड़े परिश्रम के बावजूद मनचाहे परिणाम की प्राप्ति नहीं हो पा रही है तो आपको संयम से काम लेना होगा। जल्द ही चीजें आपके पक्ष में रुख करती नजर आएंगी। दफ्तर का माहौल सकारात्मक रहेगा। उच्च अधिकारियों के साथ तालमेल और भी बेहतर होगा। वैवाहिक जीवन पर आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत है। जीवनसाथी के साथ प्यार और सम्मान से पेश आएं। अभद्र भाषा का प्रयोग करने से बचें अन्यथा आपके रिश्ते में कड़वाहट बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। जहां तक बात स्वास्थ्य की है तो आपको अपनी दिनचर्या में योग और ध्यान शामिल करने की आवश्यकता है।
शुभ रंग:गुलाबी
शुभ अंक:25
शुभ समय: शाम 6:15 से रात्रि 9:05 तक

मीन (19 फरवरी से 19 मार्च):

प्यार मोहब्बत के मामले में दिन बेहद खास रहेगा। आप एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो आप के रिश्ते को परिजनों की मंजूरी भी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ आप बहुत ही अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप अपनी संतान से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला भी ले सकते हैं। कामकाज को लेकर ज्यादा तनाव लेने से बचें। आप सकारात्मक रहें और अपना परिश्रम जारी रखें। आपको सफलता जरूर मिलेगी। अगर आप विद्यार्थी हैं और हाल ही में आपने कोई परीक्षा दी है तो आपको जबरदस्त सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य के मामले में दिन औसत रहेगा।
शुभ रंग:क्रीम
शुभ अंक:10
शुभ समय: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताए गए रत्नों के लाभ पारंपरिक मान्यताओं और ज्योतिषीय अनुभवों पर आधारित हैं। हर इंसान पर इसका असर अलग हो सकता है। किसी भी रत्न को पहनने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी या रत्न विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। यह लेख सिर्फ जानकारी देने के उद्देश्य से है और इसे प्रोफेशनल सलाह का विकल्प न समझें।

Story first published: Saturday, May 25, 2024, 5:00 [IST]
Desktop Bottom Promotion